Close Menu
    What's Hot

    IMD Weather Alert: आज दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बदलेगा मौसम, हिमाचल में रेड अलर्ट, देशभर का मौसम अपडेट | National

    August 18, 2026

    सोनीपत में आरओ के पानी को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, सरपंच और बेटे पर मर्डर का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    August 18, 2026

    आया सेंचुरी ठोकी और बोला, अब मैं सोने जा रहा हूं…टीम इंडिया के बैटर से श्रीलंकाई बॉलर हैरान-परेशान | Sports

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IMD Weather Alert: आज दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बदलेगा मौसम, हिमाचल में रेड अलर्ट, देशभर का मौसम अपडेट | National

      August 18, 2026

      NAPA के कार्यकारी निदेशक सतनाम सिंह चहल ने पंजाब के मौजूदा हालात पर जताई चिंता

      August 18, 2026

      इश्क में रोड़ा बनी 6 साल की बेटी की हत्या, शव कुएं में फेंका

      August 18, 2026

      14 राज्यों के सीएम पर आपराधिक केस दर्ज, सुप्रीम कोर्ट में पेश रिपोर्ट से खुलासा

      August 17, 2026

      सुप्रीम कोर्ट ने बोला- अगर एयरलाइंस न मानें तो प्लेन खड़े कर दें, 7 दिन में हवाई किराया नियम तय करने के भी आदेश

      August 17, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, August 18
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»लव मैरिज के 8 साल बाद पति की संदिग्ध मौत, अब पत्नी से पुलिस कर रही पूछताछ
    हरियाणा

    लव मैरिज के 8 साल बाद पति की संदिग्ध मौत, अब पत्नी से पुलिस कर रही पूछताछ

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    गुरुग्राम के सूरत नगर इलाके से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत कर्मचारी का शव उसके घर के अंदर फंदे से लटका मिला. घटना के समय घर में उसकी पत्नी और सात साल का बेटा मौजूद था. परिजनों का आरोप है कि मृतक की पत्नी ने अपने दोस्त के साथ हत्या की वारदात को अंजाम दिया है.

    पत्नी और सात साल का बेटा घर में थे मौजूद

    गुरुग्राम के सूरत नगर इलाके में रहने वाले डेंसो कंपनी के एसोसिएट ऑपरेटर संजीव यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उनका शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला. घटना के समय घर में उनकी पत्नी मनप्रीत कौर और सात साल का बेटा मौजूद थे.

    घरेलू विवाद के बीच हत्या का लगाया आरोप

    मामले में नया मोड़ तब आया, जब परिजनों ने आरोप लगाया कि संजीव की हत्या की गई है. उनका दावा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था और हाल के दिनों में रिश्तों में तनाव काफी बढ़ गया था.

    पिता ने लगाए हत्या के गंभीर आरोप


    IMD Weather Update 1 August 2026 1200x900

    मृतक के पिता रामसेवक यादव का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या की गई है. उन्होंने दावा किया कि संजीव के शरीर पर ऐसे निशान नहीं थे, जिनसे आत्महत्या की पुष्टि हो सके. परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि मनप्रीत कौर का किसी अन्य युवक से संपर्क था. इस संबंध में एक व्हाट्सएप चैट भी पुलिस को सौंपी गई है. परिवार का कहना है कि संजीव को इस बातचीत की जानकारी मिल गई थी और उन्होंने एक बार स्वयं मनप्रीत बनकर उस युवक से चैट भी की थी.

    डेंसो कंपनी में हुई थी दोनों की मुलाकात

    संजीव यादव मूल रूप से अमृतसर के रहने वाले थे, जबकि मनप्रीत कौर अंबाला की रहने वाली हैं. दोनों की मुलाकात गुरुग्राम की डेंसो कंपनी में नौकरी के दौरान हुई थी. प्रेम संबंध के बाद दोनों ने वर्ष 2018 में लव मैरिज की थी. शादी के बाद वे सूरत नगर में रहने लगे. वर्ष 2019 में बेटे के जन्म के बाद मनप्रीत ने नौकरी छोड़ दी थी.

    पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ

    पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मनप्रीत कौर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. फिलहाल, पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड, डिजिटल साक्ष्य, व्हाट्सएप चैट, वीडियो, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक साक्ष्यों की जांच कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleIMD Weather Alert: रविवार की छुट्टी का मजा बारिश ना कर दे किरकिरा, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में बदलेगा मौसम, तेज हवाओं का अलर्ट | State
    Next Article Magh Mela 2027: माघ मेला की तिथियों की घोषणा, मकर संक्रांति को पहला स्नान, इस बार 50 दिन का होगा आयोजन | National
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    सोनीपत में आरओ के पानी को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, सरपंच और बेटे पर मर्डर का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    August 18, 2026

    11 महीने से वेतन को तरसे कर्मचारी, वादा खिलाफी के आरोपों से घिरी हरियाणा सरकार,कर्मचारी संगठनों ने खोला मोर्चा

    August 18, 2026

    Money Plant | Money Plant Vastu Tips | क्या आपके घर में भी लगा मनी प्लांट जमीन छू रहा है? वास्तु शास्त्र में घोर अपशगुन, तुरंत करें यह उपाय

    August 17, 2026

    सुबह की चाय से रात के खाने तक…अंबाला में मरीजों के तीमारदारों का कौन रख रहा इतना ध्यान?

    August 17, 2026

    आंख दिखाने अब अस्पताल जाने की जरूरत नहीं, नोएडा में शुरू की गई ऐसी क्लीनिक, जो घर-घर आएगी

    August 17, 2026

    फरीदाबाद में यहां मिल रही 40 रुपए में अनलिमिटेड बिरयानी, दुकानदार ने बताया कैसे मिला अनोखे बिजनेस का आइडिया

    August 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    IMD Weather Alert: आज दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बदलेगा मौसम, हिमाचल में रेड अलर्ट, देशभर का मौसम अपडेट | National

    By अंकित कुमारAugust 18, 2026

    18 अगस्त को देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है।…

    सोनीपत में आरओ के पानी को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, सरपंच और बेटे पर मर्डर का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    August 18, 2026

    आया सेंचुरी ठोकी और बोला, अब मैं सोने जा रहा हूं…टीम इंडिया के बैटर से श्रीलंकाई बॉलर हैरान-परेशान | Sports

    August 18, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.