Close Menu
    What's Hot

    खराब हो जाएंगे जरूरी अंग…अंबाला में फैल रहा ऐसा रोग, डॉक्टर ने बताया बचने का तरीका

    September 9, 2026

    हरजोत सिंह बैंस बोले- कूड़े के

    September 9, 2026

    पूरी तरह फिट हैं श्रेयस अय्यर लेकिन वनडे टीम से बाहर! सलेक्टर्स वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं चुनेंगे | Sports

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Delhi Traffic News: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक ब्रिक्स समिट, 35 से ज्यादा सड़कों पर होगा असर, जानें ऑप्शनल रूट | Delhi

      September 9, 2026

      IMD Weather Update: आज दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी ! हरियाणा-पंजाब में मौसम शांत, हिमाचल और उत्तराखंड में होगी बारिश | National

      September 9, 2026

      Satya Niketan Accident: सत्य निकेतन में हादसे के बाद CM रेखा का आदेश, बगल वाली इमारत होगी ध्वस्त, खाली कराए जा रहे आस-पास के PG | National

      September 8, 2026

      PM Modi Gujarat Visit: वडोदरा में PM मोदी ने दी ₹35 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात, कांग्रेस पर भी खूब बरसे | National

      September 8, 2026

      लोअर बर्थ के नीचे बैग रखने पर किसका हक? जानें क्या है रेलवे के नियम?

      September 8, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, September 9
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»हरजोत सिंह बैंस बोले- कूड़े के
    पंजाब

    हरजोत सिंह बैंस बोले- कूड़े के

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानSeptember 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    • भगवंत मान सरकार ने ‘सफाई अभियान 2.0’ को 12 सितंबर तक बढ़ाया, 5400 से अधिक शिकायतों का किया निपटारा

    चंडीगढ़ : लोगों के भरपूर जनसहयोग और 83 प्रतिशत से अधिक नागरिक शिकायतों के निपटारे का हवाला देते हुए पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने आज बताया कि राज्य स्तरीय ‘सफाई अभियान 2.0’ को 12 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही सभी 166 शहरी स्थानीय निकायों में नागरिक भागीदारी को संस्थागत बनाने के लिए चार ‘मेगा शनिवार सफाई अभियानों’ की भी घोषणा की।

    यह विशेष अभियान 29 अगस्त को शुरू किया गया था और इस दौरान 14 नगर निगमों तथा 152 नगर परिषदों और नगर पंचायतों सहित सभी 166 शहरी स्थानीय निकायों को कवर किया गया।

    आज यहां एम.सी. भवन में प्रैस कान्फ़्रेंस को संबोधित करते हुए स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि इस अभियान के तहत ‘एम-सेवा’ ऐप के माध्यम से अब तक 6459 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 5407 (83% से अधिक) का निपटारा किया गया है। उन्होंने आगे कहा, “आखिरी दिन तक नागरिकों की भरपूर भागीदारी और एम-सेवा ऐप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के बाद भगवंत मान सरकार ने इस अभियान को 12 सितंबर तक बढ़ाने का फैसला किया।”

    स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा, “पंजाब गुरुओं, संतों और शहीदों की पवित्र धरती है और इसे स्वच्छ रखना हम सभी का सामूहिक कर्तव्य है। इस अभियान ने साबित कर दिया है कि लोगों की सक्रिय भागीदारी के बिना स्वच्छता और सफाई असंभव है। हम सिर्फ कूड़े का निपटान ही नहीं कर रहे बल्कि शहरी पंजाब के भविष्य को नया आकार दे रहे हैं।”

    उन्होंने कहा कि सरकार अब इस चल रहे अभियान के अलावा नागरिकों की भागीदारी को संस्थागत बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगी। उन्होंने आगे कहा कि इस उद्देश्य के लिए 12 सितंबर से अगले चार शनिवार को गैर-सरकारी संगठनों, मार्केट ऐसोसीएशनों, युवा क्लबों, धार्मिक संगठनों और रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों के सहयोग से चलने वाले चार ‘मेगा सफाई अभियानों’ का आयोजन किया जाएगा। मंत्री ने कहा, “हम सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि वे शनिवार सुबह सिर्फ दो से तीन घंटे निकालें और हमारे पार्कों, बाजारों और पड़ोस की सफाई में हमारे साथ शामिल हों।”

    मंत्री ने आगे कहा कि स्थानीय निकाय विभाग ने कूड़े-कचरे के बड़े ढेरों (जीवीपी) पर पुनः कूड़ा जमा होने से रोकने के लिए सभी शहरों में बड़े पैमाने पर घर-घर जाकर कूड़ा एकत्र करने संबंधी प्रणाली शुरू की है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि कलेक्शन वैन के आने तक अपना कूड़ा घर में संभालकर रखें और चेतावनी दी कि जागरूकता चरण के बाद सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने पर सख्त जुर्माना लगाया जाएगा।

    उन्होंने जोर देते हुए कहा, “मैंने पिछले 10 दिनों में व्यक्तिगत रूप से कुराली, खरड़ और नंगल जैसे कस्बों का दौरा किया है, रोजाना दो-तीन घंटे इलाके में बिताए हैं और देखा है कि हमारे सफाई कर्मचारी कितनी तत्परता से काम कर रहे हैं। लेकिन नागरिकों के सहयोग के बिना बेहतरीन प्रयास भी विफल रह जाते हैं। हमें यह समझना चाहिए कि हम नागरिक चेतना के बिना जापान जैसे स्वच्छ शहर नहीं बना सकते।”

    मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अभियान के दौरान अथक प्रयासों के लिए विधायकों, उपायुक्तों, नगर निगम आयुक्तों, पार्षदों और स्वच्छता कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अभियान की समाप्ति के बाद स्थायी रूप से समाप्त किए गए कूड़े के बड़े ढेरों (जी.वी.पी.) की तस्वीरें सबूत के रूप में एक विस्तृत डेटा विश्लेषण के साथ पेश की जाएंगी। उन्होंने आगे कहा, “यह सिर्फ शुरुआत है। हमारे बुजुर्गों के आशीर्वाद और हमारे युवाओं की ऊर्जा के साथ, पंजाब शहरी स्वच्छता में एक नया मानदंड स्थापित करेगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूरी तरह फिट हैं श्रेयस अय्यर लेकिन वनडे टीम से बाहर! सलेक्टर्स वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं चुनेंगे | Sports
    Next Article खराब हो जाएंगे जरूरी अंग…अंबाला में फैल रहा ऐसा रोग, डॉक्टर ने बताया बचने का तरीका
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      मंत्री बरिंदर गोयल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- ‘पंजाब की संस्कृति लाशों पर राजनीति की इजाजत नहीं देती’

      September 9, 2026

      राघव चड्ढा के वोट पर AAP का सवाल : अनुराग ढांडा बोले- फर्जीवाड़ा

      September 9, 2026

      बलतेज पन्नू बोले- लाशों पर राजनीति कर रहा विपक्ष, भाजपा-कांग्रेस-अकाली दल बौखलाए

      September 9, 2026

      हड़ताल खत्म कर काम पर लौटें

      September 9, 2026

      मुख्यमंत्री सेहत योजना ने डायबिटिक फ़ुट के 560 मरीज़ों को…

      September 8, 2026

      मान सरकार की टैक्स चोरी के खिलाफ कार्रवाई, 22.53…

      September 8, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      खराब हो जाएंगे जरूरी अंग…अंबाला में फैल रहा ऐसा रोग, डॉक्टर ने बताया बचने का तरीका

      By प्रमोद रिसालियाSeptember 9, 2026

      अंबाला. हरियाणा के अंबाला में मौसम बदलने के साथ ही मच्छरजनित बीमारियों ने स्वास्थ्य विभाग…

      हरजोत सिंह बैंस बोले- कूड़े के

      September 9, 2026

      पूरी तरह फिट हैं श्रेयस अय्यर लेकिन वनडे टीम से बाहर! सलेक्टर्स वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं चुनेंगे | Sports

      September 9, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.