नई दिल्ली. भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज से पहले झटका लगा है. गौतम गंभीर जिस हर्षित राणा की तारीफ करते नहीं थकते वो सीरीज से बाहर हो गए हैं. जिस गेंदबाज को मुख्य कोच ऑलराउंडर बनाने पर तुले हुए हैं वो अपनी फिटनेस हासिल करने के लिए जूझ रहे हैं. बीसीसीआई ने गुरुवार, 10 सितंबर को उनके अफगानिस्तान टी20 सीरीज और एशियन गेम्स से बाहर होने की जानकारी दी.
अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से दिल्ली में शुरू होने वाली सीरीज से पहले भारत को झटका लगा है. 24 साल के तेज गेंदबाज हर्षित राणा का फिट होकर वापसी करने में नाकाम रहे हैं. चयनकर्ताओं ने टी20 सीरीज के लिए चार चोटिल खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है. राणा उन चार खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्हें सीरीज के लिए फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन चुना गया था. बीसीसीसाई ने सोशल मीडिया पर अपने आधिकारिक अकाउंट से पोस्ट कर हर्षित के बाहर होने की जानकारी साझा की. हर्षित की हैमस्ट्रिंग इंजरी पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है. उन्हें कुछ और समय की जरूरत होगी. उनकी जगह पर यश ठाकुर को टीम में जगह दी गई है.
🚨 News 🚨
Yash Thakur replaces Harshit Rana in India’s T20Is squads for Afghanistan T20Is & Asian Games
More Details ▶️ https://t.co/qh86ExSbgB #TeamIndia | #AFGvIND | #AsianGames
— BCCI (@BCCI) September 10, 2026
अच्छी खबर ये है कि ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है. बताया जा रहा है कि बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ट्रेनिंग कर रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी भी चोटों से उबरने के बाद वापसी के लिए तैयार हैं. गौरतलब है कि हर्षित राणा चोटिल होने की वजह से ने हाल ही में लंबे समय बाद अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से भारतीय टीम में वापसी की थी। चोट के कारण वह 2026 टी20 विश्व कप और आईपीएल 2026 में भी हिस्सा नहीं ले सके थे। इंग्लैंड दौरे के दौरान चोटिल होने के बाद से वह मैदान से बाहर थे।
हर्षित राणा के अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर होने के बाद बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान भी कर दिया है. प्रिंस यादव की दावेदार काफी मजबूत नजर आ रही थी लेकिन यश ठाकुर को मौका दिया गाय है. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ दौरे पर डेब्यू किया था. बोर्ड की तरफ से इस गेंदबाज को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज और एशियन गेम्स दोनों के लिए टीम में जगह दी गई है.

