Close Menu
    What's Hot

    Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, प्रोटेस्ट के नाम पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं कर सकते | National

    November 3, 2026

    माता-पिता ने नहीं दिलाया iPhone-17 तो हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ा नूंह का युवक, पुलिस-ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा

    November 3, 2026

    दीवाली से पहले शेयर बाजार में तूफानी तेजी, 1,225 अंक उछलकर हुआ बंद, बैंकिंग और IT के शेयर बने रॉकेट

    November 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, प्रोटेस्ट के नाम पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं कर सकते | National

      November 3, 2026

      Dhirendra Shastri Row: भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ दर्ज कराई FIR | National

      November 3, 2026

      Tripura News: भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर भीड़ का हमला, हथियार छीनने की कोशिश, 8 गिरफ्तार | National

      November 3, 2026

      IMD Weather Update: आज दिल्ली-हरियाणा और पंजाब में मौसम सामान्य, दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान का खतरा | National

      November 3, 2026

      Sharad Pawar News: खांसी और सीने में दर्द के बाद शरद पवार अस्पताल में भर्ती, सुप्रिया सुले ने दिया अपडेट | National

      November 3, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, November 3
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»गुरुग्राम हिट एंड रन केसः आरोपी कल्याण बैंसला का दोस्त भी गिरफ्तार, सिया के गुनाहगार के हाथ में कैसे लगी चोट, भागने में किस किस ने की थी मदद?
    हरियाणा

    गुरुग्राम हिट एंड रन केसः आरोपी कल्याण बैंसला का दोस्त भी गिरफ्तार, सिया के गुनाहगार के हाथ में कैसे लगी चोट, भागने में किस किस ने की थी मदद?

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाSeptember 16, 2026No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    गुरुग्राम.  तेज रफ्तार कार से एक महिला बाइक सवार को टक्कर मारने के आरोपी जिम मालिक को दो दिन की तलाश के बाद मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और पीछा करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.  इसके अलावा, पुलिस ने कार में सवार दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, पीड़ित महिला बाइकर अब भी संतुष्ठ नहीं है और उन्होंने कहा कि अब देखना होगा कि क्या आरोपी को तीन दिन में जमानत मिल जाएगी.

    आरोपी कल्याण बैंसला और उसका एक रिश्तेदार रविवार को गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर हुई टक्कर के समय उसके साथ था. मुख्य आरोपी के साथी को गुरुग्राम से कुछ ही दूरी पर राजस्थान के राजगढ़ से गिरफ्तार किया गया. उधर, कल्याण बैंसला ने पेशाब करने के बहाने भागने की कोशिश की थी और इस दौरान वह घायल हो गया, जिसका अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाया गया है.

    फिलहाल, आरोपी को बुधवार को सेक्टर 56 के थाने में रखा गया है और आज सुबह 10:30 बजे आरोपी कल्याण बैसला को मेडिकल के लिए गुरुग्राम सिविल अस्पताल ले जाया जाएगा और उसके बाद फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा.

    पुलिस ने कहा कि बैंसला ने बाइक सवार शिवानी चौहान (27) के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी. चौहान ने इस घटना का वीडियो साझा किया था, जिसमें कार से टक्कर मारने के बाद आरोपी मौके से फरार होते दिखा. इस मामले ने लापरवाही से वाहन चलाने, उत्पीड़न तथा महिलाओं और दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

    पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद बैंसला ने पेशाब करने के बहाने हिरासत से भागने की भी कोशिश की, लेकिन गिरने से उसे चोट लग गई. उसे अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया.

    बैंसला (33) पर आरोप है कि वह अपनी मारुति सुजुकी सियाज कार से तेज रफ्तार में पीछे से आकर अप्रिलिया आरएस 457 स्पोर्ट्स बाइक चला रही चौहान को टक्कर मारकर निकल गया. पुलिस ने उस कार को जब्त कर लिया है, जो बैंसला के एक परिचित के नाम पर पंजीकृत है. पुलिस ने बैंसला के रिश्तेदार लवनीश को भी गिरफ्तार किया है, जो घटना के समय उसके साथ कार में मौजूद था.

    गुरुग्राम पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पुलिस टीम दोनों आरोपियों कल्याण बैंसला और लवनीश से पूछताछ कर रही है. उन्हें कल स्थानीय अदालत में पेश किए जाने के बाद हम दोनों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करेंगे.’’ लवनीश (34) पलवल की न्यू कॉलोनी का निवासी है.

    गुरुग्राम के पुलिस उपायुक्त (पूर्व) संदीप कुमार ने कहा कि पीड़िता ने दावा किया है कि घटना से पहले बैंसला ने उसके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की और उसे जान से मारने की कोशिश की. उन्होंने कहा, ‘‘यह साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बहस के बाद उसने जानबूझकर बाइक सवार को बगल से टक्कर मारी…उसका इरादा पीड़िता की जान लेने का था. पीड़िता ने भी पुलिस को बताया है कि उसे जान से मारने की कोशिश की गई.’’

    गुरुग्राम पुलिस आयुक्त सिबाश कविराज ने कहा कि इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया. इससे पहले मीडिया को साक्षात्कार देने के बाद बैंसला ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया और फरार हो गया. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीम गठित की गई जिसने राजस्थान में उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर को एक महिला बाइक सवार ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उसने बताया कि पिछली सुबह गोल्फ कोर्स रोड पर एक कार ने उसे टक्कर मार दी थी.

    अधिकारी ने बताया कि गुरुग्राम पुलिस ने पीड़िता से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिलने पर सेक्टर-56 थाने में स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया. बैंसला की गिरफ्तारी के बाद बाइक सवार शिवानी चौहान उर्फ सिया मंगलवार को पुलिस जांच में शामिल हुईं और उन्होंने अपने बयान दर्ज करवाएं हैं. डीसीपी ने बताया कि चौहान की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 (हत्या का प्रयास), धारा 78 (शारीरिक और डिजिटल तरीके से पीछा करना) और धारा 79 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले कृत्य) जोड़ दी हैं.


    कालांवाली में पिता पर बेटे की हत्या का आरोप 89057

    शिवानी ने पुलिस के पास दर्ज करवाए बयान

    कुमार ने कहा, ‘‘पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी उसका पीछा कर रहा था और उसने अभद्र टिप्पणियां भी कीं. उसका दावा है कि आरोपी ने जानबूझकर उसकी बाइक में टक्कर मारी. हमने आरोपी को राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार कर लिया है. उसे अदालत में पेश करने के बाद हम उसे पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करेंगे. वहीं, आरोपी के दोस्त की भूमिका की भी जांच की जा रही है.’’ चौहान ने मंगलवार शाम अदालत में अपना बयान दर्ज कराया. शिवानी चौहान के वकील संजय चौहान के अनुसार, उन्होंने घटना के बारे में “ठीक उसी तरह बताया, जिस तरह वह हुई थी.”

    उन्होंने कहा, ‘‘वीडियो में जैसा दिखाई दे रहा है, उससे पीड़िता को गंभीर नुकसान हो सकता था और उसकी जान भी जा सकती थी. इसी के आधार पर हत्या के प्रयास, पीछा करने से संबंधित धाराएं लगाई गई हैं, जबकि ‘हिट एंड रन’ मामले की भी जांच की जा रही है.”

    आरोपी के वकील नवीन बैंसला ने कहा कि उनका मुवक्किल भीड़ द्वारा पीटे जाने के डर से टक्कर के बाद घटनास्थल से चला गया था. उन्होंने बाइक सवारों के समूह पर तेज गति से वाहन चलाने और उकसाने का आरोप लगाया. वकील ने कहा, ‘‘घटनास्थल पर करीब 25 से 30 बाइक सवार थे. वे 120 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बाइक चला रहे थे. सिया और एक अन्य बाइक सवार द्वारा साझा किए गए वीडियो संपादित किए गए हैं और उन्हें सुनियोजित तरीके से पेश किया गया है.’’

    आरोपी कल्याण बैंसला ने किया बड़ा दावा

    बैंसला ने दावा किया है कि वह अपने दो रिश्तेदारों और एक बहन के साथ यात्रा कर रहा था. उसने कहा कि यह महज एक दुर्घटना थी और जानबूझकर ऐसा करने का कोई इरादा नहीं था. चौहान ने एक वीडियो में सवाल उठाया कि अगर ऐसा ही था तो टक्कर के बाद आरोपी ने घटनास्थल पर रुककर उनकी मदद क्यों नहीं की, जबकि वह सड़क पर गिर गई थी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महिला होने के कारण उसे निशाना बनाया गया. चौहान ने कहा कि अगर उसने सुरक्षात्मक परिधान नहीं पहने होते तो इस घटना में उसकी जान भी जा सकती थी. चौहान ने कहा कि टक्कर मामले से संबंधित सामने आए दोनों वीडियो पर्याप्त सबूत हैं. इससे पहले चौहान ने दावा किया था कि कार में कई पुरुष सवार थे और वे सभी कथित तौर पर नशे में थे. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “कार चालक ने मेरा पीछा किया. पहले मैंने उस वाहन पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन वह तेज रफ्तार से मेरे पास से गुजरा. कार में सवार लोगों ने मुझे इशारे किए और रोकने की कोशिश की.”

    कौन  हैं पीड़िता सिया उर्फ शिवानी चौहान

    दिल्ली की रहने वाली शिवानी चौहान ने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है और 2022 में कालकाजी से नगर निगम चुनाव भी लड़ा था. उनके पिता रोशन चौहान आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं. वहीं, दौसा सदर थाने के प्रभारी युधिष्ठिर ने बताया कि घटना के बाद लवनीश बैंसला को मौके से अपने साथ ले गया, जबकि एक अन्य दोस्त प्रमोद ने उसे पलवल के टिकरी गुर्जर गांव से फरार होने में मदद की. थाना प्रभारी ने बताया कि प्रमोद को भी गुरुग्राम पुलिस ने पकड़ लिया है. बैंसला पलवल जिले के चांदहट का निवासी है. वह रियल एस्टेट का कारोबार भी करता है और खुद को अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी बताता है. उसके दो बच्चे हैं.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज का भाव, हिमाचल में 24K Gold पहुंचा इतने रुपये
    Next Article Defence News: सेना मेडल विजेताओं को मिलेगी आजीवन ट्रेन यात्रा की सुविधा, रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला | National
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    माता-पिता ने नहीं दिलाया iPhone-17 तो हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ा नूंह का युवक, पुलिस-ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा

    November 3, 2026

    हरियाणा-बिहार के बीच शुरू होगी सीधी बस सेवा, जानें किन शहरों को मिलेगा फायदा

    November 3, 2026

    चंडीगढ़ में बोले गृह मंत्री अमित शाह- चंडीगढ़ पुलिस देश के पुलिस बलों के लिए प्रेरणा का स्रोत

    November 3, 2026

    हरियाणा में 24 फसलों पर MSP का दावा, श्रुति चौधरी बोलीं- किसानों का हित सरकार की प्राथमिकता

    November 3, 2026

    Gurugram Trump Towers news | M3M builders

    November 3, 2026

    हरियाणा में खनन माफिया की SDM को कुचलने की कोशिश, डंपर का पीछा करते हुए क्रेटा कार ने रोका रास्ता, केस दर्ज

    November 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, प्रोटेस्ट के नाम पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं कर सकते | National

    By अंकित कुमारNovember 3, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में प्रदर्शनों को लेकर एक अहम टिप्पणी की है। Supreme Court…

    माता-पिता ने नहीं दिलाया iPhone-17 तो हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ा नूंह का युवक, पुलिस-ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा

    November 3, 2026

    दीवाली से पहले शेयर बाजार में तूफानी तेजी, 1,225 अंक उछलकर हुआ बंद, बैंकिंग और IT के शेयर बने रॉकेट

    November 3, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.