Close Menu
    What's Hot

    Manav Suthar Record: मानव सुथार का कमाल! गॉल टेस्ट में 10 विकेट चटका तोड़ा 49 साल पुराना रिकॉर्ड, पीछे छूटे दिग्गज | Sports

    August 19, 2026

    क्या आज सच में आएगी लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त? ऐसे चेक करें स्टेटस

    August 19, 2026

    Kal Ka Mausam | IMD 20 August Weather Alert | कल का मौसम : 60 KM की रफ्तार से हवा और आफत बरसाएगा आसमान, यूपी से एमपी तक 20 राज्यों में IMD का अलर्ट

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      क्या आज सच में आएगी लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त? ऐसे चेक करें स्टेटस

      August 19, 2026

      जम्मू में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, वैष्णो देवी यात्रा अगले आदेश तक स्थगित

      August 19, 2026

      JP Nadda Discharged: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा एंजियोप्लास्टी के बाद AIIMS से डिस्चार्ज, देखें लेटेस्ट वीडियो | National

      August 19, 2026

      Viral News: कलेक्ट्रेट में कुत्ते का कॉस्ट्यूम पहनकर पहुंचा शख्स ! अधिकारियों के उड़े होश, आखिर क्यों किया ऐसा? | Trending

      August 19, 2026

      IMD Weather Alert: आज दिल्ली-पंजाब-हरियाणा में बारिश, हिमाचल में बिगड़ेगा मौसम, जानें देशभर का हाल | National

      August 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, August 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»Kal Ka Mausam | IMD 20 August Weather Alert | कल का मौसम : 60 KM की रफ्तार से हवा और आफत बरसाएगा आसमान, यूपी से एमपी तक 20 राज्यों में IMD का अलर्ट
    हरियाणा

    Kal Ka Mausam | IMD 20 August Weather Alert | कल का मौसम : 60 KM की रफ्तार से हवा और आफत बरसाएगा आसमान, यूपी से एमपी तक 20 राज्यों में IMD का अलर्ट

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 19, 2026No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    देश के कई हिस्सों में इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है और कल यानी 20 अगस्त को बारिश का यह दौर और जोर पकड़ने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 20 अगस्त को कहीं बादल जमकर बरसेंगे तो कहीं गरज-चमक और तेज हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं. आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान में बताया गया है कि उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत और पूर्वोत्तर तक 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट है. इस दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश के अलावा हिमालयी राज्यों में भारी बारिश होने का अनुमान है. वहीं बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में भी तेज हवाओं का असर रहेगा, जो झोकों में 65 KMpH की रफ्तार तक पहुंच सकता है.

    इस पूरे मौसमी सिस्टम की कहानी झारखंड के ऊपर बने डिप्रेशन से जुड़ी है. 19 अगस्त की सुबह यह सिस्टम उत्तर झारखंड, दक्षिण-पश्चिम बिहार और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक्टिव था और करीब 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा था. IMD का अनुमान है कि अगले 12 घंटों में यह कमजोर होकर अच्छी तरह चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र में बदल जाएगा, जिसका असर कई राज्यों में बारिश के रूप में दिखाई देगा.

    दिल्ली-NCR में बादलों का डेरा, होगी छिटपुट बारिश

    राजधानी दिल्ली में 20 अगस्त के दिन आसमान में बादलों का डेरा छाया रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, आसमान आमतौर पर बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच एक-दो दौर की हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. शाम से रात के बीच भी हल्की से बेहद हल्की बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है.

    यानी दिल्लीवालों को कल छाता साथ लेकर निकलना बेहतर होगा. बारिश के कारण तापमान में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. वहीं दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी बादल और बारिश का असर दिखाई दे सकता है. राजधानी में सक्रिय मानसून ट्रफ और आसपास के मौसम सिस्टम बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बना रहे हैं.

    पश्चिमी UP में बहुत भारी बारिश का अलर्ट

    उत्तर प्रदेश में 20 अगस्त को खूब झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है. IMD ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है. झारखंड के ऊपर बना डिप्रेशन पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है और इसके प्रभाव से राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. लोगों को गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी जाती है.

    उत्तराखंड-हिमाचल में भी आफत वाली बारिश

    पहाड़ी राज्यों के लिए भी 20 अगस्त का दिन आफत भरा रह सकता है. उत्तराखंड में 20 से 25 अगस्त तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है. लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ सकता है. भूस्खलन और सड़कें बंद होने जैसी समस्याएं भी कुछ इलाकों में परेशानी बढ़ा सकती हैं.

    वहीं हिमाचल प्रदेश में भी 20-21 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में भी बारिश का दौर जारी रहेगा. IMD ने इन इलाकों में 20-21 अगस्त को भारी बारिश का अनुमान जताया है. ऐसे में पहाड़ों की यात्रा करने वाले लोगों को मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन की चेतावनियों पर खास नजर रखनी होगी.

    बिहार में परसों से होगी झमाझम

    बिहार में 20 अगस्त को छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है. हालांकि अगले कुछ दिनों में राज्य में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है. IMD के मुताबिक 21 से 23 अगस्त के बीच बिहार में कई स्थानों पर व्यापक बारिश हो सकती है. 19 अगस्त को भी राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई गई थी.

    बिहार में 19 से 25 अगस्त तक गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर बना रह सकता है. कुछ स्थानों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. 22 अगस्त को राज्य में मध्यम से गंभीर बिजली गतिविधि की संभावना भी जताई गई है. ऐसे में बारिश के दौरान बिजली चमकने पर पेड़, बिजली के खंभे और खुले मैदान से दूरी बनाए रखना जरूरी होगा.

    झारखंड में जारी रहेगी बारिश

    झारखंड में मौसम की मौजूदा स्थिति की सबसे बड़ी वजह डिप्रेशन है. 19 अगस्त की सुबह यह सिस्टम उत्तर झारखंड के ऊपर सक्रिय था और तेजी से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा था. अगले 12 घंटों में इसके कमजोर होकर निम्न दबाव क्षेत्र में बदलने का अनुमान है. इसके बावजूद 20 अगस्त को झारखंड के कई हिस्सों में मौसम सक्रिय रह सकता है.


    1787149538 Priyanshu

    Heart health : बच्चों की थाली में बढ़ रही ऐसी खतरनाक चीज, दिल के लिए जानलेवा, आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

    राज्य में 20-21 अगस्त को छिटपुट बारिश और 22-25 अगस्त के बीच फिर व्यापक बारिश का अनुमान है. 19 से 23 अगस्त तक कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं. डिप्रेशन के कमजोर होने के बाद इसका प्रभाव मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश की ओर ज्यादा देखने को मिल सकता है.

    MP-छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश का खतरा

    मध्य भारत में 20 अगस्त को मौसम सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाला है. IMD ने छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश हो सकती है. पूर्वी मध्य प्रदेश में 19 से 25 अगस्त तक व्यापक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है.

    छत्तीसगढ़ में भी 20 अगस्त और फिर 23-25 अगस्त के दौरान कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. 19 से 21 अगस्त के दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश का खतरा है. तेज बारिश के चलते निचले इलाकों में पानी भर सकता है और छोटी नदियों-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है. गरज-चमक के दौरान लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होगी.

    देश के बाकी हिस्सों का हाल

    पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 20 अगस्त को बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है. सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 19-21 अगस्त के दौरान भारी बारिश की संभावना है. झारखंड, बिहार और ओडिशा में भी मानसून सक्रिय रहेगा. ओडिशा में 21 से 25 अगस्त के दौरान व्यापक बारिश का अनुमान है.

    पूर्वोत्तर राज्यों में भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. अरुणाचल प्रदेश और असम-मेघालय में 19-25 अगस्त तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

    उधर पश्चिमी भारत में कोंकण और गोवा में 19 से 25 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान है. मध्य महाराष्ट्र में 19-20 अगस्त को अच्छी बारिश हो सकती है, जबकि मराठवाड़ा में 20 अगस्त को बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. गुजरात और सौराष्ट्र-कच्छ में भी 19-25 अगस्त के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश जारी रहने की संभावना है.

    दक्षिण भारत में तटीय कर्नाटक में 19-25 अगस्त तक व्यापक बारिश हो सकती है. केरल और माहे में 19-20 अगस्त तथा 23-25 अगस्त के दौरान बारिश की संभावना है. कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और आसपास के इलाकों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

    समुद्र में भी मौसम खराब, मछुआरों के लिए चेतावनी

    IMD ने समुद्री इलाकों के लिए भी अलर्ट जारी किया है. सोमालिया और ओमान के तटों के पास और अरब सागर के कई हिस्सों में 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में भी तेज हवाओं का असर रहेगा. अंडमान सागर में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं और 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक के झोंके आने की संभावना है. ऐसे में मछुआरों को समुद्र में जाने से पहले मौसम विभाग की चेतावनी जरूर देखने की सलाह दी गई है.

    कुल मिलाकर 20 अगस्त का मौसम देश के कई हिस्सों में बारिश से सराबोर रहने वाला है. दिल्ली में बादल और हल्की से मध्यम बारिश, UP में भारी से बहुत भारी बारिश, पहाड़ों में भारी बारिश और मध्य भारत में बहुत भारी बारिश का खतरा है. ऐसे में बारिश के साथ-साथ जलभराव, आकाशीय बिजली और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन जैसी स्थितियों को लेकर भी सतर्क रहना जरूरी है.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसिर्फ 46 पैसे न चुकाना BJP नेता को पड़ा भारी, HDFC ने लगाया भारी-भरकम जुर्माना, अब कर रहे शुल्क वापसी की मांग
    Next Article क्या आज सच में आएगी लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त? ऐसे चेक करें स्टेटस
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    Monsoon Gardening Tips : बरसात आते ही फरीदाबाद की नर्सरियों में टूट पड़े लोग, सब मांग रहे एक ही पौधा

    August 19, 2026

    DELHI-KARNAL E-BUS SERVICE: दिल्ली में दौड़ेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, करनाल के लिए भी शुरू होगी ई-बस सेवा, जाने रूट और बाकी डिटेल

    August 19, 2026

    हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, सीआईए-1 की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल, 7 राउंड हुई फायरिंग

    August 19, 2026

    सिंचाई से पीछा छूटा तो कीड़ों ने घेरा, बारिश ले आई बैंगन किसानों के लिए ये कैसी आफत?

    August 19, 2026

    हरियाणा के रोहतक में चलती कार बनी आग का गोला, वाहन में सवार थे एक ही परिवार के 5 लोग

    August 19, 2026

    8 साल पुरानी रंजिश में युवक का मार्डर, आरोपी ने फेसबुक पर लिखा- ‘भाई की हत्या का ले लिया बदला’

    August 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Manav Suthar Record: मानव सुथार का कमाल! गॉल टेस्ट में 10 विकेट चटका तोड़ा 49 साल पुराना रिकॉर्ड, पीछे छूटे दिग्गज | Sports

    By परवेश चौहानAugust 19, 2026

    मानव सुथार ने तोड़ा बिशन सिंह बेदी का रिकॉर्ड नई दिल्ली. श्रीलंका के खिलाफ गॉल…

    क्या आज सच में आएगी लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त? ऐसे चेक करें स्टेटस

    August 19, 2026

    Kal Ka Mausam | IMD 20 August Weather Alert | कल का मौसम : 60 KM की रफ्तार से हवा और आफत बरसाएगा आसमान, यूपी से एमपी तक 20 राज्यों में IMD का अलर्ट

    August 19, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.