नई दिल्ली. भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दो मैच जीतकर बढ़त बनाई. 5 मैचों की सीरीज को अब जीतने के इरादे से उतरेगी. दोनों मुकाबले बारिश से बाधित रहे और तीसरे मैच में भी इसका असर देखने को मिल सकता है. अब तक तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर दोनों मैच में मेजबान बल्लेबाजों को ढेर किया है. ऐसे में अनुभवी पेसर मोहम्मद सिराज की एंट्री इस मुकाबले में हो सकती है.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार (11 नवंबर) को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा. भारत ने बारिश से प्रभावित शुरुआती दोनों मुकाबलों में 5 विकेट और 4 रन से जीत दर्ज की है. भारतीय टीम शुभमन गिल की कप्तानी में सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी. सीरीज के आखिरी दो मुकाबले माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेले जाएंगे.
𝙎𝙤𝙪𝙣𝙙𝙩𝙧𝙖𝙘𝙠 𝙛𝙧𝙤𝙢 𝙩𝙧𝙖𝙞𝙣𝙞𝙣𝙜 🔊
#TeamIndia’s outdoor training session was curtailed due to incessant rains and moved indoors.
A glimpse of our training ahead of the 3rd ODI 🏏
#NZvIND https://t.co/s1vOiYsZ9U
— BCCI (@BCCI) November 9, 2026
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव की संभावना कम है. टीम मैनेजमेंट पहले दो मैच खेलने वाले चार तेज गेंदबाजों में से किसी एक को आराम दे सकती है. मोहम्मद सिराज को मौका देने पर विचार हो सकता है. सिराज न्यूजीलैंड दौरे पर भारत की वनडे टीम में सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज हैं. ऑकलैंड और वेलिंगटन में उनको खेलने का मौका नहीं मिला था.
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को कोई विकेट नहीं मिला था. ऐसे में उनकी जगह पर मोहम्मद सिराज को मौका दिया जा सकता है. पहले वनडे में अर्शदीप ने न्यूजीलैंड के चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था, लेकिन उन्होंने अपने 10 ओवर में 70 रन भी खर्च किए थे.
मोहम्मद सिराज के अलावा कुलदीप यादव को भी शामिल करने पर विचार कर सकता है. कुलदीप को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में कुल 12 मैचों के लिए चुना गया है. विदेशी दौरे पर शुरुआती सात मुकाबलों में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड के 134 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 26 ओवर में 113 रन तक अपने सात विकेट गंवा दिए थे. इसके बावजूद बारिश से प्रभावित मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत हासिल कर ली.

तीसरे वनडे में भारतीय टीम मैनेजमेंट रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल और केएल राहुल जैसे अनुभवी बल्लेबाजों से बड़ी पारियों की उम्मीद करेगा. गिल और राहुल इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू करने के लिए टीम से अलग हो जाएंगे. दूसरे वनडे में शुभमन गिल अपना खाता भी नहीं खोल सके थे. ऐसे में वह वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वेलिंगटन में शनिवार को खेले गए दूसरे वनडे में नंबर-7 पर बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंद में सिर्फ 12 रन बनाने वाले नमन धीर को तीसरे मुकाबले में भी टीम में बनाए रखे जाने की उम्मीद है.
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़ और मोहम्मद सिराज।

