Close Menu
    What's Hot

    सबसे ज्यादा वनडे वर्ल्ड कप खेलने वाला दिग्गज कौन? सचिन तेंदुलकर या फिर पाकिस्तानी धुरंधर | Sports

    July 16, 2026

    कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट पर साइबर अटैक, हैकर्स ने चुराया संवेदनशील डाटा

    July 16, 2026

    यूपी में बनने जा रहा एक और एक्सप्रेसवे, गोरखपुर से पानीपत सिर्फ 8 घंटे में, 22 जिलों से होकर गुजरेगा

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट पर साइबर अटैक, हैकर्स ने चुराया संवेदनशील डाटा

      July 16, 2026

      कल स्कूल बंद रहेंगे या खुलेंगे? रथ यात्रा और बारिश के बीच पढ़ें ये जरूरी अपडेट

      July 16, 2026

      चलती-फिरती पावरहाउस है ये ट्रेन, हाइड्रोजन से दौड़ेगी भारत की सबसे खास रेल

      July 15, 2026

      62,500 करोड़ रुपये की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम को मिली मंजूरी, मेक इन इंडिया को बढ़ावा

      July 15, 2026

      ₹62,500 करोड़ की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम को मिली मंजूरी, मेक इन इंडिया को बढ़ावा

      July 15, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, July 16
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»देश के विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा
    दुनिया

    देश के विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Business News Hindi : देश के विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा
    Business News Hindi : देश के विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा

    आरबीआई के आकड़ों से स्पष्ट हुई स्थिति, 1.033 अरब डॉलर बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार

    Business News Hindi  (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : शेयर मार्केट में जारी उथल पुथल के बीच राहत भरी बात यह रही की बीते सप्ताह भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। ज्ञात रहे कि पिछले सप्ताह इसमें गिरावट दर्ज की गई थी। आरबीआई द्वारा जारी किए ताजा आंकड़ो की बात करें तो भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 5 दिसंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान 1.033 अरब डॉलर बढ़कर 687.26 अरब डॉलर रह गया।

    नवीनतम आंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार का एक प्रमुख घटक, विदेशी मुद्रा आस्तियां 151 मिलियन डॉलर घटकर 556.88 अरब डॉलर रह गईं। विदेशी मुद्रा आस्तियों में डॉलर के मुकाबले यूरो, पाउंड और येन जैसी अन्य मुद्राओं के उतार-चढ़ाव का भी असर शामिल होता है।

    देश का स्वर्ण भंडार भी बढ़ा

    आरबीआई ने कहा कि सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 1.188 अरब डॉलर बढ़कर 106.984 अरब डॉलर हो गया। शीर्ष बैंक ने कहा कि स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (एसडीआर) 93 मिलियन डॉलर बढ़कर 18.721 अरब डॉलर हो गए। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारत की आरक्षित स्थिति 97 लाख डॉलर घटकर 4.675 अरब डॉलर रह गई।

    पिछले सप्ताह इस तरह रही थी स्थिति

    आरबीआई द्वारा जारी किए गए आंकड़ों की बात करें तो 28 नवंबर को खत्म हुए सप्ताह में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 1.88 अरब डॉलर की गिरावट आई है और अब भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 686 अरब डॉलर रह गया है। 21 नवंबर को खत्म हुए सप्ताह में भी देश के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट दर्ज की गई थी और यह 4.4 अरब डॉलर घटकर 688 अरब डॉलर रह गया था। अब लगातार दूसरे सप्ताह भी इसमें कमी दर्ज की गई है।

    पिछले सप्ताह एफसीए में गिरावट दर्ज की गई

    रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी विदेशी मुद्रा संपत्ति (एफसीए) का है, जो 557 अरब डॉलर है। इसमें 3.5 अरब डॉलर की गिरावट आई है। हालांकि सोने के भंडार में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसमें 1.6 अरब डॉलर की तेजी आई है और यह 105 अरब डॉलर पहुंच गया है। गौरतलब है कि इससे पहले 27 सितंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपना विदेशी मुद्रा भंडार 704.885 अरब डॉलर के रिकार्ड उच्चतम स्तर पर था।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअब बढ़ सकती है इंडिगो की परेशानी
    Next Article एक गाने से रातोंरात स्टार बनी ये एक्ट्रेस, ‘बिग बॉस’ से मिली नई पहचान, 42 साल की उम्र में निधन हो गया
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      सोना खरीदने वालों के लिए राहत, आज फिर गिरे दाम; जानें ताजा रेट

      July 15, 2026

      मामूली तेजी के साथ बंद हुआ बाजार, IT के शेयरों ने लगाया गोता, बैंकिंग के शेयर उछले

      July 15, 2026

      आपके पास हैं एक से ज्यादा UAN, सबको करें मर्ज, आसान तरीका जानें

      July 15, 2026

      बाबा रामदेव की पतंजलि शेयर बाजार में ढेर, बड़ी गिरावट से सहमे निवेशक, क्या होगा आगे?

      July 15, 2026

      टैंक फुल कराने से पहले जान लें नए रेट, आज आपके शहर में क्या है भाव?

      July 15, 2026

      यूं पूरा करें करोड़पति बनने का सपना, सिर्फ ₹1000 का इन्वेस्टमेंट, इन बातों का रखें ध्यान

      July 15, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      सबसे ज्यादा वनडे वर्ल्ड कप खेलने वाला दिग्गज कौन? सचिन तेंदुलकर या फिर पाकिस्तानी धुरंधर | Sports

      By परवेश चौहानJuly 16, 2026

      सबसे ज्यादा वनडे वर्ल्ड कप खेलने वाले खिलाड़ी नई दिल्ली. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 2027…

      कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट पर साइबर अटैक, हैकर्स ने चुराया संवेदनशील डाटा

      July 16, 2026

      यूपी में बनने जा रहा एक और एक्सप्रेसवे, गोरखपुर से पानीपत सिर्फ 8 घंटे में, 22 जिलों से होकर गुजरेगा

      July 16, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.