Close Menu
    What's Hot

    पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, भूस्खलन से कई रास्ते बंद, यूपी में कई हादसों में 13 लोगों की मौत

    September 27, 2026

    राहुल गांधी की CEC ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग पर अनिल विज का पलटवार, दिया बड़ा बयान

    September 27, 2026

    1 विकेट और रवींद्र जडेजा तोड़ेंगे बड़ा रिकॉर्ड, महान गेंदबाज को छोड़ेंगे पीछे, वेस्टइंडीज ODI सीरीज में होगा कमाल! | Sports

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, भूस्खलन से कई रास्ते बंद, यूपी में कई हादसों में 13 लोगों की मौत

      September 27, 2026

      देश के 22 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बारिश का अनुमान

      September 27, 2026

      Bengal News: बंगाल में TMC विधायक कुणाल घोष की कार पर हमला, अंडे-पत्थर फेंके गए, टूट गया शीशा | National

      September 26, 2026

      Jharkhand News: जमशेदपुर के बिंदल मॉल के पास फायरिंग, रेस्टोरेंट में बैठे 3 युवकों को लगी गोली | National

      September 26, 2026

      Cyclone Arnab: क्या है साइक्लोन अर्नब, जिसकी वजह से 14 राज्यों में भारी बारिश, यूपी में कई मौतें, जानिए इसका असर | National

      September 26, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, September 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»सतलुज-यमुना लिंक नहर विवाद को पंजाब-हरियाणा आपसी सहमति से सुलझाने के करीब, जल्द हो सकती है सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
    Breaking News

    सतलुज-यमुना लिंक नहर विवाद को पंजाब-हरियाणा आपसी सहमति से सुलझाने के करीब, जल्द हो सकती है सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारAugust 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    SYL Canal Dispute : सतलुज-यमुना लिंक नहर विवाद को पंजाब-हरियाणा आपसी सहमति से सुलझाने के करीब, जल्द हो सकती है सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
    SYL Canal Dispute : सतलुज-यमुना लिंक नहर विवाद को पंजाब-हरियाणा आपसी सहमति से सुलझाने के करीब, जल्द हो सकती है सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

    जब दिल खुलता है, तो दरवाजा भी खुल जाता है : सीजीआई सूर्यकांत

    SYL Canal Dispute (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : पिछले कई दशकों से पंजाब और हरियाणा में पानी विवाद को लेकर चल रहे मुद्दे के जल्द सुलझने की उम्मीद जगी है। ऐसा सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई के दौरान सूचित किया गया। सुनवाई के दौरान जो सूचना सामने रखी गई उसमें बताया गया है कि पंजाब और हरियाणा सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर विवाद को आपसी सहमति से सुलझाने की दिशा में सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रहे हैं।

    इस प्रगति को देखते हुए मुख्य न्यायाधीश ने मामले की सुनवाई को आगे टालने पर सहमति व्यक्त की है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि दोनों राज्य इस पुराने विवाद को हल करने के लिए सही दिशा में कदम उठा रहे हैं। मुख्य न्यायाधीश ने टिप्पणी की कि जब मामला सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहा है, तो सुनवाई की तारीख में थोड़ा बदलाव किया जा सकता है। इस मामले की अगली सुनवाई अब 20 अगस्त को होने की संभावना है।

    सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने यह कहा

    इस विवाद पर बात करते हुए सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने कहा कि यह दो राज्यों के बीच एक ओरिजिनल सूट (मूल मुकदमा) है, इसमें प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि इस विवाद को सुलझाने के लिए पंजाब सहमत हो या न हो, हरियाणा सहमत है। इसपर अपनी बात रखते हुए अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने कहा कि मुझे कहना होगा कि आज हम एक ही सुर में बात कर रहे हैं, पंजाब काफी करीब आ रहा है।

    पिछली बार की बातचीत की तुलना में अब उन्होंने अपना दिल काफी खोल दिया है। इस संबंध में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सीजीआई सूर्य कांत ने कहा कि जब दिल खुलता है, तो दरवाजा भी खुल जाता है। अटॉर्नी जनरल ने कहा कि मुझे लगता है कि सरकार मेरे साथ कुछ बातें साझा करना चाहती थी। शायद हम मतभेदों को दूर कर पाएंगे।

    कब शुरू हुआ सतलुज-यमुना लिंक विवाद

    सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर विवाद पंजाब और हरियाणा के बीच रावी-ब्यास नदियों के पानी के बंटवारे को लेकर दशकों पुराना कानूनी और राजनीतिक विवाद है। यह विवाद 214 किलोमीटर लंबी उस प्रस्तावित नहर के निर्माण से जुड़ा है, जिसे सतलुज और यमुना नदियों को आपस में जोड़ना था, ताकि हरियाणा को उसके हिस्से का पानी मिल सके। दोनों नदियों के पानी को बांटने के लिए 211-214 किमी लंबी नहर तय हुई, जिसका 121-122 किमी हिस्सा पंजाब में और 90-92 किमी हिस्सा हरियाणा में बनना था।

    हरियाणा ने अपने हिस्से की नहर का निर्माण 1980 तक पूरा कर लिया था। पंजाब ने रिपेरियन सिद्धांत (नदियों के पानी पर उस राज्य का अधिकार जहां से नदी बहती है) का हवाला देकर पानी देने और अपने यहां नहर बनाने का विरोध किया। वर्ष 1981 में एक समझौता हुआ और 1982 में पंजाब के कपूरी गांव में इस नहर का काम शुरू हुआ, जिसे भारी विरोध के कारण रोकना पड़ा। इसके बाद यह मामला आज भी दोनों राज्यों के बीच बातचीत और सुप्रीम कोर्ट के विचाराधीन है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleCM सैनी ने शुरू किया HIV/AIDS जागरूकता अभियान, युवाओं से की खास अपील
    Next Article क्या गुजरात टाइटंस में लौटेंगे हार्दिक पंड्या, ट्रेड डील को लेकर सामने आई बड़ी खबर, क्या है इसकी सच्चाई? | Sports
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, भूस्खलन से कई रास्ते बंद, यूपी में कई हादसों में 13 लोगों की मौत

      September 27, 2026

      देश के 22 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बारिश का अनुमान

      September 27, 2026

      Bengal News: बंगाल में TMC विधायक कुणाल घोष की कार पर हमला, अंडे-पत्थर फेंके गए, टूट गया शीशा | National

      September 26, 2026

      Jharkhand News: जमशेदपुर के बिंदल मॉल के पास फायरिंग, रेस्टोरेंट में बैठे 3 युवकों को लगी गोली | National

      September 26, 2026

      Cyclone Arnab: क्या है साइक्लोन अर्नब, जिसकी वजह से 14 राज्यों में भारी बारिश, यूपी में कई मौतें, जानिए इसका असर | National

      September 26, 2026

      नाबालिग पत्नी से संबंध बनाने पर POCSO से नहीं बचा सकता है मुस्लिम पर्सनल लॉ, दिल्ली हाईकोर्ट का अहम फैसला | National

      September 26, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, भूस्खलन से कई रास्ते बंद, यूपी में कई हादसों में 13 लोगों की मौत

      By अंकित कुमारSeptember 27, 2026

      Heavy rain causes landslide: उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश से…

      राहुल गांधी की CEC ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग पर अनिल विज का पलटवार, दिया बड़ा बयान

      September 27, 2026

      1 विकेट और रवींद्र जडेजा तोड़ेंगे बड़ा रिकॉर्ड, महान गेंदबाज को छोड़ेंगे पीछे, वेस्टइंडीज ODI सीरीज में होगा कमाल! | Sports

      September 27, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.