Close Menu
    What's Hot

    Mamata Banerjee: बंगाल में मां, माटी और मानुष की सरकार बनेगी: ममता बनर्जी

    April 30, 2026

    एचपीवी टीकाकरण अभियान को तेज करने के निर्देश, जागरूकता बढ़ाने पर जोर

    April 30, 2026

    राघव पर फिदा थीं Archana Gautam! टूटा सपना, चिराग बने नए फेवरेट?

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Mamata Banerjee: बंगाल में मां, माटी और मानुष की सरकार बनेगी: ममता बनर्जी

      April 30, 2026

      126 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंची कच्चे तेल की कीमत, मुजतबा खामेनेई बोले- परमाणु और मिसाइल क्षमता से किसी भी हाल में पीछे नहीं हटेगा ईरान

      April 30, 2026

      Supreme Court: अदालत संसद को कानून बनाने के लिए मजबूर नहीं कर सकती: सुप्रीम कोर्ट

      April 30, 2026

      रेप विक्टिम के अबॉर्शन के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

      April 30, 2026

      यूपी, बिहार और बेंगलुरु में आंधी-तूफान ने ली 25 लोगों की जान

      April 30, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, April 30
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Hisar: इनसो के 21वें स्थापना दिवस समारोह में हजारों छात्रों व युवाओं ने भरी हुंकार, समारोह में छात्रों की रिकॉर्ड तोड़ हाजरी ने रचा इतिहास
    Breaking News

    Hisar: इनसो के 21वें स्थापना दिवस समारोह में हजारों छात्रों व युवाओं ने भरी हुंकार, समारोह में छात्रों की रिकॉर्ड तोड़ हाजरी ने रचा इतिहास

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 6, 2023No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Hisar:(6 अगस्त)  इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन (इनसो) के 21वें स्थापना दिवस समारोह में हजारों छात्रों व युवाओं की रिकॉर्ड तोड़ हाजरी ने नया इतिहास रच दिया। हिसार की अनाज मंडी में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में छात्रों ने हुंकार भरके और हाथ उठाकर हरियाणा में प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव का भी जोरदार समर्थन किया। हरियाणा व निकटवर्ती राज्यों के कोने-कोने से इनसो के स्थापना दिवस समारोह में पहुंचे युवाओं का जोश व उत्साह देखने लायक रहा। 

    इस समारोह में इनसो के संस्थापक व जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला, विधायक अनूप धानक, जोगीराम सिहाग, अमरजीत ढांडा, निशांत सिंह, डॉ. के. सी. बांगड़ एवं प्रदीप देसवाल सहित कई अन्य प्रदेशों के छात्र नेताओं ने अपनी ओजस्वी वाणी में छात्रों का मार्गदर्शन किया। 

    उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने छात्रों व युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. अजय सिंह चौटाला ने वर्ष 2003 में दिल्ली विश्वविद्यालय से इनसो की शुरूआत की थी और आज यह पौधा फलदार पेड़ बन गया है। उन्होंने कहा कि इनसो के माध्यम से छात्रों की आवाज बुलंद करने के साथ-साथ गरीब व आम घरों के बच्चों को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जजपा में 50 प्रतिशत से अधिक पदाधिकारी इनसो से हैं। आज इनसो के जो छात्र नेता हैं वे भविष्य में बड़े नेता बनेंगे। उन्होंने कहा कि वे स्वयं काफी लंबे समय तक इनसो से जुड़े रहे हैं। वर्ष 2018 में छात्र संघ चुनाव के लिए संघर्ष किया और विश्वविद्यालय के कुलपति से छात्र चुनावों का लिखित आश्वासन भी लिया।

    दुष्यंत चौटाला के पूछने पर प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव के लिए सभी उपस्थित छात्रों व युवाओं ने हाथ उठाकर व तालियां बजाकर जोरदार समर्थन किया। उन्होंने कहा कि छात्रों का दायित्व है कि वे छात्र संघ की मांग पर लगातार डटे रहें और सरकार तक इस बात को पहुंचाना हमारा दायित्व है। उप मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेसी नेता बिना तथ्यों के बेबुनियाद बातें करते हैं। उन्होंने कहा कि हिसार का एयरपोर्ट व एलिवेटिड रोड हिसार व प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हजारों करोड़ का निवेश हो रहा है और मारुति का बड़ा प्रोजेक्ट लगने जा रहा है। यहां से पहले वर्ष ही 10 हजार गाड़ी बनकर निकलेंगी और 10 से 15 हजार युवाओं को 24 घंटे का रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि इनसो युवा क्रांति का दूसरा नाम है। चौ. देवीलाल के विचारों व डॉ. अजय सिंह चौटाला की सोच के साथ चलते हुए लगातार मेहनत करेंगे तो जजपा व इनसो देश के सबसे बड़े संगठन होंगे। 

    इनसो रूपी पौधे को पूरे यौवन पर देखकर गर्व-डॉ. अजय सिंह चौटाला

    इस अवसर पर जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि 21 वर्ष पूर्व लगाए इनसो रूपी पौधे को पूरे यौवन पर देखकर गर्व महसूस होता है। उन्होंने कहा कि इनसो की स्थापना के समय हमने प्रदेश व देश के युवाओं को राजनीति में लाने का वादा किया था। तब से लेकर आज तक इनसो इस वादे पर खरा उतर रही है। जिन युवाओं को राजनीति में कोई मौका नहीं देता उन्हें इनसो अवसर प्रदान करती है। डॉ. अजय चौटाला ने कहा कि पढ़े-लिखे राजनेता देश में तभी हो सकते हैं जब उनकी शुरूआत छात्र राजनीति से हो। 

    जिसकी पौध मजबूत होती है तो उसकी फसल भी बढ़िया -दिग्विजय सिंह चौटाला

    इस दौरान जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि इससे बड़ी उपलब्धि और क्या होगी कि वर्ष 2003 से लेकर वर्ष 2023 तक जिस भी युवा ने इनसो की सदस्यता ली, वह तबसे जुड़ा हुआ है। किसी भी सदस्य ने इनसो का साथ नहीं छोड़ा है। उन्होंने कहा कि जिसकी पौध मजबूत होती है तो उसकी फसल भी बढ़िया होती है। दरअसल इनसो की पौध भी खूब मजबूत है। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग है कि हरियाणा में हर हाल में प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव होने चाहिए और हमें उम्मीद है कि दुष्यंत चौटाला छात्रों की लड़ाई अवश्य लड़ेंगे। 

    इनसो देश का सबसे मजबूत छात्र संगठन -जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष

      जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने इनसो स्थापना दिवस पर युवाओं को शुभकामनाएं दी और कहा कि आज इनसो देश का सबसे मजबूत छात्र संगठन है। इनसो के मेहनती साथी सदैव सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहते हैं। जेजेपी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. के सी बांगड़ ने कहा कि जेजेपी विशाल वृक्ष है और इनसो उसकी मजबूत जड़े हंै। राज्य मंत्री अनूप धानक ने कहा कि वे भी छात्र राजनीति से शुरूआत करके इस मुकाम पर पहुंचे हैं। इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने कहा कि उन्हें इनसो के जरिए ही लोकसभा का चुनाव लड़ने का अवसर मिला और मेरे अनेक साथी इनसो से निकलकर सक्रिय राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव बहाली की भी मांग की। 

    प्रसिद्ध गायकों और कलाकारों ने लगाई रौनक

     स्थापना दिवस समारोह में पहुंचे प्रसिद्ध गायकों व कलाकारों ने छात्रों का खूब मनोरंजन भी किया। यो यो हनी सिंह, देसी रॉकस्टार एमडी, प्रांजल दहिया, गोल्डी गिल, एमसी स्क्वेयर, अल्फाज, गिरिक अमन व फाजिल्पुरिया सहित कई कलाकारों ने हरियाणवी व पंजाबी गीतों एवं नृत्य से समां बांध दिया। इनकी प्रस्तुति देखकर बहुत से युवा झूमने व नाचने के लिए मजबूर हो गए। 

    स्थापना दिवस समारोह के दौरान राज्य मंत्री अनूप धानक, जेजेपी के राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेन्द्र लितानी, विधायक जोगी राम सिहाग, अमरजीत ढांडा, शीला भ्याण, रविन्द्र सांगवान, इनसो प्रदेश प्रभारी रवि मसीत, इनसो प्रदेशाध्यक्ष अजय राव, चेयरमैन सुमित राणा, जेजेपी जिलाध्यक्ष अमित बूरा, डॉ अजीत सिंह, सुनील मूंड, सिद्धार्थ गोदारा, अज्जू घणघस, प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट मनदीप बिश्नोई, सरदार जसविंदर खैरा, देवेंद्र कादियान, अजीत राव, प्रदीप मेहरिया, अनिल घणघस, शिव कुमार कुलाना, मंजू जाखड़, प्रवेश बिश्नोई, शातिन खान, विशेष ढाका, दिनेश डागर, अनिल शर्मा, योगेश गौतम, हरेंद्र बैनीवाल, नितेश जांगू, संदीप डूडी, राजकुमार भोला, गौरव सैनी, एडवोकेट तरुण गोयल, सुनील रावत, विपिन गोयल, शंकर गहलोत, आशीष कुंडू, अंकित सिंघराण, मोहित मलिक, विवेक ललाना, रवि कड़वासरा व ओ पी सिहाग सहित काफी संख्या में इनसो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleSania Mirza: मलिक और मिर्जा के बीच तलाक की चर्चा, शोएब-सानिया ने सोशल मीडिया से हटाया एक-दूसरे का नाम
    Next Article Kranti Teerth Series Ceremony: पटना, लेह और फिरोजाबाद में क्रांतितीर्थ समारोह का आयोजन
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    Mamata Banerjee: बंगाल में मां, माटी और मानुष की सरकार बनेगी: ममता बनर्जी

    April 30, 2026

    126 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंची कच्चे तेल की कीमत, मुजतबा खामेनेई बोले- परमाणु और मिसाइल क्षमता से किसी भी हाल में पीछे नहीं हटेगा ईरान

    April 30, 2026

    Supreme Court: अदालत संसद को कानून बनाने के लिए मजबूर नहीं कर सकती: सुप्रीम कोर्ट

    April 30, 2026

    रेप विक्टिम के अबॉर्शन के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

    April 30, 2026

    यूपी, बिहार और बेंगलुरु में आंधी-तूफान ने ली 25 लोगों की जान

    April 30, 2026

    रफ्तार में दौड़ती कार बनी मौत का जाल! एक्सप्रेसवे पर 5 लोगों की दर्दनाक मौत

    April 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Mamata Banerjee: बंगाल में मां, माटी और मानुष की सरकार बनेगी: ममता बनर्जी

    By अंकित कुमारApril 30, 2026

    Mamata Banerjee: बंगाल में मां, माटी और मानुष की सरकार बनेगी: ममता बनर्जी कहा- टीएमसी…

    एचपीवी टीकाकरण अभियान को तेज करने के निर्देश, जागरूकता बढ़ाने पर जोर

    April 30, 2026

    राघव पर फिदा थीं Archana Gautam! टूटा सपना, चिराग बने नए फेवरेट?

    April 30, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.