नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मुकाबले में शाम खेलने उतरेगी. पहला मुकाबला टीम इंडिया ने जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी. पहले मुकाबले में कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक जमाया था. भारत ने वेस्टइंडीज से मिले 172 रनों के लक्ष्य को महज 14.4 ओवर में हासिल कर लिया था. अय्यर ने महज 43 बॉल पर 102 रन नाबाद पारी खेल टीम को जीत तक पहुंचाया था. उन्होंने 10 चौके और छह छक्के लगाए थे.
एशियन गेम्स में खेलने वाले ओपनर वैभव सूर्यवंशी को बाहर रखा गया था. संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की थी. दोनों ही ओपनर रन बनाने में नाकाम रहे थे. ऐसे में फैंस रांची में वैभव को मौका देने की मांग कर रहे हैं. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि उनको दूसरे मुकाबले में खेलने का मौका मिलता है या नहीं.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कब खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को खेला जाएगा.
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टी20 मैच कहां खेला जाएगा?
यह मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा.
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा?
मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से 30 मिनट पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा.
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टी20 मैच का लाइव प्रसारण किन टीवी चैनलों पर होगा?
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टी20 मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. जिन दर्शकों के पास इस चैनल का सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे डीडी फ्री डिश पर डीडी स्पोर्ट्स के जरिए मैच का मुफ्त लाइव प्रसारण देख सकते हैं.
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार (JioStar) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

