Close Menu
    What's Hot

    सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, जानें आज का भाव

    September 17, 2026

    IMD Weather Update: दिल्ली से पंजाब-हरियाणा तक बारिश ! हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम? जानें देशभर का अपडेट | National

    September 17, 2026

    जेवर एयरपोर्ट के जमीन अधिग्रहण के बाद अब तक नहीं मिला मुआवजा, आरपार के मूड़ में किसान, 26 दिन से चल रहा धरना

    September 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IMD Weather Update: दिल्ली से पंजाब-हरियाणा तक बारिश ! हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम? जानें देशभर का अपडेट | National

      September 17, 2026

      गर्भवती महिला से थाने में धक्का-मुक्की, प्रसव के दौरान हुई मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

      September 16, 2026

      कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2024, पीएम मोदी ने दी बधाई

      September 16, 2026

      झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद 10 दोषियों को फांसी की सजा, हाईकोर्ट की पुष्टि जरूरी | National

      September 16, 2026

      India-Pak Naval Collision: अरब सागर में भारत और पाकिस्तान नेवी के जहाज टकराए, MEA ने पाक राजनयिक को किया तलब | National

      September 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, September 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»भारत ने आतंकवाद और कश्मीर मुद्दे पर यूएन में फिर पाकिस्तान को लताड़ाIndia In UN:
    Breaking News

    भारत ने आतंकवाद और कश्मीर मुद्दे पर यूएन में फिर पाकिस्तान को लताड़ाIndia In UN:

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMay 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    India In UN
    India In UN: भारत ने आतंकवाद और कश्मीर मुद्दे पर यूएन में फिर पाकिस्तान को लताड़ा

    India In UN, (द भारत ख़बर), संयुक्त राष्ट्र: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में एक बार फिर आतंकवाद और कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान को जमकर फटकार लगाई है। भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत हरीश पर्वथनेनी (Harish Parvathaneni) ने यूएनएसी की खुली बहस के दौरान इस्लामाबाद पर सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने और संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता व शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के सिद्धांतों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

    तथ्यों को स्पष्ट करना चाहता है भारत

    पर्वथनेनी ने कहा,  मैं आज पाकिस्तान द्वारा की गई आधारहीन और अनुचित टिप्पणियों का जवाब देने के लिए बाध्य हूं। भारत तथ्यों को स्पष्ट करना चाहता है। उन्होंने कहा, स्वतंत्र भारत ने अपने सफर की शुरुआत पाकिस्तान की सीमा पार आक्रामकता से लड़ते हुए की थी। पाकिस्तान उन भारतीय क्षेत्रों पर कब्ज़ा करना चाहता था जो पूर्ण, कानूनी और अपरिवर्तनीय विलय के परिणामस्वरूप भारत का हिस्सा बन चुके थे।

    हरीश पर्वथनेनी ने इस बात पर दिया ज़ोर

    यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि ने इस बात पर ज़ोर दिया कि नई दिल्ली को अपने पड़ोसी द्वारा किए गए आतंकी हमलों से खुद की रक्षा करने का पूरा अधिकार है और उसे गलत कृत्यों के परिणाम भुगतने पड़ेंगे। भारतीय राजनयिक ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा सीमा पार आतंकवाद का इस्तेमाल और ‘भारत को हज़ार घाव देकर लहूलुहान करने’ का उसका सिद्धांत, उसकी खोखली बयानबाज़ी और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के प्रति उसकी प्रतिबद्धता के दावों की पोल खोलता है।

     भारत को आतंकवाद से रक्षा का पूरा अधिकार 

    पर्वथनेनी ने कहा, भारत को सीमा-पार आतंकवाद से अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार है। पाकिस्तान को यह स्वीकार करना होगा कि उसे सीमा-पार आतंकवाद को बढ़ावा देने के अपने कृत्यों के परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने कहा, भारत के खिलाफ कई युद्ध छेड़कर, बिना किसी उकसावे के आक्रामकता दिखाकर और सीमा-पार आतंकवाद को लगातार बढ़ावा देकर, पाकिस्तान ने संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के सिद्धांतों का उल्लंघन किया है।

    आतंकवाद को अपना समर्थन देना खत्म करना होगा

    भारतीय प्रतिनिधि ने कहा, पाकिस्तान ने आतंकवाद, धार्मिक कट्टरता, हिंसक उग्रवाद और भारत-विरोधी बयानबाज़ी जैसी बुरी ताकतों का इस्तेमाल अपनी स्थापना के बाद से ही लगातार जारी रखा है। इस संबंध में तथ्य सार्वजनिक रिकॉर्ड में मौजूद हैं और उन्हें किसी और स्पष्टीकरण की ज़रूरत नहीं है। उन्होंने कहा, पाकिस्तान को आतंकवाद के सभी रूपों के लिए अपना समर्थन पूरी तरह और हमेशा के लिए खत्म करना होगा।

    चीन ने की थी बहस की अध्यक्षता 

    भारतीय राजनयिक की उक्त कड़ी टिप्पणियां सुरक्षा परिषद की उस बहस के दौरान आईं, जिसका विषय था ‘संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों को बनाए रखना और संयुक्त राष्ट्र-केंद्रित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को मज़बूत करना। इस बहस की अध्यक्षता चीन ने की थी जो मई के लिए 15 देशों वाली इस संयुक्त राष्ट्र संस्था का अध्यक्ष था।

    कश्मीर मुद्दा उठाया, सिंधु जल संधि का ज़िक्र किया

    पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने अपने संबोधन में जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया और सिंधु जल संधि का भी ज़िक्र किया। भारत ने अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद इस संधि को रोक दिया था। उस हमले में 26 आम नागरिक मारे गए थे। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF), ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली थी।

    ये भी पढ़ें : India-Pakistan: पाकिस्तान के दुस्साहस का जवाब अभूतपूर्व, निर्णायक होगा : राजनाथ

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleMovies Releasing in June 2026: Welcome To The Jungle’ से ‘Cocktail 2’ तक, ये 7 फिल्में थिएटर्स में मचाएंगी सुनामी
    Next Article ‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 7वें दिन दुनियाभर में छापे करोड़ों नोट
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      IMD Weather Update: दिल्ली से पंजाब-हरियाणा तक बारिश ! हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम? जानें देशभर का अपडेट | National

      September 17, 2026

      गर्भवती महिला से थाने में धक्का-मुक्की, प्रसव के दौरान हुई मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

      September 16, 2026

      कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2024, पीएम मोदी ने दी बधाई

      September 16, 2026

      झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद 10 दोषियों को फांसी की सजा, हाईकोर्ट की पुष्टि जरूरी | National

      September 16, 2026

      India-Pak Naval Collision: अरब सागर में भारत और पाकिस्तान नेवी के जहाज टकराए, MEA ने पाक राजनयिक को किया तलब | National

      September 16, 2026

      Defence News: सेना मेडल विजेताओं को मिलेगी आजीवन ट्रेन यात्रा की सुविधा, रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला | National

      September 16, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, जानें आज का भाव

      By परवेश चौहानSeptember 17, 2026

      Himachal Pradesh Gold Silver Price 17 September 2026: आज 17 सितंबर 2026 को हिमाचल प्रदेश…

      IMD Weather Update: दिल्ली से पंजाब-हरियाणा तक बारिश ! हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम? जानें देशभर का अपडेट | National

      September 17, 2026

      जेवर एयरपोर्ट के जमीन अधिग्रहण के बाद अब तक नहीं मिला मुआवजा, आरपार के मूड़ में किसान, 26 दिन से चल रहा धरना

      September 17, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.