करनाल. हरियाणा के करनाल में हुक्का पीते समय एक युवक की हत्या कर दी गई. सेक्टर-14 में आर्यन नाम के युवक की चाकू से जान ले ली गई. पुरानी रंजिश के चलते दोस्तो ने ही हत्याकांड को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दती है.
जानकारी के अनुसार, हत्याकांड में पांच दोस्तों के नाम सामने आए हैं. 12 अक्तूबर को आर्यन अपने दोस्तों के साथ बैठकर हुक्का पी रहा था. इस दौरान कुछ युवक आए और उसके साथ मारपीट. घटना में आर्यन घायल हो गया था और फिर उसे इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया था. लेकिन अब उसकी मौत हो गई है.
करनाल थाना
सिविल लाइन के प्रभारी विक्रांत ने बताया कि हमारे पास सेक्टर-14 की मार्केट में लड़ाई की सूचना मिली थी और बताया गया था कि चाकूबाजी हुई है. जांच अधिकारी ने बताया पुलिस जब मौके पर पहुँची तो जाकर पता चला आर्यन पंडित नाम के युवक को चाकू लगे थे, देर शाम चाकू लगने की वजह से युवक की मौत हो गई थी. जांच अधिकारी ने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभारी विक्रांत ने बताया कि लड़के आपस में दोस्त थे और पांच लोगों के नाम अभी सामने आए हैं, बाकी 10 से 15 लोगों के नाम बताए जा रहे हैं और इसकी पुलिस जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी हमने सीज की है. कुछ युवक
लाठी डंडे और चाकू लेकर नजर आ रहे हैं. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. आर्यन नाम का युवक कमोपुरा का रहने वाला है. जांच अधिकारी से जब पूछा गया कि अंकित बालियान हत्याकांड में आरोपी के भाई का नाम सामने आ रहा है तो पुलिस ने कहा कि बॉय नेम एफआईआर में नाम नहीं आया है.
दादी के पास रहता था आर्यन
आर्यन की दादी ने बताया कि बचपन से ही आर्यन उनके पास रहता था. उसकी मां की नहीं है और इसलिए हमने ही उसे पाला है. आर्यन के पिता भी
दिल्ली में गाड़ी चलाया करते हैं. पिता भी हाल ही में घर लौटे थे. हमें सूचना मिली थी कि पोते को किसी ने चाकू मारा है. पोते की किसी से रंजिश के बारे में कोई जानकारी नहीं है. दादी ने रोते रोते कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.