Close Menu
    What's Hot

    Jammu News: जम्मू में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता | National

    September 25, 2026

    हरियाणा में 26 और 27 सितंबर को विशेष SIR अभियान, 30 सितंबर तक करवा सकते हैं दावे एवं आपत्तियां दाखिल

    September 25, 2026

    Delhi Fire News: दिल्ली के मॉडल टाउन में इमारत में लगी आग, 25 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू, कूलिंग ऑपरेशन जारी | Delhi

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Jammu News: जम्मू में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता | National

      September 25, 2026

      Ganesh Visarjan 2026: आज किस समय करें बप्पा का विसर्जन? नोट करें सुबह से रात तक का शुभ मुहूर्त, पूरी विसर्जन विधि | festival

      September 25, 2026

      IMD Weather Update : आज भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, 19 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट! बारिश-आंधी का खतरा | National

      September 25, 2026

      जमुई के बाद समस्तीपुर में लड़की से बीच सड़क पर हैवानियत, पुलिस कर रही जांच

      September 24, 2026

      Parsik Hill Accident: नवी मुंबई में पारसिक हिल से रेलवे ट्रैक पर गिरी कार, 17 साल के युवक की हालत गंभीर | National

      September 24, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, September 25
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Jammu News: जम्मू में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता | National
    Breaking News

    Jammu News: जम्मू में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता | National

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारSeptember 25, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Jammu Congress Protest, CEC Gyanesh Kumar Resignation, Election Commission Protest, Congress SIR Protest, Jammu Political Protest, Special Intensive Revision SIR, जम्मू कांग्रेस प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार इस्तीफा, चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, जम्मू में कांग्रेस का प्रोटेस्ट
    जम्मू में कांग्रेस ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

    Congress Protest Against CEC in Jammu: कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में विरोध-प्रदर्शन किया। जम्मू में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कुमार के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस का कहना है कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और मतदाता सूची में किए गए बदलावों को लेकर उठे सवालों की स्वतंत्र समीक्षा होनी चाहिए। कांग्रेस ने देशव्यापी विरोध का ऐलान एक दिन पहले किया था। पार्टी ने 25 सितंबर को राज्य और जिला स्तर पर चुनाव आयोग के कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन का कार्यक्रम तय किया था।

    जम्मू में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उग्र प्रदर्शन

    जम्मू में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग के कार्यालय की ओर मार्च करने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई थी। बैरिकेडिंग के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की हुई और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। पूर्व उपमुख्यमंत्री ताराचंद ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बसों में ले जाया गया। कांग्रेस सांसद एवं पार्टी महासचिव डॉ. सैयद नासिर हुसैन ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। पार्टी के कई पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक भी इसमें शामिल बताए गए।

    विधानसभा में भी कांग्रेस ने किया विरोध

    शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भी कांग्रेस विधायकों ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की और उनके इस्तीफे की मांग की। विधायकों ने हाथों में ऐसे बैनर लिए थे, जिन पर वोट और लोकतंत्र की रक्षा की अपील लिखी थी। विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने सदन में बैनर लाने पर आपत्ति जताई और प्रदर्शनकारी सदस्यों से उन्हें हटाने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग विधानसभा के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। बाद में कांग्रेस सदस्य अपनी सीटों पर लौट गए और प्रश्नकाल आगे बढ़ा।

    SIR को लेकर कांग्रेस की क्या मांग है?

    कांग्रेस का विरोध मुख्य रूप से SIR और मतदाता सूची से जुड़े चुनाव आयोग के फैसलों को लेकर है। पार्टी ने CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के साथ उनके कार्यकाल में लिए गए फैसलों और मतदाता सूची में किए गए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग की है। यह विवाद इंडियन एक्सप्रेस की 23 सितंबर की एक जांच रिपोर्ट के बाद और बढ़ा, जिसमें दावा किया गया कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार आयोग के फैसलों और आदेशों पर औपचारिक आपत्तियां दर्ज कीं। इन आपत्तियों में नए मतदाताओं के पंजीकरण, मतदाता नामों को हटाने और बहाल करने, Form 6 में बदलाव और चुनावी डेटा के प्रबंधन से जुड़े मुद्दे शामिल थे। हालांकि चुनाव आयोग ने सफाई दी कि SIR समेत आयोग के सभी फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की मंजूरी से लिए गए हैं। आयोग की ओर से कहा गया कि संस्थागत विचार-विमर्श में अलग-अलग सुझाव या टिप्पणियां होना सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है।

    Previous articleSIR विवाद के बीच चुनाव आयोग के BLO ऐप में आया Mark VIP फीचर, ऐसे वोटर्स को क्या मिलते हैं फायदे?
    Next articleHaryana News: झज्जर की बेटी ने बढ़ाया हरियाणा का मान, गोल्ड मेडल जीत सुरुचि ने लहराया तिरंगा, कमलजीत संग रचा इतिहास

    Amit Upadhyay

    Amit Upadhyay is an accomplished journalist with nearly a decade of versatile experience spanning print and digital media. He is currently leading the National Desk as Chief Sub Editor for ITV’s Aaj Samaaj Website. Armed with Bachelor’s and Master’s degrees in Journalism, Amit’s distinguished career includes foundational roles at Amar Ujala, Sandhya Times (Times Group) and Dainik Bhaskar, where he drove international and national news operations. He later expanded his digital footprint during the pandemic with ABP News managing extensive verticals. He spent 4 years establishing deep expertise in health journalism at News18 India.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में 26 और 27 सितंबर को विशेष SIR अभियान, 30 सितंबर तक करवा सकते हैं दावे एवं आपत्तियां दाखिल
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Ganesh Visarjan 2026: आज किस समय करें बप्पा का विसर्जन? नोट करें सुबह से रात तक का शुभ मुहूर्त, पूरी विसर्जन विधि | festival

      September 25, 2026

      IMD Weather Update : आज भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, 19 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट! बारिश-आंधी का खतरा | National

      September 25, 2026

      जमुई के बाद समस्तीपुर में लड़की से बीच सड़क पर हैवानियत, पुलिस कर रही जांच

      September 24, 2026

      Parsik Hill Accident: नवी मुंबई में पारसिक हिल से रेलवे ट्रैक पर गिरी कार, 17 साल के युवक की हालत गंभीर | National

      September 24, 2026

      Mahadev Betting App Case: महादेव बैटिंग ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, दुबई से लौटे सरगना को किया गिरफ्तार | Crime

      September 24, 2026

      SIR विवाद को लेकर सियासी घमासान, राहुल गांधी ने मांगा मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा, CJP ने भी दिया अल्टीमेटम | National

      September 24, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Jammu News: जम्मू में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता | National

      By अंकित कुमारSeptember 25, 2026

      जम्मू में कांग्रेस ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। Congress Protest Against CEC…

      हरियाणा में 26 और 27 सितंबर को विशेष SIR अभियान, 30 सितंबर तक करवा सकते हैं दावे एवं आपत्तियां दाखिल

      September 25, 2026

      Delhi Fire News: दिल्ली के मॉडल टाउन में इमारत में लगी आग, 25 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू, कूलिंग ऑपरेशन जारी | Delhi

      September 25, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.