Close Menu
    What's Hot

    दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, कई इलाकों में 3-4 फीट तक पानी भरा, 15 फ्लाइट्स डायवर्ट

    August 24, 2026

    दो तलाक के बाद तीसरी पत्नी ने काटा पति का पेट, आंते निकालकर लिफाफे में भरी, लीवर व किडनी भी गायब

    August 24, 2026

    Delhi News: जसोला के नाले में 24 घंटे से लापता है 15 साल का मिथुन, बेटे की तलाश में गंदे नाले में उतरे पिता | Delhi

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, कई इलाकों में 3-4 फीट तक पानी भरा, 15 फ्लाइट्स डायवर्ट

      August 24, 2026

      Bank Strike Alert: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, देशभर में 11 सितंबर को हो सकती है बैंकों की हड़ताल ! | National

      August 24, 2026

      Maharashtra News: अमरावती में अस्पताल के NICU में भीषण आग, 3 नवजातों की मौत, सुबह-सुबह हुआ हादसा | National

      August 24, 2026

      कल एनएसए डोभाल जाएंगे बीजिंग, क्या भारत-चीन में सुलझेगा एलएसी विवाद?

      August 24, 2026

      कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की बेटी से दामाद ने मारपीट की, घर से भी निकाला, क्या है पूरा मामला?

      August 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, August 24
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, कई इलाकों में 3-4 फीट तक पानी भरा, 15 फ्लाइट्स डायवर्ट
    Breaking News

    दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, कई इलाकों में 3-4 फीट तक पानी भरा, 15 फ्लाइट्स डायवर्ट

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारAugust 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Weather Update: बारिश के दौरान कई इलाकों में भारी जाम की स्थिति देखी गई।
    Weather Update: बारिश के दौरान कई इलाकों में भारी जाम की स्थिति देखी गई।

    यूपी में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, 92 गांवों में फसलें खराब
    (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सोमवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। संगम विहार, दुर्गा विहार और कनॉट प्लेस समेत कई इलाकों में 3-4 फीट तक पानी भर गया। घरों-दुकानों में पानी घुस गया। गाड़ियां फंस गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खराब मौसम के कारण 15 फ्लाइट्स डायवर्ट की गई। वहीं 250 उड़ानें लेट हैं। बारिश के कारण हुए जलजमाव के बीच ट्रैफिक का भी बुरा हाल है। बारिश के दौरान कई इलाकों में भारी जाम की स्थिति देखी गई।

    इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी

    आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पूर्व दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, मध्य दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली और उत्तरी दिल्ली के कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

    VIDEO | Delhi: Heavy rains cause waterlogging in the city. Visuals from Mahadev Road.

    (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/OModMb5efn

    — Press Trust of India (@PTI_News) August 24, 2026

    उड़ानों पर भी असर, 14 फ्लाइड दिल्ली से डायवर्ट

    बारिश के कारण हवाई यात्रा पर भी असर पड़ा। 15 फ्लाइट्स डायवर्ट की गई है। इनमें 2 इंटरनेशनल फ्लाइट शामिल हैं। 11 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट की गई। 2 फ्लाइट चंडीगढ़ भेजी गई। 1 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट की गई। वहीं, 250 फ्लाइट्स लेट हैं। स्पाइसजेट समेत कई एयरलाइंस ने पैसेंजर्स को एडवाइजरी जारी की। यात्रियों से कहा कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें।

    #WATCH | Commuters wade through waterlogged Zakhira underpass amid heavy rainfall in Delhi pic.twitter.com/sEy7u1p9jO

    — ANI (@ANI) August 24, 2026

    यूपी के 19 जिलों में बाढ़, 26 गांव टापू बने

    यूपी में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। 19 जिलों में बाढ़ आ गई। 92 गांवों में फसलें खराब हुई हैं, जबकि 26 गांव टापू बन गए हैं। काशी में गंगा का पानी बढ़ने से दशाश्वमेध घाट की पुलिस चौकी डूब गई। प्रयागराज के दारागंज घाट का शमशान डूब गया, जिससे सड़कों पर अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। ललितपुर में एक युवक की बाइक पुल पर पानी के तेज बहाव में बह गई।

    इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

    #WATCH | A road in Gurugram’s Sector 46 is waterlogged due to heavy rainfall in Delhi NCR today pic.twitter.com/6om736Ims3

    — ANI (@ANI) August 24, 2026

    राजधानी के अलावा, देश के कई हिस्सों के लिए भी मौसम संबंधी चेतावनी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र और कई पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है।

    दिल्ली-एनसीआर में कहां-कितनी हुई बारिश

    • जनकपुरी- 67 मिलीमीटर
    • गुरुग्राम- 52 मिलीमीटर
    • छत्तरपुर- 57 मिलीमीटर
    • पीतमपुरा- 35 मिलीमीटर
    • सफदरगंज- 29 मिलीमीटर
    • फरीदाबाद- 54 मिलीमीटर

    ये भी पढ़ें: दो तलाक के बाद तीसरी पत्नी ने काटा पति का पेट, आंते निकालकर लिफाफे में भरी, लीवर व किडनी भी गायब



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदो तलाक के बाद तीसरी पत्नी ने काटा पति का पेट, आंते निकालकर लिफाफे में भरी, लीवर व किडनी भी गायब
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Bank Strike Alert: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, देशभर में 11 सितंबर को हो सकती है बैंकों की हड़ताल ! | National

      August 24, 2026

      Maharashtra News: अमरावती में अस्पताल के NICU में भीषण आग, 3 नवजातों की मौत, सुबह-सुबह हुआ हादसा | National

      August 24, 2026

      कल एनएसए डोभाल जाएंगे बीजिंग, क्या भारत-चीन में सुलझेगा एलएसी विवाद?

      August 24, 2026

      कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की बेटी से दामाद ने मारपीट की, घर से भी निकाला, क्या है पूरा मामला?

      August 23, 2026

      बॉर्डर बंद, फिर भी 150 पाकिस्तानी दुल्हनों की कैसे हुई भारत में एंट्री? भावुक कर देगी इनकी कहानी

      August 23, 2026

      मंत्रियों के सरकारी बंगलों की मरम्मत पर खर्च तीन गुना बढ़ा

      August 23, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, कई इलाकों में 3-4 फीट तक पानी भरा, 15 फ्लाइट्स डायवर्ट

      By अंकित कुमारAugust 24, 2026

      Weather Update: बारिश के दौरान कई इलाकों में भारी जाम की स्थिति देखी गई। यूपी…

      दो तलाक के बाद तीसरी पत्नी ने काटा पति का पेट, आंते निकालकर लिफाफे में भरी, लीवर व किडनी भी गायब

      August 24, 2026

      Delhi News: जसोला के नाले में 24 घंटे से लापता है 15 साल का मिथुन, बेटे की तलाश में गंदे नाले में उतरे पिता | Delhi

      August 24, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.