जानें, कितने करोड़ की मालकिन हैं टीवी एक्ट्रेस जेनिफर
Jennfier Winget, (द भारत ख़बर), मुंबई: जेनिफर विंगेट इन दिनों अपनी शादी की खबरों के चलते सुर्खियों में हैं। खबर है कि जेनिफर जल्द ही सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इस्माइल संग शादी करने वाली हैं। जब जेनिफर की चर्चा हो ही रही है तो इसी बीच आइए जान लेते हैं कि जेनिफर विंगेट की नेट वर्थ कितनी है। खबरों की मानें तो जेनिफर विंगेट 49 करोड़ की मालकिन हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर विंगेट की नेट वर्थ लगभग 42 से 49 करोड़ रुपये के बीच है। वो भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली और पॉपुलर टीवी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। जेनिफर एक टीवी शो के लिए लगभग 1.5 करोड़ चार्ज करती हैं।

एक एपिसोड के लिए लगभग 2 लाख रुपए वसूलती हैं जेनिफर
जेनिफर विंगेट एक एपिसोड के लिए लगभग 2 लाख रुपये वसूलती हैं। एक्टिंग के अलावा, जेनिफर कई ब्रांड एंडोर्समेंट (एड), सोशल मीडिया पोस्ट्स और इवेंट्स के जरिए मोटी कमाई करती हैं। मुंबई में उनका अपना एक आलीशान घर है और उनके पास आॅडी और बीएमडब्ल्यू जैसी कई लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन है।
कई सुपरहिट सीरियल्स से बनाई खास पहचान

जेनिफर विंगेट ने दिल मिल गए, सरस्वतीचंद्र, बेहद और बेपनाह जैसे कई सुपरहिट सीरियल्स से घर-घर में अपनी खास पहचान बनाई है। टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने साल 2012 में करण सिंह ग्रोवर की शादी की थी। लेकिन आपसी विवाद के चलते ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला और 2014 में दोनों का तलाक हो गया था।
बिजनेसमैन विलियम इस्माइल से होगी शादी

तलाक के 12 साल बाद जेनिफर विंगेट फिर से घर बसाने वाली हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो जेनिफर विंगेट इसी साल बिजनेसमैन विलियम इस्माइल से शादी करने वाली हैं और ये शादी क्रिश्चियन रीति-रिवाज से होगी। हालांकि, अभी जेनिफर ने खुद इस बारे में कुछ नहीं कहा है।
ये भी पढ़ें: बोल्ड बिकिनी लुक में बीच पर बिखेरे जलवे, हसीना की अदाओं ने जीता दिल

