Close Menu
    What's Hot

    नारकोटिक्स एनोनिमस मीटिंग्स भगवंत मान सरकार के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का मुख्य स्तंभ बनीं

    June 24, 2026

    ‘पति मेरे लिए खुदा हैं’, 40 किलो सोने के बीच अरबपति की पत्नी ने पैर दबाने पर तोड़ी चुप्पी

    June 24, 2026

    एअर इंडिया की फ्लाइट भटकी रास्ता, पाकिस्तान एयर स्पेस पहुंची

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      एअर इंडिया की फ्लाइट भटकी रास्ता, पाकिस्तान एयर स्पेस पहुंची

      June 24, 2026

      हमने ईरान को बुरी स्थिति में पहुंचाया : ट्रंप

      June 24, 2026

      सीबीआई ने हरियाणा के आईएएस अफसर पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

      June 24, 2026

      गुजरात में वन विभाग के अधिकारियों से मारपीट करने के दोषी आप विधायक सहित 9 को 7-7 साल की जेल

      June 23, 2026

      ईरान ने अमेरिका से बातचीत रोकी, कहा ट्रम्प ने धमकी दी, दबाव में बात नहीं करेंगे

      June 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, June 24
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा के राज्यपाल ने ‘ओलंपिक दिवस’ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत, खिलाड़ियों को दिया ये संदेश
    हरियाणा

    हरियाणा के राज्यपाल ने ‘ओलंपिक दिवस’ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत, खिलाड़ियों को दिया ये संदेश

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJune 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana news :  हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि चंडीगढ़ लंबे समय से खेल उत्कृष्टता का केंद्र रहा है और इसने देश को अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आज यहां उपस्थित युवा खिलाड़ियों में ही भविष्य के वे चैंपियन हैं, जो भारत की गौरवशाली हॉकी विरासत को आगे बढ़ाएंगे तथा देश और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

    राज्यपाल  आज  चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्थित हॉकी स्टेडियम में ‘हॉकी चंडीगढ़’ द्वारा आयोजित ‘ओलंपिक दिवस’ समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर फर्स्ट लेडी श्रीमती मित्रा घोष भी उपस्थित थीं।

    प्रो. असीम कुमार घोष ने युवा खिलाड़ियों का आह्वान करते हुए कहा कि वे पूरे जोश, समर्पण और अनुशासन के साथ खेलें, निरंतर मेहनत कर उत्कृष्टता हासिल करें तथा खेल भावना के उच्चतम मूल्यों को आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और उपलब्धियों के माध्यम से न केवल अपने परिवार, बल्कि अपने शहर, प्रदेश और देश का भी गौरव बढ़ाएं।

    639178891436476018

    Also read: Haryana Weather : हरियाणा में फिर बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

    खेल को जीवन का महान शिक्षक बताते हुए राज्यपाल ने कहा कि जब कोई खिलाड़ी मैदान पर उतरता है—चाहे वह हॉकी का मैदान हो, एथलेटिक्स ट्रैक हो या बॉक्सिंग रिंग—तो वह ऐसे जीवन-मूल्य सीखता है, जिन्हें कोई कक्षा पूरी तरह नहीं सिखा सकती। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन सिखाता है, ऐसा अनुशासन जो खिलाडी को सूर्योदय से पहले उठने के लिए प्रेरित करता है। यह संघर्षों का सामना करने का साहस देता है और हर बार गिरकर दोबारा उठ खड़े होने की शक्ति प्रदान करता है। खेल जीत में विनम्रता और हार में धैर्य बनाए रखना सिखाता है। ये ऐसे जीवन-मूल्य हैं, जो जीवन भर आपका मार्गदर्शन करते हैं।

    हॉकी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि यह खेल देश के हृदय में एक विशेष स्थान रखता है। भारत का राष्ट्रीय खेल होने के साथ-साथ एक सदी से अधिक समय से देशवासियों के उत्साह और जुनून का प्रतीक रहा है। हॉकी ने देश को अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां और अविस्मरणीय क्षण दिए हैं, जो आज भी युवा पीढ़ी को प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय हॉकी का हालिया प्रदर्शन इस बात का उत्कृष्ट उदाहरण है कि समर्पण, अनुशासन और टीम भावना के बल पर बड़ी से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

    खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि वे ऐसे युग में जी रहे हैं, जहां अवसरों के साथ-साथ प्रतिस्पर्धा भी अत्यंत तीव्र है। उन्होंने कहा कि खेल केवल पदक ही नहीं देता, बल्कि खिलाडी के व्यक्तित्व और चरित्र का भी निर्माण करता है। यह लक्ष्य निर्धारित करना, उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना, टीम भावना के साथ कार्य करना, प्रतिद्वंद्वी का सम्मान करना और निरंतर स्वयं को बेहतर बनाते रहना सिखाता है।


    639177513106749228

    इससे पूर्व, राज्यपाल ने प्रतिभागी टीमों से परिचय प्राप्त किया और हॉकी मैच का अवलोकन किया। उन्होंने विजेता एवं प्रतिभागी टीमों को पुरस्कार भी वितरित किए।

    इस मौके पर हॉकी चंडीगढ़ के मुख्य संरक्षक डॉ. चंद्र शेखर, राज्यपाल के परिसहाय स्क्वाड्रन लीडर पी. भरत, हॉकी चंडीगढ़ के अध्यक्ष श्री करण गिलहोत्रा, हॉकी चंडीगढ़ के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट डॉ. पुष्पिंदरजीत सिंह, हॉकी चंडीगढ़ के वाइस प्रेसिडेंट श्री अनिल वोहरा और अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।  

     



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article11,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ पावरफुल 5G फोन, चार्जर भूल जाएंगे यूजर्स
    Next Article एअर इंडिया की फ्लाइट भटकी रास्ता, पाकिस्तान एयर स्पेस पहुंची
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    उत्तराखंड में वर्षा की कमी को लेकर अलर्ट हुई सरकार, कृषि मंत्री गणेश जोशी का बड़ दावा

    June 24, 2026

    उत्तराखंड में फेक न्यूज फैलाना पड़ सकता है भारी, सीएम धामी ने दिए कड़े निर्देश

    June 23, 2026

    युद्ध की बात करने वाले ख्वाजा आसिफ को भारत का जवाब, PoK पर कही बड़ी बात

    June 23, 2026

    CUET UG 2026 का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड; कितने यूनिवर्सिटी में मिलेगा एडमिशन का मौका?

    June 23, 2026

    हरियाणा के रेवाड़ी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों को बोलती थी- मुझे पसंद नहीं करते ये लोग, पति और सास पर केस दर्ज

    June 23, 2026

    हरियाणा कैबिनेट ने जल (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) संशोधन एक्ट, 2024 को मंज़ूरी दी

    June 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    नारकोटिक्स एनोनिमस मीटिंग्स भगवंत मान सरकार के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का मुख्य स्तंभ बनीं

    By श्वेता चौहानJune 24, 2026

    नशा छोड़ चुके लोगों को रिकवरी के दौरान नशा-मुक्त बनाए रखने में मिल रही मदद…

    ‘पति मेरे लिए खुदा हैं’, 40 किलो सोने के बीच अरबपति की पत्नी ने पैर दबाने पर तोड़ी चुप्पी

    June 24, 2026

    एअर इंडिया की फ्लाइट भटकी रास्ता, पाकिस्तान एयर स्पेस पहुंची

    June 24, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.