Close Menu
    What's Hot

    India’s cricket schedule in 2026: जिम्बाब्वे का 3-0 से क्लीन स्वीप, अब टीम इंडिया किसके खिलाफ खेलेगी मुकाबला | Sports

    July 27, 2026

    पीएसपीसीएल के हड़ताली कर्मचारियों से तत्काल हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने की अपील

    July 27, 2026

    शेयर बाजार दहाड़ा, गिरावट पर ब्रेक, 776 अंकों की तेजी के साथ हुआ बंद

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास जरूरत से भी ज्यादा हथियार

      July 27, 2026

      भारत को बड़ी कामयाबी, कारोबार के लिए फिर से खुला नाथू ला दर्रा, व्यापारियों में उत्साह

      July 27, 2026

      नेपाल में भारतीय करेंसी पर लगी रोक हटी

      July 27, 2026

      IMD Weather Alert: देशभर में मानसून का कहर, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जाने अपने राज्य के मौसम का हाल | National

      July 27, 2026

      सिद्धारमैया ने राजनीति से संन्यास लेने का किया ऐलान, 2028 में विधानसभा चुनाव लड़ने से भी किया इनकार, कहा- राजनीति में जब भ्रष्टाचार हावी

      July 26, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, July 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»India’s cricket schedule in 2026: जिम्बाब्वे का 3-0 से क्लीन स्वीप, अब टीम इंडिया किसके खिलाफ खेलेगी मुकाबला | Sports
    खेल

    India’s cricket schedule in 2026: जिम्बाब्वे का 3-0 से क्लीन स्वीप, अब टीम इंडिया किसके खिलाफ खेलेगी मुकाबला | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    India's cricket schedule
    भारतीय टीम को श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैच खेलना है.

    नई दिल्ली. भारतीय टीम ने इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए जिम्बाब्वे को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया. कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में टीम इंडिया ने हरारे में खेले गए तीनों मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया. इस सीरीज के बाद अब टीम इंडिया को श्रीलंका के दौरे पर आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के तहत दो टेस्ट मैच खेलना है. इसके बाद वेस्टइंडीज से वनडे और टी20 सीरीज में सामना करना है.

    श्रेयस अय्यर ने 2026 टी20 विश्व कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव के बाद टीम की कमान संभाली थी. पहले सात मैचों में टीम को छह हार का सामना करना पड़ा. जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाकर जीत की राह पर वापसी की. हरारे में खेले गए तीनों ही मुकाबले में लगभग एकतरफा जीत दर्ज की. अब टीम इंडिया का शेड्यूल कैसा होगा इसकी जानकारी हम आपके लिए लेकर आए हैं.

    जिम्बाब्वे दौरे के बाद भारतीय टीम अगले महीने श्रीलंका दौरे पर जाएगी. दोनों देशों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान मंगलवार को होने की संभावना है. चोटिल खिलाड़ियों के परेशान टीम इंडिया के चयन में चयनकर्ताओं को माथा पच्ची करना होगा.

    शुभमन गिल की कप्तानी में भारत श्रीलंका के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के अहम मुकाबले खेलेगा. फिलहाल भारत अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है. श्रीलंका उससे एक स्थान नीचे छठे नंबर पर है. ऐसे में भारत के लिए यह सीरीज बेहद महत्वपूर्ण होगी. भारतीय टीम लगातार दो बार फाइनल खेल चुकी है लेकिन पिछली बार टीम को हाथ नाकामी लगी थी. शुभमन गिल की कप्तानी में भारत पहली बार इस टूर्नामेंट में खेल रहा है. उनको पिछले साल इंग्लैंड के दौरे से टेस्ट टीम की कमान दी गई थी.

    सितंबर में भारत और बांग्लादेश के बीच छह मैचों की व्हाइट-बॉल सीरीज आयोजित होने की संभावना बढ़ गई है. दोनों क्रिकेट बोर्ड कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. यह बात तो साफ है कि अगर टीम इंडिया बांग्लादेश जाती है तो अफगानिस्तान के खिलाफ प्रस्तावित टी20 सीरीज की तारीखों में बदलाव होगा.

    साल के बाकी कार्यक्रम

    अगस्त: श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट
    सितंबर: संभावित बांग्लादेश दौरा / अफगानिस्तान टी20 सीरीज
    सितंबर-अक्टूबर: वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 वनडे और 5 टी20
    इसके बाद: न्यूजीलैंड दौरा (तीनों प्रारूपों में 10 मैच)
    साल के अंत में: श्रीलंका के खिलाफ घरेलू वनडे और टी20 सीरीज

    जिम्बाब्वे के खिलाफ क्लीन स्वीप से टीम इंडिया का मनोबल बढ़ा है और अब उसकी नजर श्रीलंका में टेस्ट सीरीज जीतकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीएसपीसीएल के हड़ताली कर्मचारियों से तत्काल हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने की अपील
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Marriage with Older girl: उम्र से बड़ी लड़की से हुआ प्यार, किसी ने डॉक्टर को किसी ने मॉडल संग लिए फेरे | Sports

      July 27, 2026

      अफगानिस्तान सीरीज की तारीखों में हो सकता है बदलाव, टीम इंडिया करेगी बांग्लादेश का दौरा? | Sports

      July 27, 2026

      पाकिस्तानी मुक्केबाज पस्त, जदुमणि सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में चटाई धूल, पहुंचे क्वार्टर फाइनल में | Sports

      July 27, 2026

      Commonwealth Games 2026: वेटलिफ्टर ऋषिकांता सिंह ने जीता सिल्वर, भारत को मिला दूसरा मेडल | Sports

      July 27, 2026

      Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी की एक और तूफानी पारी, भारत ने बना डाला बड़ा स्कोर | Sports

      July 27, 2026

      Vaibhav Sooryavanshi Record: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और बड़ा रिकॉर्ड, जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को उड़ाए होश | Sports

      July 26, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      India’s cricket schedule in 2026: जिम्बाब्वे का 3-0 से क्लीन स्वीप, अब टीम इंडिया किसके खिलाफ खेलेगी मुकाबला | Sports

      By परवेश चौहानJuly 27, 2026

      भारतीय टीम को श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैच खेलना है. नई दिल्ली. भारतीय टीम…

      पीएसपीसीएल के हड़ताली कर्मचारियों से तत्काल हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने की अपील

      July 27, 2026

      शेयर बाजार दहाड़ा, गिरावट पर ब्रेक, 776 अंकों की तेजी के साथ हुआ बंद

      July 27, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.