Close Menu
    What's Hot

    India Beat Pakistan: अभिषेक और तिलक की तबाही, पाकिस्तान को भारत ने रौंदा, फाइनल में धूल चटा गोल्ड मेडल पर कब्जा | Sports

    October 3, 2026

    पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ीं, और बढ़ेगा महंगाई का बोझ, जानें कितनी हल्की होगी जेब

    October 3, 2026

    चर्चित IAS गौरव दहिया कौन हैं? दो शादियों और हनी ट्रैप के आरोप से जुड़ा नाम

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ीं, और बढ़ेगा महंगाई का बोझ, जानें कितनी हल्की होगी जेब

      October 3, 2026

      यूपी चुनाव के लिए BJP का ‘4-C’ प्लान, 100 सीटों पर पार्टी रचेगी चक्रव्यूह, सपा और कांग्रेस के लिए मुश्किल होगी राह?

      October 3, 2026

      उत्तर भारत से मॉनसून की विदाई, अब इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, दिल्ली-NCR में मौसम साफ

      October 3, 2026

      2nd Oct Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी को नोबेल शांति पुरस्कार क्यों नहीं मिला? 5 बार हुआ था नामांकन |

      October 2, 2026

      Gujarat UCC Bill: गुजरात में समान नागरिक संहिता बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, नियम बनने के बाद लागू होगा कानून | National

      October 2, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, October 3
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा की बेटी प्रियंका चहल बनीं बीएआरसी में वैज्ञानिक अधिकारी, मेहनत से हासिल की बड़ी सफलता
    हरियाणा

    हरियाणा की बेटी प्रियंका चहल बनीं बीएआरसी में वैज्ञानिक अधिकारी, मेहनत से हासिल की बड़ी सफलता

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJune 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: हरियाणा के गांव नरड़ की बेटी प्रियंका चहल ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी सफलता हासिल की है। उनका चयन देश की प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्था भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) में वैज्ञानिक अधिकारी (साइंटिफिक ऑफिसर) के पद पर हुआ है। प्रियंका का चयन बीएआरसी ओसीईएस-2026 के तहत भौतिक विज्ञान विषय में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव और जिले में खुशी का माहौल है।

    प्रियंका के पिता हैं एक शिक्षक 

    प्रियंका के पिता राजबीर सिंह चहल एक शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि प्रियंका बचपन से ही पढ़ाई में होनहार रही हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में लिटिल फ्लावर विजिटेशन सीनियर सेकेंडरी कॉन्वेंट स्कूल से दसवीं और वर्ष 2019 में चमन वाटिका रेजिडेंशियल स्कूल फॉर गर्ल्स से बारहवीं (नॉन-मेडिकल) की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से वर्ष 2022 में बीएससी और वर्ष 2024 में भौतिक विज्ञान में एमएससी की डिग्री हासिल की।

    तीन बार रही असफल 

    प्रियंका ने बताया कि एमएससी के बाद उनका सपना सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा पास कर पीएचडी करना था। उन्होंने तीन बार कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने हार नहीं मानी और गेट फिजिक्स परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। वर्ष 2025 में पहली बार परीक्षा देकर उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 1270 हासिल की। इसके बाद उन्होंने एक साल तक लगातार मेहनत की और वर्ष 2026 में गेट फिजिक्स में ऑल इंडिया रैंक 34 प्राप्त की। इसी दौरान उन्होंने बीएआरसी की लिखित परीक्षा भी पास कर ली।

    परिवार को दिया सफलता का श्रेय 

    प्रियंका का इंटरव्यू 8 जून को मुंबई में हुआ, जो करीब एक घंटा दस मिनट तक चला। इस दौरान वैज्ञानिकों ने उनके विषय ज्ञान, वैज्ञानिक सोच और कठिन परिस्थितियों में समस्याओं को समझने की क्षमता का परीक्षण किया। प्रियंका अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार को देती हैं। उन्होंने कहा कि जब उन्हें खुद पर भरोसा कम होने लगता था, तब भी उनके माता-पिता हमेशा उनका हौसला बढ़ाते रहे।


    639181057280845644

    छात्रों को दी सलाह

    उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सलाह दी कि केवल रटने के बजाय विषय की मूल अवधारणाओं को अच्छी तरह समझें। नियमित अभ्यास, सही मार्गदर्शन, वैज्ञानिक सोच और आत्मविश्वास ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। प्रियंका की सफलता आज प्रदेश के युवाओं, खासकर बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई है।

     639181489611446465 Also read: जुलाना की बेटी आंचल सिंगला बनीं नायब तहसीलदार, यूपीपीएससी में हासिल की 79वीं रैंक



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजब सलमान खान की बहन पर आया इस एक्टर का दिल, शादी से पहले ही टूट गया रिश्ता
    Next Article उत्तर भारत में कल से हल्की बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    चर्चित IAS गौरव दहिया कौन हैं? दो शादियों और हनी ट्रैप के आरोप से जुड़ा नाम

    October 3, 2026

    Gurgaon News: रेवाड़ी में अवैध गुटखा फैक्ट्री पर CM फ्लाइंग की रेड, 400 किलो माल बरामद, लाइसेंस भी हो चुका था एक्सपायर

    October 3, 2026

    हिसार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली; दूसरा गिरफ्तार

    October 3, 2026

    Asian Games 2026: रोहतक की बेटी परवीन हुड्डा ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल

    October 3, 2026

    तलाक के बाद पत्नी को पति की संपत्ति में कितना हिस्सा मिलता है? वकील ने बताया कानून

    October 2, 2026

    दिल्ली एनसीआर का पहला बच्चा, डिलीवरी के दौरान था महज 500 ग्राम वजन, कैसे जीती जिंदगी की जंग?

    October 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    India Beat Pakistan: अभिषेक और तिलक की तबाही, पाकिस्तान को भारत ने रौंदा, फाइनल में धूल चटा गोल्ड मेडल पर कब्जा | Sports

    By परवेश चौहानOctober 3, 2026

    भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल नई दिल्ली. भारतीय टीम…

    पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ीं, और बढ़ेगा महंगाई का बोझ, जानें कितनी हल्की होगी जेब

    October 3, 2026

    चर्चित IAS गौरव दहिया कौन हैं? दो शादियों और हनी ट्रैप के आरोप से जुड़ा नाम

    October 3, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.