Close Menu
    What's Hot

    बंगाल की खाड़ी में और ताकतवर हुआ तूफान मुरासु, कल 120KM की रफ्तार से मचाएगा तबाही, 10 राज्यों में IMD का अलर्ट

    November 2, 2026

    महिलाओं के मोबाइल फोन पर फिर गूंजी सम्मान राशि की ‘टूं-टूं’, CM भगवंत मान ने लाभार्थियों के बैंक खातों में डाले पैसे

    November 2, 2026

    तेजी के साथ खुला स्टॉक मार्केट, IT, बैंकिंग के शेयरों में जोरदार उछाल, कच्चा तेल फिसला

    November 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Delhi Air Quality: दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली, ITO का AQI 349 पहुंचा, दिवाली से पहले बढ़ी प्रदूषण की चिंता | National

      November 2, 2026

      LPG Price Hike: दिवाली से पहले महंगा हुआ गैस, लगातार तीसरे महीने बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम | Economy

      November 1, 2026

      IMD Alert: कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली से हिमाचल तक मौसम का हाल, कहां भारी बारिश की चेतावनी | National

      November 1, 2026

      पान मसाला एड मामले में शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ की बढ़ी मुश्किलें ! महाराष्ट्र FDA ने पूरी की जांच | National

      October 31, 2026

      उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS अफसरों का तबादला

      October 31, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, November 2
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Jammu Kashmir News: राजौरी में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 ओवर ग्राउंड वर्कर गिरफ्तार, IED बरामद | National
    Breaking News

    Jammu Kashmir News: राजौरी में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 ओवर ग्राउंड वर्कर गिरफ्तार, IED बरामद | National

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारSeptember 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Rajouri Terror Network, Rajouri Terror Module, OGW Arrests in Rajouri, LeT Terror Network, IED Recovered in Rajouri, Pir Panjal Terror Network, Jammu Kashmir News, Jammu Kashmir Breaking News, राजौरी आतंकी नेटवर्क, राजौरी में OGW गिरफ्तार, लश्कर-ए-तैयबा नेटवर्क, राजौरी में आईईडी बरामद, जम्मू-कश्मीर न्यूज, जम्मू-कश्मीर लेटेस्ट न्यूज
    राजौरी में पुलिस ने आतंकियों के 3 मददगारों को गिरफ्तार किया है।

    LeT-Linked Network Busted in Rajouri: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने पीर पंजाल क्षेत्र में सक्रिय बताए जा रहे एक आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन संदिग्ध ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGWs) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक तीनों आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए हैं और आतंकियों को मदद कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी की निशानदेही पर IED भी बरामद किया गया है। पुलिस की मानें तो पकड़े गए लोगों के कई खूंखार आतंकियों से कनेक्शन होने की बात भी सामने आई है।

    आतंकियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट देने का आरोप

    पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए तीनों लोग आतंकी नेटवर्क को जमीनी स्तर पर मदद पहुंचाने का काम कर रहे थे। इन तीनों पर आतंकियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट, सुरक्षित रास्ता और अन्य जमीनी सहायता उपलब्ध कराने का आरोप है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी गाइड के रूप में काम करते थे और आतंकी संगठनों को कश्मीर घाटी की ओर आवाजाही में मदद करते थे। आरोपियों पर कई हाई-प्रोफाइल आतंकी हमलों से जुड़े आतंकियों को जमीनी स्तर पर मदद देने का भी आरोप है। राजौरी पुलिस अब इस मॉड्यूल से जुड़े अन्य सहयोगियों और पूरे नेटवर्क की पहचान करने में जुटी है।

    एक आरोपी की निशानदेही पर IED बरामद

    मामले में सबसे अहम बरामदगी IED की है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान एक आरोपी की निशानदेही पर IED बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि आतंकी संगठन से जुड़े लोगों ने इस विस्फोटक को सुरक्षित रखने के लिए आरोपी को सौंपा था। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि IED कहां से आया था, इसे किस उद्देश्य से रखा गया था और इसके इस्तेमाल की क्या योजना थी। विस्फोटक की बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच और तेज कर दी है।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

    1. जाकिर हुसैन, पुत्र गुलाम हुसैन, निवासी कोटचरवाल, टेरीयाथ, राजौरी।
    2. मोहम्मद आजम, पुत्र अली बहादुर, निवासी कोटचरवाल, टेरीयाथ, राजौरी।
    3. मोहम्मद मुश्ताक, पुत्र मोहम्मद इकबाल, निवासी उधन, राजौरी।

    पीर पंजाल में आतंकी नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

    राजौरी और आसपास का पीर पंजाल क्षेत्र लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के लिए संवेदनशील रहा है। ऐसे में OGW नेटवर्क के खिलाफ यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पुलिस की जांच का एक अहम हिस्सा यह पता लगाना है कि स्थानीय स्तर पर आतंकियों को किस तरह की सहायता मिल रही थी और उनके लिए सुरक्षित आवाजाही या ठिकानों की व्यवस्था कौन कर रहा था। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। एजेंसियां आरोपियों के संपर्कों, उनकी गतिविधियों और आतंकी संगठनों से संबंधों की भी जांच कर रही हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआम जनता तो छोड़िए… सरकारी विभाग को भी मिला प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की नोटिस, बकायादारों पर कार्रवाई
    Next Article UPI Charges: 2000 रुपये तक यूपीआई पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज, सरकार का बड़ा फैसला, जानें कब देनी होगी फीस? | business
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Delhi Air Quality: दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली, ITO का AQI 349 पहुंचा, दिवाली से पहले बढ़ी प्रदूषण की चिंता | National

      November 2, 2026

      LPG Price Hike: दिवाली से पहले महंगा हुआ गैस, लगातार तीसरे महीने बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम | Economy

      November 1, 2026

      IMD Alert: कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली से हिमाचल तक मौसम का हाल, कहां भारी बारिश की चेतावनी | National

      November 1, 2026

      पान मसाला एड मामले में शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ की बढ़ी मुश्किलें ! महाराष्ट्र FDA ने पूरी की जांच | National

      October 31, 2026

      उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS अफसरों का तबादला

      October 31, 2026

      जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सालों की दोस्ती रिश्ते में बदली

      October 31, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      बंगाल की खाड़ी में और ताकतवर हुआ तूफान मुरासु, कल 120KM की रफ्तार से मचाएगा तबाही, 10 राज्यों में IMD का अलर्ट

      By प्रमोद रिसालियाNovember 2, 2026

      देश अभी अनर्ब तूफान से मची तबाही से उबर भी नहीं पाया है कि एक…

      महिलाओं के मोबाइल फोन पर फिर गूंजी सम्मान राशि की ‘टूं-टूं’, CM भगवंत मान ने लाभार्थियों के बैंक खातों में डाले पैसे

      November 2, 2026

      तेजी के साथ खुला स्टॉक मार्केट, IT, बैंकिंग के शेयरों में जोरदार उछाल, कच्चा तेल फिसला

      November 2, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.