Close Menu
    What's Hot

    Gurugram News: गुरुग्राम के नाले में मिले शव की हुई पहचान, पूर्व सहकर्मी और उसके साथी पर हत्या का आरोप | गुरुग्राम

    September 18, 2026

    मान सरकार ने स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी में 11 गैर-सरकारी सदस्यों को किया मनोनीत

    September 18, 2026

    RK Puram Viral Video: तेज रफ्तार कार ने पहले टक्कर मारी, फिर बाइक को 100 मीटर घसीटा, वीडियो हुआ वायरल | Delhi

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IMD Weather Update Today: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, जानें हरियाणा-पंजाब-हिमाचल का हाल | National

      September 18, 2026

      पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देशभर में जला ‘आशीर्वाद का दीया’, देशवासियों ने की लंबी उम्र की कामना

      September 17, 2026

      Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, उधमपुर में मार गिराए 2 आतंकी | National

      September 17, 2026

      US Tariffs: रूस से तेल खरीदना भारत को पड़ेगा महंगा ! अमेरिकी सदन में विधेयक पास, 100% टैरिफ का बढ़ा खतरा | National

      September 17, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली से पंजाब-हरियाणा तक बारिश ! हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम? जानें देशभर का अपडेट | National

      September 17, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, September 18
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»Gurugram News: गुरुग्राम के नाले में मिले शव की हुई पहचान, पूर्व सहकर्मी और उसके साथी पर हत्या का आरोप | गुरुग्राम
    दिल्ली

    Gurugram News: गुरुग्राम के नाले में मिले शव की हुई पहचान, पूर्व सहकर्मी और उसके साथी पर हत्या का आरोप | गुरुग्राम

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानSeptember 18, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Yuvraj Singh Manchanda, Gurugram murder case, Delhi missing man, Anya Vats, Sanyam Sachdeva, Gurugram drain body, युवराज सिंह मनचंदा मर्डर केस, गुरुग्राम मर्डर केस, दिल्ली एनसीआर न्यूज, गुरुग्राम मर्डर केस अपडेट
    गुरुग्राम में मिले शव की पहचान दिल्ली के युवराज मनचंदा के रूप में हुई है।

    Yuvraj Manchanda Murder Case: दिल्ली के सरिता विहार से लापता हुए 31 वर्षीय युवराज सिंह मनचंदा के मामले में करीब 2 हफ्ते बाद पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। 6 सितंबर को अपनी बहन के साथ लाजपत नगर में खरीदारी करने के बाद गुरुग्राम में एक पूर्व सहकर्मी से मिलने निकले युवराज घर वापस नहीं लौटे थे। कुछ दिनों बाद गुरुग्राम के एक नाले से मिले अज्ञात शव की पहचान उनके परिवार ने युवराज के रूप में की। अब दिल्ली पुलिस ने उनकी पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसके साथी संयम सचदेवा को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पैसों के लेन-देन का एंगल सामने आया है। हालांकि पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

    बहन के साथ लाजपत नगर गए थे युवराज

    पुलिस के मुताबिक युवराज सिंह मनचंदा 6 सितंबर को अपनी बहन के साथ लाजपत नगर के सेंट्रल मार्केट में खरीदारी करने गए थे। इसके बाद दोनों लाजपत नगर-2 स्थित गोल्डन ड्रैगन रेस्टोरेंट पहुंचे। इसी दौरान युवराज को एक फोन आया और उन्होंने अपनी बहन से कहा कि उन्हें गुरुग्राम में एक जरूरी मीटिंग के लिए जाना है। उन्होंने रात तक वापस आने की बात कही थी। युवराज के गुरुग्राम जाने के पीछे उनकी पूर्व ऑफिस सहयोगी अन्या वत्स से मुलाकात की बात सामने आई है। परिवार को भी पता था कि वह अन्या से मिलने जा रहे हैं। इसके बाद युवराज घर नहीं लौटे और उनका मोबाइल फोन भी बंद हो गया।

    10 सितंबर को गुरुग्राम के नाले में मिला शव

    युवराज के लापता होने के कुछ दिन बाद 10 सितंबर को गुरुग्राम पुलिस को एक नाले से अज्ञात शव मिला था। उस समय शव की पहचान नहीं हो सकी थी। बाद में दिल्ली पुलिस ने बरामद शव की तस्वीरों और अन्य पहचान संबंधी विवरणों के आधार पर युवराज के परिवार से संपर्क किया। परिवार ने शव की पहचान युवराज सिंह मनचंदा के रूप में की। युवराज के परिवार ने 11 सितंबर को लाजपत नगर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने उनके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड, CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी सुरागों की जांच शुरू की।

    जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंची पुलिस

    जांच में सामने आया कि युवराज की आखिरी बातचीत उनकी पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स से हुई थी। पुलिस के अनुसार अन्या का मोबाइल फोन बंद मिला। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को उसके एक नए मोबाइल नंबर के बारे में जानकारी मिली। उस नंबर की लोकेशन उत्तराखंड में मिली, जिसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची। दिल्ली पुलिस ने अन्या वत्स और संयम सचदेवा को उत्तराखंड के कैंची धाम इलाके से गिरफ्तार किया। दोनों गुरुग्राम के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने युवराज की हत्या और शव को नाले में ठिकाने लगाने की बात स्वीकार की है।

    Previous articleUS Sikh Driver Attacked: अमेरिका में पंजाबी सिख ट्रक ड्राइवर पर चाकू से हमला, Mr Singh पोस्ट विवाद के बीच अटैक
    Next articleRK Puram Viral Video: तेज रफ्तार कार ने पहले टक्कर मारी, फिर बाइक को 100 मीटर घसीटा, वीडियो हुआ वायरल

    Amit Upadhyay

    Amit Upadhyay is an accomplished journalist with nearly a decade of versatile experience spanning print and digital media. He is currently leading the National Desk as Chief Sub Editor for ITV’s Aaj Samaaj Website. Armed with Bachelor’s and Master’s degrees in Journalism, Amit’s distinguished career includes foundational roles at Amar Ujala, Sandhya Times (Times Group) and Dainik Bhaskar, where he drove international and national news operations. He later expanded his digital footprint during the pandemic with ABP News managing extensive verticals. He spent 4 years establishing deep expertise in health journalism at News18 India.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमान सरकार ने स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी में 11 गैर-सरकारी सदस्यों को किया मनोनीत
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      RK Puram Viral Video: तेज रफ्तार कार ने पहले टक्कर मारी, फिर बाइक को 100 मीटर घसीटा, वीडियो हुआ वायरल | Delhi

      September 18, 2026

      आज देशभर में कार्यक्रम, PM मोदी का 76वां जन्मदिन, गुजरात से वाराणसी तक बाइक यात्रा, उज्जैन में 25 लाख दीप जलेंगे | National

      September 16, 2026

      डीटीसी की हड़ताल पर दिल्ली मेट्रो का बड़ा कदम, बढ़ाई ट्रेनों और ट्रेन ट्रिप की संख्या

      September 16, 2026

      DUSU इलेक्शन कैंपेन में छात्रों के दो गुटों में झड़प, एक छात्र गंभीर रूप से घायल

      September 16, 2026

      Delhi News: दिल्ली में छात्र संघ चुनाव प्रचार के दौरान बवाल, दो छात्र घायल, फायरिंग की सूचना से हड़कंप | Delhi

      September 16, 2026

      दिल्ली में आशा कार्यकर्ताओं को सरकार का बड़ा तोहफा, मासिक प्रोत्साहन हुआ दोगुना, अब 6,000 मिलेंगे

      September 15, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Gurugram News: गुरुग्राम के नाले में मिले शव की हुई पहचान, पूर्व सहकर्मी और उसके साथी पर हत्या का आरोप | गुरुग्राम

      By परवेश चौहानSeptember 18, 2026

      गुरुग्राम में मिले शव की पहचान दिल्ली के युवराज मनचंदा के रूप में हुई है।…

      मान सरकार ने स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी में 11 गैर-सरकारी सदस्यों को किया मनोनीत

      September 18, 2026

      RK Puram Viral Video: तेज रफ्तार कार ने पहले टक्कर मारी, फिर बाइक को 100 मीटर घसीटा, वीडियो हुआ वायरल | Delhi

      September 18, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.