Close Menu
    What's Hot

    ग्रीन बेल्ट में खुले पंप की होदी में गिरकर 4 वर्षीय बच्चे की मौत

    August 1, 2026

    नेपाल के पर्वतारोही निर्मल पुर्जा की मौत

    August 1, 2026

    सिर्फ मीठा छोड़ना काफी नहीं, 30 की उम्र में कैसे हो रही डायबिटीज? इन 5 लक्षणों से करें चेक

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      नेपाल के पर्वतारोही निर्मल पुर्जा की मौत

      August 1, 2026

      वकील ने मकान मालकिन को मारी गोली, मकान का कब्जा लेने पहुंची थी महिला, पुलिस के सामने दिया वारदात को अंजाम

      August 1, 2026

      अजीत डोभाल बोले- आजादी का मतलब मनमानी नहीं, जिम्मेदारी है

      August 1, 2026

      केंद्र ने कहा- एथेनॉल न मिलाते तो लोगों को होता नुकसान, कीमत होती 125 रुपये लीटर, लोगों को हुआ फायदा

      August 1, 2026

      Jammu Kashmir Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटा, कई दुकानें तिनके की तरह बहीं, राजौरी में भूस्खलन | National

      August 1, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, August 1
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»सिर्फ मीठा छोड़ना काफी नहीं, 30 की उम्र में कैसे हो रही डायबिटीज? इन 5 लक्षणों से करें चेक
    हरियाणा

    सिर्फ मीठा छोड़ना काफी नहीं, 30 की उम्र में कैसे हो रही डायबिटीज? इन 5 लक्षणों से करें चेक

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    फरीदाबाद. एक समय था जब डायबिटीज को बढ़ती उम्र की बीमारी माना जाता था, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं. आज 25 से 35 साल के युवा भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह हमारी बदलती जीवनशैली है. घंटों एक ही जगह बैठकर काम करना, बाहर का जंक फूड खाना, बढ़ता वजन, तनाव, कम नींद और शरीर की कम गतिविधि लोगों को कम उम्र में ही डायबिटीज की ओर धकेल रही है. सबसे चिंता की बात यह है कई लोगों को लंबे समय तक इसका कोई साफ लक्षण भी महसूस नहीं होता. जब तक जांच नहीं कराई जाती, तब तक बीमारी का पता ही नहीं चलता. ऐसे में समय-समय पर शुगर की जांच कराना, संतुलित खानपान अपनाना और रोजाना थोड़ी देर योग या व्यायाम करना इस बीमारी से बचने का सबसे आसान और असरदार तरीका माना जाता है.

    ये कहना बिल्कुल गलत

    लोकल 18 से बातचीत में फरीदाबाद के अमृता हॉस्पिटल के डायबिटीज स्पेशलिस्ट (एंडोक्राइनोलॉजी) डॉ. निशांत रायजादा बताते हैं कि यह कहने के लिए कि अब डायबिटीज सिर्फ ज्यादा उम्र के लोगों की बीमारी नहीं रही. पहले माना जाता था कि कम उम्र में होने वाली डायबिटीज अलग तरह की होती है, लेकिन अब सामान्य डायबिटीज भी 30 साल की उम्र में देखने को मिल रही है. इसलिए यह सोचना कि कम उम्र में डायबिटीज नहीं हो सकती, बिल्कुल गलत है. डॉ. निशांत रायजादा बताते हैं कि करीब 50 प्रतिशत मरीज ऐसे होते हैं, जिन्हें कोई लक्षण महसूस ही नहीं होता. जांच कराने पर पता चलता है उनका शुगर लेवल बढ़ा हुआ है. उनसे पूछा जाए तो वह कहते हैं कि उन्हें कोई परेशानी नहीं है. इसलिए सिर्फ लक्षणों का इंतजार करने की बजाय समय-समय पर जांच कराना जरूरी है.

    शुरुआत में कौन-कौन से संकेत

    डॉ. निशांत रायजादा बताते हैं कि जिन लोगों में शुगर के लक्षण दिखाई देते हैं, उनमें ज्यादा भूख लगना, बार-बार प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, बिना वजह वजन कम होना और शरीर में दर्द रहना जैसे संकेत देखने को मिल सकते हैं. ऐसे लक्षण नजर आएं तो उन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत जांच करानी चाहिए. शुगर की जांच खाली पेट और खाना खाने के बाद दोनों समय की जाती है. एक जांच एचबीए1सी भी होती है, जिससे पिछले तीन महीने की औसत शुगर का पता चलता है. कई बार खाली पेट शुगर सामान्य रहती है, लेकिन खाना खाने के बाद बढ़ जाती है. इसलिए जब खाली पेट, खाना खाने के बाद की शुगर और एचबीए1सी तीनों सामान्य हों तभी माना जाता है कि डायबिटीज पूरी तरह नियंत्रण में है.

    10 से 12 साल के बच्चों में भी

    डॉ. निशांत रायजादा बताते हैं कि सिर्फ चीनी या मीठा बंद कर देने से शुगर सामान्य नहीं होती. इसके लिए संतुलित खानपान जरूरी है. डाइटिशियन की सलाह लेकर ऐसा भोजन लेना चाहिए, जिसमें रोटी, दाल, सब्जी, दूध, दही और सलाद सभी चीजें संतुलित मात्रा में शामिल हों. शरीर को सही पोषण मिलेगा तभी शुगर को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है. रोजाना योग करना बहुत फायदेमंद है. जो लोग नियमित योग और व्यायाम करते हैं, उनमें डायबिटीज होने का खतरा कम रहता है. जिन लोगों को पहले से डायबिटीज है, उनका शुगर भी इससे बेहतर तरीके से नियंत्रित हो सकता है. आज 10 से 12 साल के बच्चों में भी डायबिटीज के मामले देखने को मिल रहे हैं. इसका सबसे बड़ा कारण खराब खानपान और शारीरिक गतिविधि की कमी है. इसलिए हर व्यक्ति को योग और व्यायाम अपनी दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में आर्थिक…
    Next Article नेपाल के पर्वतारोही निर्मल पुर्जा की मौत
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    कोठी के लालच में यूं बौखलाए वकील साहब, ‘मैडम’ के मुंह को गोली से कर दिया छलनी

    August 1, 2026

    पिता कोच, दादा खिलाड़ी… खेलों की परंपरा से निकला कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट यशवीर, जानिए सफलता की कहानी

    August 1, 2026

    किसानों के लिए चेतावनी, इन खतरनाक बीमारियों से झुलसने वाली है धान की फसल, बचाव के लिए तुरंत करें ये उपाय

    August 1, 2026

    हरियाणा के अंबाला छावनी की सड़कें होंगी और बेहतर, अनिल विज ने किया बड़ा ऐलान

    August 1, 2026

    हरियाणा में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी दी जान, ससुराल में लगाई फांसी

    August 1, 2026

    रोहतक में इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी ने जान दी

    August 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    ग्रीन बेल्ट में खुले पंप की होदी में गिरकर 4 वर्षीय बच्चे की मौत

    By परवेश चौहानAugust 1, 2026

    Noida News: इस घटना ने नोएडा प्राधिकरण की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े…

    नेपाल के पर्वतारोही निर्मल पुर्जा की मौत

    August 1, 2026

    सिर्फ मीठा छोड़ना काफी नहीं, 30 की उम्र में कैसे हो रही डायबिटीज? इन 5 लक्षणों से करें चेक

    August 1, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.