नई दिल्ली. भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज पर लगातार दूसरी जीत से कब्जा कर लिया. टॉस जीतकर श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और नितीश कुमार रेड्डी की धारदार बॉलिंग के दम पर विरोधी टीम के 159 रन के स्कोर पर रोक दिया. संजू सैमसन की तूफानी फिफ्टी की बदौलत 14.5 ओवर में भारत ने 3 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल की. 2-0 की अजेय बढ़त के साथ सीरीज भारत ने अपनी नाम कर ली.
अफगानिस्तान की टीम टॉस हारने के बाद भारत के खिलाफ दूसरे मुकाबले में उतरी को उसकी शुरुआत बेहद निराशाजनक रही. टीम के स्टार ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज को अर्शदीप सिंह ने बिना खाता खोले वापसी की टिकट थमा दिया. पारी को कप्तान इब्राहिम जादरान ने सेदिकुल्लाह अटल के साथ आगे बढ़ाया और स्कोर 51 रन तक पहुंचाया. 37 रन बनाने के बाद कप्तान नितीश कुमार रेड्डी के शिकार बने. इसके बाद गुलबदिन नैब और पिछले मैच के स्टार अजमतुल्लाह उमरजई जल्दी ही अपना विकेट गंवा बैठे. 20 ओवर में टीम 8 विकेट पर 159 रन ही बना पाई. राशिद खान और मोहम्मद नबी ने आखिरी में आकर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया.
A bowling performance to cherish ✨
Nitish Kumar Reddy is the Player of the Match for an impressive spell of 3️⃣/24 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/96e4nhbYLf#TeamIndia | #AFGvIND pic.twitter.com/LY4aTjLMv2
— BCCI (@BCCI) September 15, 2026
भारत की तरफ से इस मैच में सबसे ज्यादा विकेट नितीश कुमार रेड्डी ने चटकाए. उन्होंने 3 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. पिछले मैच के स्टार अर्शदीप ने 35 रन देकर 4 ओवर में 2 विकेट हासिल किए. जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट झटका.
Series victory sealed 🔒
Superb from start to finish as #TeamIndia make it 2️⃣-0️⃣ in the Friendship Cup 🇮🇳👏
Scorecard ▶️ https://t.co/96e4nhbYLf#AFGvIND pic.twitter.com/zvWVii5nBC
— BCCI (@BCCI) September 15, 2026
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में फ्लॉप रहे संजू सैमसन ने इस मैच में धमाकेदार पारी खेल डाली. उन्होंने 259 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए महज 22 बॉल पर 57 रन बना डाले. इस पारी के दौरान 7 चौके और 4 छक्के मारे. उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने 39 और ईशान किशन ने 38 रन की पारी खेली. भारत ने जीत का लक्ष्य तीन विकेट खोकर हासिल किया.

