नई दिल्ली. इस वक्त भारत में मानसून अपने पूरे जोर पर है. देश के लगभग हर राज्य में सक्रिय हो चुका मानसून अपना कहर दिखा रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 14 अगस्त को लेकर कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.पूर्वानुमान में बताया गया है कि उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के कई राज्यों में मानसून सक्रिय रहेगा. देश के कई इलाकों में खास कर पहाड़ी क्षेत्र में बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है. लोगों को सावधान रहे कहा गया है और चेतावनी को गंभीरता से लेने की हिदायत दी गई है.
देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार का मौसम भीगा भीगा रहने वाला है. IMD ने पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है. कई इलाकों में मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान है जबकि कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी होगी.
दिल्ली से सटे हुए इलाकों पर भी बारिश का असर देखने को मिलेगा. बताया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहने वाला है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं. कई जगहों पर जमकर बादल बरसेंगे जबकि कुछ जगहों पर बिजली तक गिरने का अनुमान लगाया जा रहा है.
मानसून का सबसे ज्यादा कहर पहाड़ी भागों पर ही देखने क मिल रहा है. मौसम विभाग की तरफ से हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में 13 से 19 अगस्त के बीच कई इलाकों में व्यापक बारिश होने की संभावना है. इन राज्यों में लगातार बारिश की वजह से स्थानीय निवासियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. जल जमाव और भूस्खलन की घटना देखने को मिल रही है. ऐसे में सड़क जाम से परेशानी बढ़ेगी.
मध्य प्रदेश में गुरुवार, 14 अगस्त को भी पिछले कुछ दिनों के जैसे ही बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. पूर्वी मध्य प्रदेश में कई इलाकों में भारी बारिश होगी जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में हल्की से छिटपुट बादल बरसेंगे.
गुजरात और सौराष्ट्र-कच्छ में को फिलहाल बारिश से राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत यहां बारिश की संभावना गुरुवार को कम है. कुछ इलाकों में हल्की से छिटपुट बारिश हो सकती है.

