Gurugram 8 Elevated Corridor: हरियाणा के गुरुग्राम शहर में आठ एलिवेटेड कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं। इससे दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद से लेकर अलवर तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी मिलने वाली है। सोहना रोड, हीरो होंडा चौक से लेकर राजीव चौक तक ये एलिवेटेड रोड बनाए जा रहे हैं। गुरुग्राम में ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म करने और प्रदूषण की तस्वीर बदलने में ये कॉरिडोर बेहद फायदेमंद होंगे। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, गुरुग्राम-अलवर हाईवे जैसे रास्तों से इनकी कनेक्टिविटी बढ़ेगी।सबसे पहला है छह लेन का सोहना एलिवेटेड कॉरिडोर। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इसके लिए 340 करोड़ का बजट मंजूर कर लिया है।
हले लेवल पर 6 लेन रोड और दूसरे लेवल पर मेट्रो
यह 2.75 किमी लंबा कॉरिडोर सोहना चौक पर ट्रैफिक घटाएगा। पहले राजीव चौक से सोहना तक का 22 किमी का सफर तय करने में 1 से डेढ़ घंटे लगते थे, अब ये दूरी सिर्फ 15 से 20 मिनट में तय होगी। ये एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे होगा। दूसरा है सदर्न पेरिफेरल रोड एलिवेटेड कॉरिडोर, जो 4.2 किमी लंबा और करीब 775 करोड़ से तैयार होगा। इससे द्वारका एक्सप्रेसवे, NH-48 और सोहना रोड के बीच हाईस्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी। तीसरा है बख्तावर चौक डबल डेकर कॉरिडोर, जहां पहले लेवल पर 6 लेन रोड और दूसरे लेवल पर मेट्रो दौड़ेगी।
सर्विस रोड, बीच में फ्लाईओवर और सबसे ऊपर मेट्रो रूट
चौथा है राजीव चौक पर 2 नए फ्लाईओवर, जो NH-48, सोहना रोड और ओल्ड गुरुग्राम को जोड़ने वाली सड़कों पर दबाव कम करेंगे।पांचवां है एमजी रोड एलिवेटेड कॉरिडोर, जो अंधेरिया मोड़ से दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर तक 4.5 किमी लंबा बनेगा। इससे मॉल और मेट्रो स्टेशनों के पास जाम खत्म होगा। छठा है हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक 2.25 किमी लंबा एलिवेटेड रोड, जो दिल्ली-जयपुर हाईवे को सीधे पटौदी रोड और द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा। सातवां है कृष्णा चौक पर तीन लेयर का कॉरिडोर, जिसमें नीचे सर्विस रोड, बीच में फ्लाईओवर और सबसे ऊपर मेट्रो रूट होगा।
पालम विहार और उद्योग विहार के यात्रियों को बड़ी राहत
इससे पालम विहार और उद्योग विहार के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। आठवां है दिल्ली-फरीदाबाद कनेक्टिविटी के लिए एम्स से महिपालपुर तक करीब 20 किमी का एलिवेटेड रोड और नेल्सन मंडेला मार्ग से गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड जोड़ने के लिए टनल और एलिवेटेड हाईवे प्रोजेक्ट। इससे दिल्ली से गुरुग्राम-फरीदाबाद के यात्रियों को हाईस्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी।


