Close Menu
    What's Hot

    गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे, अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज

    March 11, 2026

    कुरुक्षेत्र में दुकानदारों ने दबोचा सब्जी चोर, जमकर की धुनाई

    March 11, 2026

    सेहत योजना के तहत मोहाली की महिला को समय पर मिला दिल का इलाज

    March 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे, अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज

      March 11, 2026

      प्रधानमंत्री ने कोच्चि में ‘अखिल केरल धीवर सभा’ के स्वर्ण जयंती समारोह को किया संबोधित

      March 11, 2026

      12 वर्ष से कोमा में था मरीज, शीर्ष कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति

      March 11, 2026

      देश के 14 शहरों में पारा 40 डिग्री पार

      March 11, 2026

      Vaccine Side Effects: कोविड वैक्सीन से नुकसान का मुआवजा दे सरकार: सुप्रीम कोर्ट

      March 11, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, March 11
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»संयुक्त टैक्स में भारत का शानदार प्रदर्शन
    दुनिया

    संयुक्त टैक्स में भारत का शानदार प्रदर्शन

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJanuary 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Business News Hindi : संयुक्त टैक्स में भारत का शानदार प्रदर्शन
    Business News Hindi : संयुक्त टैक्स में भारत का शानदार प्रदर्शन

    देश का संयुक्त टैक्स-टू-जीडीपी अनुपात बढ़कर 19.6 प्रतिशत हुआ, हालांकि यह अमेरिका और जर्मनी से बहुत पीछे

    Business News Hindi (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक शुभ संकेत यह भी सामने आया है कि भारत का संयुक्त टैक्स-टू-जीडीपी अनुपात (केंद्र और राज्यों को मिलाकर) बढ़कर 19.6 प्रतिशत हो गया है। हालांकि यह भी ध्यान देने योग्य है कि केंद्र सरकार का सकल कर राजस्व अनुपात 11.7 प्रतिशत पर बना हुआ है। बैंक आॅफ बड़ौदा द्वारा जारी की गई एक हालिया रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है।

    वर्तमान में भारत की यह स्थिति

    रिपोर्ट में पेश किया गया संयुक्त आंकड़ा हांगकांग, मलेशिया और इंडोनेशिया जैसे उभरते बाजारों से अधिक है, लेकिन जर्मनी (38%) और अमेरिका (25.6%) जैसे विकसित देशों से अभी भी काफी पीछे है। टैक्स-टू-जीडीपी अनुपात का मतलब है कि देश की कुल अर्थव्यवस्था के मुकाबले सरकार कितने प्रतिशत टैक्स वसूल रही है। बैंक आॅफ बड़ौदा की रिपोर्ट के अनुसार, यह अंतर भारत के लिए एक बड़ा नीतिगत अवसर है।

    अनुकूल जनसांख्यिकी और आर्थिक संभावनाओं के कारण भारत में कर संग्रह बढ़ाने की क्षमता अधिक है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार टैक्स सुधारों पर जोर दे रही है, जिसमें कर प्रणाली का सरलीकरण, युक्तिकरण और डिजिटलीकरण शामिल है। इससे निकट भविष्य में टैक्स-टू-जीडीपी अनुपात में और सुधार के संकेत मिल रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, आयकर अधिनियम 2025 और कॉरपोरेट टैक्स ढांचे के युक्तिकरण जैसे नियामकीय बदलाव पारदर्शिता बढ़ाने और अनुपालन प्रक्रिया को आसान बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। इन सुधारों का लक्ष्य कर आधार का विस्तार और अनौपचारिक अर्थव्यवस्था को औपचारिक ढांचे में लाना है।

    कर घटकों और आर्थिक संकेतकों के बीच मजबूत संबंध

    रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि कर घटकों और व्यापक आर्थिक संकेतकों के बीच मजबूत सकारात्मक संबंध है। आयकर संग्रह का नाममात्र जीडीपी और प्रति व्यक्ति आय के साथ उच्च सहसंबंध पाया गया है। वहीं, कॉपोर्रेट मुनाफे में सुधार का असर कॉपोर्रेट टैक्स संग्रह पर सकारात्मक रूप से पड़ा है, जिससे कर उछाल दीर्घकालिक औसत से बेहतर बना हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाला आयकर अधिनियम 2025 कर संग्रह को और मजबूत कर सकता है। यह कानून अनौपचारिक अर्थव्यवस्था को लक्ष्य बनाकर दक्षता बढ़ाने और कर आधार को व्यापक बनाने में मदद करेगा, जिससे आने वाले वर्षों में भारत के टैक्स-टू-जीडीपी अनुपात में और सुधार की उम्मीद जताई गई है।

    ये भी पढ़ें : Budget 2026-27 : वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सार्वजनिक वित्त की मजबूती बड़ी चुनौती : जोशी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबांग्लादेशी क्रिकेट पर भारी पड़ा सरकार का आदेश
    Next Article आज शाम से दिल्ली में लागू होंगी यातायात पाबंधियां
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      दो दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी रौनक

      March 11, 2026

      सोना 1230, चांदी 10,442 रुपए महंगी

      March 11, 2026

      अब राहुल भाटिया के हाथ में आई इंडिगो की कमान

      March 11, 2026

      होर्मुज जलडमरूमध्य बना ब्लाइंट स्पॉट, सैकड़ों जहाज रास्ता भटके

      March 11, 2026

      India Trade Policy : भारत की व्यापार नीति में बदलाव रहा सफल : पीयूष गोयल

      March 10, 2026

      कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का देश में नहीं होगा असर : सीतारमण

      March 10, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे, अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज

      By अंकित कुमारMarch 11, 2026

      No Confidence Motion: गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- आंख मारने…

      कुरुक्षेत्र में दुकानदारों ने दबोचा सब्जी चोर, जमकर की धुनाई

      March 11, 2026

      सेहत योजना के तहत मोहाली की महिला को समय पर मिला दिल का इलाज

      March 11, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.