Close Menu
    What's Hot

    मृत्युभोज में ‘घी के मालपुए’ नहीं मिलने पर 43 परिवारों का हुक्का-पानी बंद

    June 26, 2026

    अब बनिहाल-काजीगुंड सेक्शन पर ट्रेनों की स्पीड होगी…

    June 26, 2026

    लेफ्टिनेंस से सिंगर बने थे लता दीदी के ‘दुलारे’ मदन मोहन

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मृत्युभोज में ‘घी के मालपुए’ नहीं मिलने पर 43 परिवारों का हुक्का-पानी बंद

      June 26, 2026

      इटली और रोमानिया ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में अमेरिका का साथ दिया

      June 26, 2026

      एनसीआरटी ने 9वीं की सोशल साइंस से संविधान प्रस्तावना हटाई

      June 26, 2026

      ईरान के हमले के बाद यूएन ने होर्मुज में बंद किया अभियान

      June 26, 2026

      ट्रंप के बयान के बाद बड़ी अमेरिका-ईरान में तल्खी

      June 26, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, June 26
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»मृत्युभोज में ‘घी के मालपुए’ नहीं मिलने पर 43 परिवारों का हुक्का-पानी बंद
    Breaking News

    मृत्युभोज में ‘घी के मालपुए’ नहीं मिलने पर 43 परिवारों का हुक्का-पानी बंद

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJune 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Mrityubhoj Panchayat: मृत्युभोज में ‘घी के मालपुए’ नहीं मिलने पर 43 परिवारों का हुक्का-पानी बंद
    Mrityubhoj Panchayat: मृत्युभोज में ‘घी के मालपुए’ नहीं मिलने पर 43 परिवारों का हुक्का-पानी बंद

    दुकानों से राशन नहीं मिल रहा, कुएं से पानी नहीं दे रहे
    Mrityubhoj Panchayat, (द भारत ख़बर), सिरोही: सिरोही के मंडवारिया गांव में एक गरीब परिवार ने आर्थिक तंगी के कारण मृत्युभोज में ‘घी के मालपुए’ बनाने से मना कर दिया। इससे समाज के लोग इतने नाराज हुए कि इनका हुक्का-पानी बंद करने का फरमान सुना दिया। इस गरीब परिवार का समर्थन करने वाले 42 अन्य परिवारों पर भी यही तुगलकी फरमान लागू किया गया।

    मंडवारिया गांव के इस पीड़ित परिवार की माली हालत इतनी खराब थी कि वे सम्मानजनक तरीके से अंतिम संस्कार का खर्च भी बमुश्किल जुटा पाए थे। उन्होंने हाथ जोड़कर समाज के सामने सादा भोजन परोसने की मिन्नतें कीं। लेकिन, पंचों की सनक को यह सादगी नागवार गुजरी। उन्हें लगा कि बिना घी के मालपुए के मृत्युभोज होना उनके रुतबे का अपमान है। गुस्साए पंचों ने तुरंत पंचायत बुलाई और तुगलकी फरमान सुना दिया।

    मेहमानों के आने और रिश्तेदारी में जाने पर रोक

    अब परिवारों को न दुकानदार राशन दे रहा है, न ही कुएं से पानी नहीं भरने दिया जा रहा है। पंचों की बंदिशें यहीं नहीं रुकीं। पीड़ित परिवारों के घरों में मेहमानों के आने और उनके किसी रिश्तेदारी में जाने पर भी पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

    पंचों के फरमान की अनदेखी करने पर 11 हजार रुपए और पूरे समाज को सामूहिक भोजन (जीमण) का दंड भुगतना होगा। यह पूरा मामला सिरोही के बरलूट थाना इलाके के मंडवारिया गांव का है। पीड़ित परिवारों ने अब जिला कलेक्टर से शिकायत की है।

    परिवार की माली हालत ठीक नहीं

    पीड़ित परिवारों ने बताया कि गांव में 5 जून को सदाराम पुत्र बलवाजी का निधन हो गया था। 17 जून को हुए मृत्युभोज में परिवार की माली हालत ठीक न होने के कारण घी के मालपुआ नहीं बनाए जा सके। बेहद सादा भोजन कराया गया।

    इस बात से समाज के एक दर्जन से अधिक पंच इस कदर नाराज हुए कि उन्होंने अगले ही दिन 18 जून को फरमान सुनाकर इस परिवार सहित कुल 43 समर्थक परिवारों को समाज से बाहर कर दिया।

    काम नहीं मिल रहा, बच्चे भूखे सो रहे

    बहिष्कार की मार झेल रहे परिवारों का जीना मुश्किल हो गया है। गांव के दुकानदार उन्हें राशन का सामान नहीं दे रहे हैं। खेत मालिक उन्हें मजदूरी पर नहीं रख रहे हैं। हद तो यह है कि इन परिवारों को गांव के सार्वजनिक कुएं से पानी तक भरने नहीं दिया जा रहा है। राशन न मिलने के कारण घरों में बच्चे भूखे सो रहे हैं।

    कलेक्टर से लगाई गुहार

    पीड़ितों ने 20 जून को बरलूट थाने में नामजद रिपोर्ट दी थी। आरोप है कि पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इससे परेशान होकर गुरुवार को सभी 43 परिवारों के लोग सिरोही कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। उधर, बरलूट थाने के जांच अधिकारी रमेश कुमार ने कहा, परिवाद हमारे पास आया है। जांच चल रही है। यह मामला कोई पुरानी रंजिश का लग रहा है।

    ये भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट महासचिव चंपत राय का इस्तीफा

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअब बनिहाल-काजीगुंड सेक्शन पर ट्रेनों की स्पीड होगी…
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      इटली और रोमानिया ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में अमेरिका का साथ दिया

      June 26, 2026

      एनसीआरटी ने 9वीं की सोशल साइंस से संविधान प्रस्तावना हटाई

      June 26, 2026

      ईरान के हमले के बाद यूएन ने होर्मुज में बंद किया अभियान

      June 26, 2026

      ट्रंप के बयान के बाद बड़ी अमेरिका-ईरान में तल्खी

      June 26, 2026

      पासपोर्ट को नागरिकता का ढाल नहीं बना सकते, यह सिर्फ एक ट्रैवल डॉक्यूमेंट

      June 26, 2026

      पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, नॉर्मल कैटेगरी पासपोर्ट के लिए देने होंगे 2500 रुपए

      June 25, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      मृत्युभोज में ‘घी के मालपुए’ नहीं मिलने पर 43 परिवारों का हुक्का-पानी बंद

      By अंकित कुमारJune 26, 2026

      Mrityubhoj Panchayat: मृत्युभोज में ‘घी के मालपुए’ नहीं मिलने पर 43 परिवारों का हुक्का-पानी बंद…

      अब बनिहाल-काजीगुंड सेक्शन पर ट्रेनों की स्पीड होगी…

      June 26, 2026

      लेफ्टिनेंस से सिंगर बने थे लता दीदी के ‘दुलारे’ मदन मोहन

      June 26, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.