नई दिल्ली. उत्तर पूर्वी से एक चिंताजनक खबर सामने आई है. दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र में जाफराबाद स्थित उधम फिश पॉइंट के रसोईघर में सिलेंडर में आग लगने से हड़कंप मच गया. रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी फैल गई. अचानक लगी आग की वजह से वहां मौजूद लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया. जान बचाने के लिए कुछ लोग पहली मंजिल से कूद गए.
वेलकम थाना क्षेत्र में जाफराबाद से एक भयावह घटना सामने आई. फिश पॉइंट में आग लगने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस घटना के बाद जान बचाने के लिए पहली मंजिल पर मौजूद लोग बाहर निकलने की कोशिश करने लगे. इस दौरान एक महिला समेत कुछ लोगों के खिड़की से नीचे कूद गए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना ने रेस्टोरेंट की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
जानकारी के अनुसार उधम फिश पॉइंट के किचन में सिलेंडर में अचानक आग लग गई. इसके बाद रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई. आग से बचने के लिए लोग सुरक्षित रास्ते की तलाश में इधर-उधर भागने लगे. वायरल वीडियो में एक महिला खिड़की से नीचे कूदती दिखाई दे रही है. घटना के दौरान लोगों को अपनी जान बचाने के लिए जोखिम उठाना पड़ा.राहत की बात यह रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया. एक बड़े हादसे की आशंका टल गई. आग किस वजह से लगी इसके कारण की जानकारी नहीं लग पाई है. संपत्ति को हुए नुकसान और किसी के घायल होने के संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है.
घटना के बाद इलाके में चल रहे रेस्टोरेंटों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या रेस्टोरेंट में आग बुझाने के पर्याप्त उपकरण थे. आपातकालीन निकास और सुरक्षित बचाव की व्यवस्था मौजूद थी? उधम फिश पॉइंट के पास फायर एनओसी थी या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में संबंधित विभाग के रिकॉर्ड और जांच के आधार पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

