Close Menu
    What's Hot

    पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा अपने समर्थकों के साथ AAP में शामिल, CM भगवंत मान ने किया स्वागत

    September 22, 2026

    नाबालिग छात्रा से हैवानियत करने वाले नंदन यादव के पैर में लगी गोली, पुलिस से हुई मुठभेड़

    September 22, 2026

    20 दिन, 6 बार हमला… एक ही शख्स को बार-बार क्यों काट रहा सांप? स्नेक बाइट फोबिया या सच कुछ और

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      नाबालिग छात्रा से हैवानियत करने वाले नंदन यादव के पैर में लगी गोली, पुलिस से हुई मुठभेड़

      September 22, 2026

      Vande Mataram Row: वंदे मातरम् के सभी छह अंतरे गाने वाले नियम पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र से मांगा जवाब | National

      September 22, 2026

      SC on Cancer Medicines: कैंसर की 2700 रुपये की दवा पर 27000 MRP? सुप्रीम कोर्ट ने कहा- यह दिनदहाड़े डकैती | National

      September 22, 2026

      Sharjeel Imam News: शरजील इमाम को मिली 7 दिन की अंतरिम जमानत, चचेरे भाइयों की शादी में होगा शामिल | Delhi

      September 22, 2026

      Krishna Mukerji Dies: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मां का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस | National

      September 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, September 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»गॉडजिला अल नीनो से भारत में सूखे का खतरा बढ़ा
    Breaking News

    गॉडजिला अल नीनो से भारत में सूखे का खतरा बढ़ा

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJune 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Godzilla El Nino: गॉडजिला अल नीनो से भारत में सूखे का खतरा बढ़ा
    Godzilla El Nino: गॉडजिला अल नीनो से भारत में सूखे का खतरा बढ़ा

    समुद्र में बढ़ रही गर्मी से मानसून कमजोर हुआ
    Godzilla El Nino, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: अल नीनो ने आधिकारिक तौर पर दस्तक दे दी है। इसके आने से भारत में कमजोर मानसून और भीषण गर्मी का डर एक बार फिर बढ़ गया है। मौसम एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि इस साल का अल नीनो बेहद खतरनाक हो सकता है। इसे गॉडजिला अल नीनो भी कहा जा रहा है जिसका असर अगले साल तक दिखने की आशंका है। भारत में करोड़ों लोग अपनी आजीविका और खेती के लिए मानसून की बारिश पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में अल नीनो के कारण सूखे का खतरा पैदा होना बेहद चिंताजनक बात है।

    29 साल पहले वाली स्थिति बनी

    नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के मुताबिक पश्चिमी प्रशांत महासागर में 1997 के बाद ऐसी परिस्थितियां बन रही हैं। 29 साल पहले इतिहास का सबसे शक्तिशाली अल नीनो बना था, जिसे सुपर या गॉडजिला अल नीनो कहा गया। जून 2026 में वैसी ही स्थिति बनती दिख रही है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह पिछले कुछ दशकों का सबसे प्रभावशाली अल नीनो हो सकता है।

    नासा के सैटेलाइट ने समुद्र में जमा हो रही भारी मात्रा में गर्मी की फोटो और आंकड़े जारी किए हैं। 1997-98 के अल नीनो के कारण दुनिया के कई हिस्सों में भीषण बाढ़, सूखा, फसलों को भारी नुकसान और रिकॉर्ड स्तर की गर्मी दर्ज की गई थी। मौजूदा अल नीनो भी उसी दिशा में बढ़ सकता है।

    समुद्र में गर्म पानी जमा हो रहा

    नासा के सेंटिनल-6 माइकल फ्रीलिच सैटेलाइट से मिले आंकड़ों के मुताबिक भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर के बड़े हिस्से में समुद्र का जलस्तर सामान्य से ज्यादा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह संकेत देता है कि समुद्र की सतह के नीचे बड़ी मात्रा में गर्म पानी जमा हो रहा है। जब समुद्र का पानी गर्म होता है तो वह फैलने लगता है। इससे जलस्तर बढ़ जाता है। समुद्र की सतह के नीचे जमा गर्मी दुनिया के मौसम को प्रभावित करती है।

    तेजी से बढ़ने लगता है समुद्र का तापमान

    समुद्र के भीतर केल्विन वेव्स नाम की विशाल जल-तरंगें गर्मी को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचा रही हैं। जब प्रशांत महासागर की व्यापारिक हवाएं कमजोर पड़ती हैं, तब इंडोनेशिया और आॅस्ट्रेलिया के पास जमा गर्म पानी पूर्व की ओर दक्षिण अमेरिका के तटों की तरफ बढ़ने लगता है।

    इस कारण समुद्र की गहराई से ऊपर आने वाला ठंडा पानी कम हो जाता है और समुद्र का तापमान तेजी से बढ़ने लगता है। यही स्थिति अल नीनो की पहचान मानी जाती है।

    दुनियाभर में सूखे-बाढ़ की आशंका

    वैज्ञानिकों का कहना है कि पूर्वी प्रशांत महासागर अभी 1997 जितना गर्म नहीं हुआ है, लेकिन नई केल्विन वेव्स लगातार उस क्षेत्र की ओर बढ़ रही हैं। इससे संकेत मिल रहे हैं कि अल नीनो आने वाले महीनों में और मजबूत हो सकता है।

    इतिहास बताता है कि अल नीनो के दौरान दुनिया के कई हिस्सों में अत्यधिक बारिश और बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है, जबकि आॅस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और एशिया के कुछ क्षेत्रों में सूखे की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा भीषण गर्मी, फसल उत्पादन में कमी और मौसम संबंधी आपदाओं की घटनाएं भी बढ़ सकती हैं।

    11 जून को हुई थी अल नीनो की घोषणा

    अमेरिका की राष्ट्रीय महासागरीय और वायुमंडलीय प्रशासन ने 11 जून को अल नीनो की स्थिति घोषित कर दी थी। यह घोषणा मध्य और पूर्वी प्रशांत महासागर में लगातार कई महीनों तक सामान्य से अधिक तापमान दर्ज होने के बाद की गई।

    ये भी पढ़ें: भारत को 48.22 करोड़ डॉलर के सैन्य उपकरण देगा अमेरिका

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, अब नर्सरी से उच्च क्वालिटी के मिलेंगे पौधे, खराब निकलने पर मिलेगा दोगुना मुआवजा
    Next Article ‘क्या मैं आत्महत्या कर लूं?’ ट्रोलिंग से टूटीं डिंपल चौधरी, छलका दर्द
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      नाबालिग छात्रा से हैवानियत करने वाले नंदन यादव के पैर में लगी गोली, पुलिस से हुई मुठभेड़

      September 22, 2026

      Vande Mataram Row: वंदे मातरम् के सभी छह अंतरे गाने वाले नियम पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र से मांगा जवाब | National

      September 22, 2026

      SC on Cancer Medicines: कैंसर की 2700 रुपये की दवा पर 27000 MRP? सुप्रीम कोर्ट ने कहा- यह दिनदहाड़े डकैती | National

      September 22, 2026

      Sharjeel Imam News: शरजील इमाम को मिली 7 दिन की अंतरिम जमानत, चचेरे भाइयों की शादी में होगा शामिल | Delhi

      September 22, 2026

      Krishna Mukerji Dies: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मां का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस | National

      September 22, 2026

      सांबा रेलवे स्टेशन पर जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस पर पथराव, यात्रियों को लगा गोलीबारी हुई

      September 22, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा अपने समर्थकों के साथ AAP में शामिल, CM भगवंत मान ने किया स्वागत

      By श्वेता चौहानSeptember 22, 2026

      माझा और पूरे पंजाब में पार्टी और मज़बूत होगी: मान पंजाब के लिए अच्छी सोच…

      नाबालिग छात्रा से हैवानियत करने वाले नंदन यादव के पैर में लगी गोली, पुलिस से हुई मुठभेड़

      September 22, 2026

      20 दिन, 6 बार हमला… एक ही शख्स को बार-बार क्यों काट रहा सांप? स्नेक बाइट फोबिया या सच कुछ और

      September 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.