इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई नजदीक आ गई है। अगर आप भी अंतिम समय में रिटर्न दाखिल करते हैं, तो आपको समस्या हो सकती है। हो सकता है कि जो समय आपने रिटर्न फाइल करने के लिए सोच रखा हो, उस दिन आपको कोई जरूरी काम आ जाए या रिटर्न फाइल करना ही भूल जाएं। ऐसे में आपके पास पेनल्टी के साथ रिटर्न भरने के अलावा और कोई विकल्प नहीं होता। इसके अलावा, अंतिम समय में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का सर्वर भी स्लो हो जाता है, ऐसे में रिटर्न भरने में आपको समस्या होती है। चलिए, हम आपको समय पर रिटर्न भरने के फायदे के बारे में बताते हैं।
समय पर इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने से हमें कई फायदे मिलते हैं।
लेट फाइल करने पर जुर्माना
लेट से रिटर्न फाइल करने पर इनकम टैक्स के सेक्शन 234F के तहत 5,000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है।
जल्द आता है रिफंड
टाइम पर रिटर्न फाइल करने से हमें अंतिम तिथि के आसपास रिटर्न फाइल करने वाले लोगों से पहले रिटर्न मिल जाता है।
कैपिटल लॉस का कैरी फॉरवर्ड
टैक्सपेयर्स कैपिटल लॉस और बिजनेस लॉस को तभी कैरी फॉरवर्ड कर सकते हैं, रिटर्न तय तिथि से पहले फाइल किए गए हों।
लोन, वीजा का अप्रूवल आसान
बैंक, गैर-वित्तीय संस्थान (एनबीएफसी) और दूतावास अक्सर आय के प्रमाण के रूप में इनकम टैक्स का एक्नॉलेजमेंट मांगते हैं।
बेहतर वित्तीय योजना
समय पर रिटर्न फाइल करने से टैक्सपेयर्स को टैक्स देनदारियों का आकलन करने और वित्त को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद मिलती है।
आयकर नोटिस से बचाव
सटीक और समय पर रिटर्न फाइल करने से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की जांच और नोटिस की संभावना कम हो जाती है।
करदाता की कैटगरी और रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख
- ITR-1 और ITR-2 – 31 जुलाई, 2026
- ITR-3 और ITR-4 – 31 अगस्त, 2026
- टैक्स ऑडिट वाले टैक्सपेयर्स – 31 अक्टूबर, 2026
- ट्रांसफर प्राइसिंग वाले मामले – 30 नवंबर, 2026
- लेट रिटर्न – 31 दिसंबर, 2026
- रिवाइज्ड रिटर्न – 31 मार्च, 2027
- अपडेटेड रिटर्न (ITR-U) – 31 मार्च, 2030

