Close Menu
    What's Hot

    इंडिगो एयरलाइन के चार फ्लाइट इंस्पेक्टर निलंबित सस्पेंड

    December 12, 2025

    हरियाणा में मंत्री अनिल विज का बड़ा एक्शन, ASI को किया सस्पेंड, गठित की जांच कमेटी

    December 12, 2025

    पलक तिवारी का पिंक लहंगा लुक वायरल, ग्लैमर में मां श्वेता तिवारी को भी छोड़ा पीछे

    December 12, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      इंडिगो एयरलाइन के चार फ्लाइट इंस्पेक्टर निलंबित सस्पेंड

      December 12, 2025

      आप काम करते रहिए यह मजदूर आपके पीछे खड़ा है : प्रधानमंत्री

      December 12, 2025

      लोकसभा में राहुल गांधी ने उठाया वायु प्रदूषण का मुद्दा, टीएमसी सांसद के ई-सिगरेट पीने पर बढ़ा विवाद

      December 12, 2025

      पूर्व गृहमंत्री का निधन, कुछ समय से थे बीमार, लातूर में ली अंतिम सांस

      December 12, 2025

      ट्रंप के भारत के प्रति नजरिये से अमेरिकी सांसद निराश

      December 12, 2025
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, December 12
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»भारत ने पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका को हराया
    खेल

    भारत ने पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका को हराया

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Ind vs SA 1st ODI : भारत ने पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका को हराया
    Ind vs SA 1st ODI : भारत ने पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका को हराया

    350 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम 332 रन पर हुई आॅलआउट

    Ind vs SA 1st ODI (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : टेस्ट सीरीज में दो-शून्य से क्लीन स्वीप होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने एक दिवसीय सीरीज में जीत के साथ शुरुआत करते हुए मेहमान टीम को जबरदस्त झटका दिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला मेहमान टीम के लिए मैच की शुरुआत में सही लगा जब मैच के तीसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल को अफ्रीकी तेज गेंदबाज बरगर ने पैविलियन भेज दिया। लेकिन इसके बाद से ही रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भारतीय पारी को संभाला और दोनों ने तेजी से रन बनाते हुए 136 रन की साझेदारी की। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने रन गति भी सात रन प्रति ओवर से ऊपर बनाए रखी।

    तीन मैच की सीरीज में भारत 1-0 से आगे

    भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहले वनडे में 17 रन से हराकर तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। रविवार को रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के शतक और रोहित शर्मा तथा केएल राहुल के अर्धशतकों की मदद से 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 349 रन बनाए थे।

    जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 49.2 ओवर में 332 रन ही बना सकी और आॅलआउट हो गई। मेहमानों की तरफ से मैथ्यू ब्रीत्जके (72), मार्को यानसेन (70) और कॉर्बिन बॉश (67) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। भारत के लिए कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए जबकि हर्षित राणा ने तीन सफलताएं हासिल कीं। इसके अलावा अर्शदीप को दो और प्रसिद्ध कृष्णा को एक विकेट मिला।

    कोहली ने लगाया शानदार शतक

    भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में शतक लगा दिया है। कोहली इस मैच में लय में नजर आए और उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक रवैया अपनाए रखा। कोहली के वनडे करियर का यह 52वां और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का 83वां शतक है। कोहली 102 गेंदों पर सैकड़ा पूरा किया। यह इस साल उनका वनडे प्रारूप में दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 100 रन बनाए थे। कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में 120 गेंदों पर 11 चौकों और सात छक्के की मदद से 135 रन बनाकर आउट हुए।

    Previous articlePanchang And Rashifal: आज राज हंस योग में इन राशियों को मिलेगा लाभ
    Next articleVirat Kohli New Record : विराट कोहली ने बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

    Harpreet Singh

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनवंबर में विदेशी निवेशकों ने शेयर बाजार से निकाली पूंजी
    Next Article हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले, आदेश तुरंत प्रभाव से लागू
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      भारतीय बल्लेबाज रहे विफल, दूसरा टी-20 जीता दक्षिण अफ्रीका

      December 12, 2025

      दक्षिण अफ्रीका पर 2-0 से बढ़त लेने उतरेगी टीम इंडिया

      December 11, 2025

      पहले टी-20 में जसप्रीत बुमराह ने हासिल की खास उपलब्धि

      December 10, 2025

      चोट से उभरे हार्दिक पांड्या की जबरदस्त वापसी

      December 10, 2025

      पहले टी-20 में टीम इंडिया का आलराउंड प्रदर्शन

      December 10, 2025

      पहला टी20 कटक में आज, थोड़ी देर में होगा टॉस

      December 9, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      इंडिगो एयरलाइन के चार फ्लाइट इंस्पेक्टर निलंबित सस्पेंड

      By अंकित कुमारDecember 12, 2025

      DGCA Big Action: इंडिगो एयरलाइन के चार फ्लाइट इंस्पेक्टर निलंबित सस्पेंड DGCA suspends IngiGo inspectors,…

      हरियाणा में मंत्री अनिल विज का बड़ा एक्शन, ASI को किया सस्पेंड, गठित की जांच कमेटी

      December 12, 2025

      पलक तिवारी का पिंक लहंगा लुक वायरल, ग्लैमर में मां श्वेता तिवारी को भी छोड़ा पीछे

      December 12, 2025
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2025 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.