
जान तेरे नाम फिल्म से की थी करियर की शुरूआत
Actress Farheen Khan, (द भारत ख़बर), मुंबई: फिल्म इंडस्ट्री में कई सारे कलाकार ऐसे हैं जिनका चेहरा और पर्सनालिटी आपस में इतना रिसेंबल करती है जिन्हें देखकर दर्शक कन्फ्यूज हो जाते हैं। इन्हीं में से एक नाम एक्ट्रेस फरहीन खान का भी है। अगर आपने एक्ट्रेस की 90 के दशक की फिल्में देखी होंगी तो उस दौर में फरहीन कई फिल्मों में नजर आई और उनका चेहरा माधुरी दीक्षित की तरह दिखता था।

फरहीन खान ने अपने करियर की शुरूआत जान तेरे नाम फिल्म से की थी। इस फिल्म में वे रोनित रॉय के अपोजिट नजर आई थीं। इसके बाद वे दिल की बाजी, साजन का घर, फौज, नजर के सामने और अग्नि प्रेम जैसी फिल्में की। हिंदी के अलावा उन्होंने कन्नड़, मलयालम और तेलुगु जैसी फिल्मों में काम किया।
महज 5 साल ही किया इंडस्ट्री में काम
एक्ट्रेस का करियर छोटा रहा और उन्होंने इंडस्ट्री में महज 5 साल ही काम किया था। 1997 में तेलुगु फिल्म थली में काम करने के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों से तौबा कर ली और अपने निजी जीवन में आगे बढ़ गई। हालांकि सालों बाद उन्होंने ओटीटी के माध्यम से अभिनय की दुनिया में वापसी की। वे जॉन अब्राहम की फिल्म द डिप्लोमेट में भी छोटे से रोल में नजर आई।
क्रिकेटर मनोज प्रभाकर से की शादी
फरहीन खान की बात करें तो एक्ट्रेस ने फिल्मों से दूरी बनाने के बाद भारतीय टीम के क्रिकेटर मनोज प्रभाकर से शादी कर ली थी। उन्होंने 1994 में मनोज से शादी की थी और इस शादी से उनके 2 बच्चे भी हैं। एक्ट्रेस लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं।

वहीं बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की बात करें तो वे मौजूदा समय में भी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और कई सारी फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में नजर आई हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर एक्ट्रेस की फिल्म मां बहन की स्ट्रीमिंग शुरू हुई जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। इसमें तृप्ति डिमरी और रवि किशन भी हैं।
ये भी पढ़ें: उर्वशी रौतेला को चाहिए ‘संस्कारी लड़का’
