Close Menu
    What's Hot

    एयर होस्टेस की ट्रेनिंग छोड़कर बनीं ट्रक ड्राइवर, पढ़िए हिमाचल की बेटी नेहा ठाकुर की कहानी

    September 20, 2026

    कालकाजी में प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों का आरोप- पीट-पीटकर मारा

    September 20, 2026

    प्रोविडेंट फंड के लिए वेतन की सीमा 15 से बढ़कर 25 हजार, क्या आपकी टेक होम सैलरी कम होगी?

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      DUSU Election Results 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के चुनाव के नतीजे घोषित, ABVP की बंपर जीत | खास ख़बर

      September 20, 2026

      जगाधरी में भारी गोलीबारी कर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतारा, दो अन्य घायल

      September 19, 2026

      LPG Cylinder Rule: 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिफिकेशन होगा जरूरी | National

      September 19, 2026

      मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा, माता का दर्शन करने गया पूरा परिवार नाले में बहा, 8 लोगों की मौत

      September 19, 2026

      RBI ने महाराष्ट्र के मंत्री बाबासाहेब पाटिल को लातूर DCC बैंक के निदेशक पद से हटाने का दिया आदेश, क्यों किया ऐसा? | National

      September 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, September 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»कौशल चौधरी का साला, गिरोह में ‘HR’ का रोल, कौन है गैंगस्टर गौरव गडोली, जिसे विदेश से खींच लाई हरियाणा पुलिस
    हरियाणा

    कौशल चौधरी का साला, गिरोह में ‘HR’ का रोल, कौन है गैंगस्टर गौरव गडोली, जिसे विदेश से खींच लाई हरियाणा पुलिस

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    गुरुग्राम. हरियाणा पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद कौशल-बंबीहा गिरोह के एक सक्रिय सदस्य गौरव गडोली को गिरफ्तार किया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

    अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2026 में हरियाणा एसटीएफ द्वारा सफलतापूर्वक कराया गया यह 13वां प्रत्यर्पण है.

    एसटीएफ के अनुसार, गौरव गैंगस्टर कौशल चौधरी का साला है. वह विदेश में बैठकर गिरोह के लिए रंगदारी वसूली, आपराधिक साजिश और अन्य संगठित आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने में मुख्य भूमिका निभा रहा था. अधिकारी ने बताया कि गौरव 2023 में भारत से भाग गया था. उसे हरियाणा पुलिस द्वारा स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी), केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), नयी दिल्ली और विदेश मंत्रालय (एमईए) के साथ ‘सक्रिय और निरंतर समन्वय’ के माध्यम से सोमवार को प्रत्यर्पित कराया गया.

    इससे पहले 10 अप्रैल को कौशल-बंबीहा गिरोह के ही एक अन्य सहयोगी साहिल चौहान को थाईलैंड से प्रत्यर्पित किया गया था, जिसके खिलाफ जघन्य अपराधों के 16 मामले दर्ज थे. पिछले तीन वर्षों से गौरव विदेश में बैठे गैंगस्टर पवन शौकीन के लिए ‘डब्बा कॉल्स’ (रंगदारी के लिए की जाने वाली कॉल जिनका कोई सुराग नहीं होता) की सुविधा प्रदान कर दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में कई आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था.

    अधिकारी ने बताया कि गौरव की बहन मनीषा गैंगस्टर कौशल चौधरी की पत्नी है और उसके भी गिरोह में ‘सक्रिय सहयोगी’ होने का संदेह है.


    Sonipat 2026 08 558b04f74f62184a45532c3c81f575de 1200x675

    एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पिछली जांचों के दौरान यह खुलासा हुआ था कि गौरव और मनीषा गिरोह में नए लड़कों की भर्ती करने और उसके वित्तीय नेटवर्क को संभालने में प्रमुख भूमिका निभाते थे. एसटीएफ के मुताबिक, गैंगस्टर द्वारा पूर्व में की गई यात्राओं से पता चला है कि वह 30 नवंबर 2023 को साहिल यादव के नाम से फर्जी तरीके से बनवाए गए पासपोर्ट का इस्तेमाल कर लखनऊ हवाई अड्डे से दुबई भाग गया था.ॉ

    2022 में भगोड़ा घोषित किया था

    आरोपी के खिलाफ रंगदारी, हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम और संगठित अपराध समेत कुल छह मामले दर्ज हैं. हरियाणा एसटीएफ के आईजी बी. सतीश बालान ने कहा, ‘इस कुख्यात गैंगस्टर को 14 अक्टूबर 2022 को भगोड़ा घोषित किया गया था और उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था. विभिन्न केंद्रीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की मदद से आरोपी को सफलतापूर्वक खोजा गया, हिरासत में लिया गया और दुबई से प्रत्यर्पित कराया गया.’ उन्होंने कहा कि गौरव का सफल प्रत्यर्पण संगठित अपराध के खिलाफ जारी कार्रवाई में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है और इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleRBI ने रेपो रेट का किया ऐलान, जानें आपके लोन की EMI बढ़ी या घटी
    Next Article 102 की उम्र, फिर भी हरिद्वार जाने की जिद! पोतों ने जो किया वो देखकर नम हो जाएंगी आंखें
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    एयर होस्टेस की ट्रेनिंग छोड़कर बनीं ट्रक ड्राइवर, पढ़िए हिमाचल की बेटी नेहा ठाकुर की कहानी

    September 20, 2026

    STF को देखते ही फ्लाईओवर से कूद गया बदमाश फिल्मी, टोल मैनेजर की हत्या में था फरार

    September 20, 2026

    गुरुग्राम में हिट एंड रन केसः शराब के नशे में चूर था बैंसला, बाइकर सिया का 2KM तक किया था पीछा, SIT की जांच में बड़ा खुलासा

    September 20, 2026

    हाइड्रोजन ट्रेन से यात्री क्यों नदारद, सीटों की संख्या 2600 लेकिन 40 से 60 लोग कर रहे यात्रा; अब रेलवे ने उठाया बड़ा कदम

    September 19, 2026

    फरीदाबाद में सराय ख्वाजा मार्केट में दुकान में घुसकर युवकों पर हमला, लाठी-डंडों और चाकू से वार

    September 19, 2026

    नौकरी करने गया अंबाला का ये छोरा न्यूजीलैंड में बना वुशू चैंपियन, जानिए कौन हैं लालकुर्ती के रहने वाले पवन दीप सिंह?

    September 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    एयर होस्टेस की ट्रेनिंग छोड़कर बनीं ट्रक ड्राइवर, पढ़िए हिमाचल की बेटी नेहा ठाकुर की कहानी

    By प्रमोद रिसालियाSeptember 20, 2026

    नई दिल्ली (Neha Thakur Story). जिंदगी हमेशा मनमुताबिक नहीं चलती. कई बार बचपन के शौक…

    कालकाजी में प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों का आरोप- पीट-पीटकर मारा

    September 20, 2026

    प्रोविडेंट फंड के लिए वेतन की सीमा 15 से बढ़कर 25 हजार, क्या आपकी टेक होम सैलरी कम होगी?

    September 20, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.