Close Menu
    What's Hot

    गौतम गंभीर के प्लान ने कर दिया था चौपट, कुलदीप यादव ने आकर किया चमत्कार, नाक कटने से बचाया | Sports

    September 27, 2026

    अगले 3 दिन में महंगा होगा वॉशिंग मशीन, फ्रिज ! AC, TV के साथ किन-किन चीजों के बढ़ेंगे दाम, कीमतों में 8% तक बढ़ोतरी | Economy

    September 27, 2026

    विराट कोहली ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, 28 साल पुराना कीर्तिमान ध्वस्त, वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले भारतीय | Sports

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अगले 3 दिन में महंगा होगा वॉशिंग मशीन, फ्रिज ! AC, TV के साथ किन-किन चीजों के बढ़ेंगे दाम, कीमतों में 8% तक बढ़ोतरी | Economy

      September 27, 2026

      Maharashtra News: धुले में गर्भवती महिला को जिंदा जलाया, शव को 275 किलोमीटर दूर जंगल में ठिकाने लगाया | National

      September 27, 2026

      पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, भूस्खलन से कई रास्ते बंद, यूपी में कई हादसों में 13 लोगों की मौत

      September 27, 2026

      देश के 22 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बारिश का अनुमान

      September 27, 2026

      Bengal News: बंगाल में TMC विधायक कुणाल घोष की कार पर हमला, अंडे-पत्थर फेंके गए, टूट गया शीशा | National

      September 26, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, September 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»Haryana News: गुरुग्राम-फरीदाबाद में बारिश से नहीं होगा जलभराव? हरियाणा सरकार ने उठाया बड़ा कदम
    हरियाणा

    Haryana News: गुरुग्राम-फरीदाबाद में बारिश से नहीं होगा जलभराव? हरियाणा सरकार ने उठाया बड़ा कदम

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana rain waterlogging preparedness, Haryana drainage system during monsoon, Haryana super sucker jetting machines, Haryana drinking water supply during rain, Haryana old water tank upgrade plan, Haryana officials rain emergency instructions, हरियाणा बारिश अलर्ट, जलभराव से निपटने की तैयारी, हरियाणा पेयजल व्यवस्था, हरियाणा न्यूज
    हरियाणा सरकार ने जलभराव की समस्या से निपटने की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।

    Haryana Govt on Waterlogging Issue: हरियाणा के सबसे हाईटेक शहरों में शुमार गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश के बाद बुरा हाल हो जाता है। कई जगहों पर इतना पानी भर जाता है कि कारें तक डूब जाती हैं। इसके अलावा अन्य कई शहरों में जलभराव की समस्या देखने को मिलती है। अब सरकार ने इसे देखते हुए बड़ा कदम उठाया है। पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने अधिकारियों को बारिश के दौरान अपने मुख्यालय पर रहने और अपने क्षेत्रों में जल निकासी की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। जरूरत पड़ने पर सुपर सकर मशीन, जेटिंग मशीन, मोटर, पाइप और दूसरी मशीनरी तुरंत मौके पर भेजी जाएगी। साथ ही सरकार अब पुराने वाटर वर्क्स और टैंकों की मरम्मत केवल खराब होने के बाद नहीं, बल्कि उनकी हालत के आधार पर पहले से करने की योजना बना रही है।

    बारिश में अफसर मुख्यालय पर रहेंगे

    पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने विभाग के अधिकारियों को बारिश के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी फिलहाल अपना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे और अपने-अपने क्षेत्रों में जल निकासी और पेयजल व्यवस्था पर नजर रखेंगे। अगर किसी इलाके में भारी बारिश के कारण जलभराव होता है तो वहां बिना देरी किए जरूरी मशीनरी पहुंचाई जाएगी। इसके लिए सुपर सकर, जेटिंग मशीन, मोटर और पाइप समेत अन्य संसाधन तैयार रखने को कहा गया है।

    खराब होने से पहले से होगी मरम्मत

    विभाग अब अपने पुराने ढांचे को लेकर नई योजना तैयार कर रहा है। मंत्री ने कहा कि किसी वाटर वर्क्स, टैंक या दूसरे ढांचे के खराब होने का इंतजार नहीं किया जाना चाहिए। उसकी उम्र और स्थिति को देखते हुए पहले से ही मरम्मत या बदलाव की योजना बनानी चाहिए। इसके लिए हर सर्किल में रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। इसमें यह जानकारी होगी कि कौन-सा ढांचा कब बनाया गया था, उसकी अनुमानित उम्र कितनी है और कब उसकी मरम्मत, अपग्रेडेशन या बदलाव की जरूरत पड़ेगी। इस व्यवस्था से अचानक ढांचा खराब होने और पेयजल आपूर्ति बाधित होने की समस्या को कम किया जा सकेगा।


    हरियाणा के यमुनानगर में बड़ा हादसा 87467

    पुराने वाटर टैंकों का बनेगा डाटा

    बैठक में पुराने और खराब हालत वाले ईंटों से बने वाटर टैंकों का मुद्दा भी उठाया गया। मंत्री ने अधिकारियों से ऐसे सभी टैंकों की जानकारी सर्किल के हिसाब से तैयार करके मुख्यालय भेजने को कहा है। इसके साथ ही इनके अपग्रेडेशन के लिए अनुमानित लागत यानी एस्टीमेट भी तैयार किए जाएंगे। विभागीय मंजूरी मिलने के बाद जरूरत के अनुसार इन टैंकों को चरणबद्ध तरीके से सुधारा जाएगा। सरकार का उद्देश्य लोगों को बेहतर और साफ पेयजल उपलब्ध कराना है।

    बारिश में जल निकासी पर खास नजर

    अधिकारियों के साथ हुई बैठक में बारिश के दौरान जल निकासी की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। अलग-अलग सर्किलों में हाल की बारिश के दौरान किए गए इंतजामों की जानकारी ली गई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जलभराव की शिकायत मिलने पर कार्रवाई में देरी नहीं होनी चाहिए। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध मशीनरी का इस्तेमाल करने के साथ जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त संसाधन भी तुरंत भेजे जाएं। बैठक में केवल बारिश और जलभराव ही नहीं, बल्कि पानी बचाने पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों को रिचार्ज बोरवेल, पानी के दोबारा इस्तेमाल और आरसीसी वाटर टैंकों के निर्माण को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘बेअदबी पार्टी’ पूरी तरह से ‘ED पार्टी’ और ED की प्रवक्ता…
    Next Article Patiala News: किराए का घर देखने गए पति-पत्नी, घंटी बजाते ही बाहर निकले पिटबुल ने किया हमला, देखें खौफनाक वीडियो | Punjab
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    15 दिन बाद मंडी पहुंचना था धान, आधी रात में ही मौसम ने पलट दिया खेल, किसानों को अब किस बात का सता रहा डर?

    September 27, 2026

    हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के इलाज के बिलों की होगी जांच, अब सरकार ने दिखाई सख्ती

    September 27, 2026

    फरीदाबाद में ऑटो, कैब चालक द्वारा अधिक किराया मांगने पर क्या करें? एडवोकेट नें बताया कानूनी तरीका

    September 27, 2026

    राहुल गांधी की CEC ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग पर अनिल विज का पलटवार, दिया बड़ा बयान

    September 27, 2026

    ज्यादा मीठा, ऑयली फूड, कुछ डेयरी प्रोडक्ट्स बढ़ा सकते हैं पिंपल्स, डाइटिशियन ने बताया संतुलित आहार

    September 27, 2026

    ‘ मुझे TB हो गया’, पति से बोली पत्नी-इलाज के लिए गांव जा रही हूं, फिर स्पा सेंटर में नौकरी करती मिली, युवक बोला-तुम गंदी हो गई हो, मॉल के बाहर हंगामा

    September 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    गौतम गंभीर के प्लान ने कर दिया था चौपट, कुलदीप यादव ने आकर किया चमत्कार, नाक कटने से बचाया | Sports

    By परवेश चौहानSeptember 27, 2026

    कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट झटके नई दिल्ली. भारतीय…

    अगले 3 दिन में महंगा होगा वॉशिंग मशीन, फ्रिज ! AC, TV के साथ किन-किन चीजों के बढ़ेंगे दाम, कीमतों में 8% तक बढ़ोतरी | Economy

    September 27, 2026

    विराट कोहली ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, 28 साल पुराना कीर्तिमान ध्वस्त, वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले भारतीय | Sports

    September 27, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.