Stock market closing 14 august 2026: कमजोर वैश्विक रुझानों, कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी और IT कंपनियों में मंदी का असर मार्केट में देखने को मिला। कारोबारी सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 70.71 अंक फिसलकर 78,009.25 पर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 29.85 अंक लुढ़ककर 24,366.00 पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 78,048.91 का ऊपरी स्तर और 77,684.37 का निचला स्तर छुआ। बीएसई पर महज 7 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर तो 23 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। आर्थिकबाज़ार के समाचार
इन शेयरों में तेजी
भारती एयरटेल, अडाणी पोर्ट्स, ICICI बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, HDFC बैंक, टाइटन और इटरनल के शेयर में तेजी दर्ज की गई। भारती एयरटेल में सबसे ज्यादा 2.53% की तेजी दर्ज की गई।
इन शेयरों में गिरावट
बीएसई पर SBIN, अल्ट्रासेमको, पावरग्रिड, रिलायंस, BEL, कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, HCLTECH, TCS, बजाज फिन्सर्व, एशियन पेंट, एक्सिस बैंक, ट्रेंट, LT, हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति, सन फार्मा, इंडिगो, टेक महिंद्रा, TCS, ITC और NTPC के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। एशियन पेंट के शेयरे में सबसे ज्यादा 1.69% की गिरावट दर्ज की गई।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 0.16%, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.53% और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.69% की गिरावट दर्ज की गई।
कच्चे तेल की कीमतें चढ़ीं
बुधवार को 5.10 बजे ब्रेंट क्रूड 0.16% उछलकर 87.21 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
गिरावट के साथ खुला बाजार
कारोबारी सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट पर खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 176.53 अंक फिसलकर 77,903.43 पर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 33.95 अंकों की गिरावट के साथ 24,361.90 पर खुला।

