Close Menu
    What's Hot

    India Beat Sri Lanka: 3 खिलाड़ियों से हारा श्रीलंका, टीम इंडिया की प्रचंड जीत के हीरो, गॉल टेस्ट में रौंद डाला | Sports

    August 19, 2026

    केजरीवाल बोले- AAP की पहली प्राथमिकता शिक्षा-स्वास्थ्य, पहले दिल्ली में सरकारी स्कूल सुधारे, अब पंजाब में सुधार रहे

    August 19, 2026

    JP Nadda Discharged: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा एंजियोप्लास्टी के बाद AIIMS से डिस्चार्ज, देखें लेटेस्ट वीडियो | National

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      JP Nadda Discharged: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा एंजियोप्लास्टी के बाद AIIMS से डिस्चार्ज, देखें लेटेस्ट वीडियो | National

      August 19, 2026

      Viral News: कलेक्ट्रेट में कुत्ते का कॉस्ट्यूम पहनकर पहुंचा शख्स ! अधिकारियों के उड़े होश, आखिर क्यों किया ऐसा? | Trending

      August 19, 2026

      IMD Weather Alert: आज दिल्ली-पंजाब-हरियाणा में बारिश, हिमाचल में बिगड़ेगा मौसम, जानें देशभर का हाल | National

      August 19, 2026

      JNU में ‘डेप्रवेशन पॉइंट्स’ के आधार पर PG में नामांकन पर रोक, 24 अगस्त को अगली सुनवाई

      August 19, 2026

      जेल में बंद इमरान खान को पाक सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाज के लिए अस्पताल भेजने का आदेश

      August 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, August 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»केजरीवाल बोले- AAP की पहली प्राथमिकता शिक्षा-स्वास्थ्य, पहले दिल्ली में सरकारी स्कूल सुधारे, अब पंजाब में सुधार रहे
    पंजाब

    केजरीवाल बोले- AAP की पहली प्राथमिकता शिक्षा-स्वास्थ्य, पहले दिल्ली में सरकारी स्कूल सुधारे, अब पंजाब में सुधार रहे

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानAugust 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    नई दिल्ली/पंजाब : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के एक सरकारी स्कूल का पुराना वीडियो ट्वीट कर भगवंत मान सरकार को बदनाम करने की हो रही साजिश पर पलटवार किया।

    उन्होंने उस स्कूल का दौरा कर सच जानने पहुंचे शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस का वीडियो एक्स पर साझा कर कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य, आम आदमी पार्टी की पहली प्राथमिकता है। शिक्षा मंत्री का स्कूल का दौरा करना इसी प्राथमिकता का सबूत है। हमारी सरकार ने पहले दिल्ली में सरकारी स्कूलों को सुधारा, अब पंजाब के सरकारी स्कूलों को सुधार रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के अधिकांश सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं मुहैया करा दी गईं हैं और बाकी बच्चे कुछ स्कूलों में भी जल्द उपलब्ध करा दी जाएगीं। यही वजह है कि आज पंजाब के कई सरकारी स्कूल शिक्षा और सुविधा के मामले में सबसे बड़े प्राइवेट स्कूलों को टक्कर दे रहे हैं।

    मंगलवार को “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि आज पूरे देश में शिक्षा और स्कूलों की चर्चा हो रही है और यह एक जन आंदोलन बन गया है, जो बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था। शिक्षा और स्वास्थ्य हमेशा से आम आदमी पार्टी के लिए दो सबसे अहम मुद्दे रहे हैं और हमारा मानना है कि कोई भी देश अपने नागरिकों को बेहतरीन और मुफ्त शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवा दिए बिना तरक्की नहीं कर सकता, क्योंकि ये किसी भी देश के विकास की नींव हैं।

    अरविंद केजरीवाल ने बताया कि “आप” ने पहले दिल्ली और फिर पंजाब के सरकारी स्कूलों में कई सुधार किए, जिसके चलते कई स्कूल अब बेहतरीन प्राइवेट स्कूलों से भी अच्छे हो गए हैं। दिल्ली और पंजाब दोनों ही जगहों पर ऐसे हजारों उदाहरण हैं जहां माता-पिता ने अपने बच्चों का दाखिला प्राइवेट से निकालकर सरकारी स्कूलों में करवाया है।

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने का काम जारी है और कुछ को छोड़कर ज्यादातर स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं मुहैया करा दी गई हैं। जल्द ही बाकी बचे स्कूलों में भी ये सुविधाएं होंगी। आज पंजाब के कई सरकारी स्कूल सुविधाओं और शिक्षा की गुणवत्ता के मामले में सबसे अच्छे प्राइवेट स्कूलों को टक्कर दे रहे हैं।

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज किसी ने पंजाब के एक सरकारी स्कूल का पुराना वीडियो पोस्ट किया था। मुझे इस बात की खुशी है कि जमीनी हकीकत का जायजा लेने के लिए खुद शिक्षा मंत्री ने उस स्कूल का दौरा किया और लोगों को शिक्षा मंत्री की रिपोर्ट जरूर पढ़नी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleJP Nadda Discharged: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा एंजियोप्लास्टी के बाद AIIMS से डिस्चार्ज, देखें लेटेस्ट वीडियो | National
    Next Article India Beat Sri Lanka: 3 खिलाड़ियों से हारा श्रीलंका, टीम इंडिया की प्रचंड जीत के हीरो, गॉल टेस्ट में रौंद डाला | Sports
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      हरजोत सिंह बैंस बोले- केरल को पीछे छोड़ पंजाब स्कूली शिक्षा में अग्रणी बना

      August 19, 2026

      AAP विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने

      August 18, 2026

      ऑफिस के बाहर खड़ी थार का शीशा तोड़कर कैश और…

      August 18, 2026

      FASTag लोकल पास, देश के 121 टोल प्लाज़ा पर ऑन…

      August 18, 2026

      अजनाला को बाढ़ से बचाने के लिए उज नदी पर बांध बनाने…

      August 18, 2026

      बठिंडा में ESIC का सब-रीजनल ऑफिस खुलना चाहिए: केवल

      August 18, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      India Beat Sri Lanka: 3 खिलाड़ियों से हारा श्रीलंका, टीम इंडिया की प्रचंड जीत के हीरो, गॉल टेस्ट में रौंद डाला | Sports

      By परवेश चौहानAugust 19, 2026

      भारतीय टीम को मिली जीत में तीन खिलाड़ियों का प्रदर्शन ऐसा रहा जिसके आगे पूरी…

      केजरीवाल बोले- AAP की पहली प्राथमिकता शिक्षा-स्वास्थ्य, पहले दिल्ली में सरकारी स्कूल सुधारे, अब पंजाब में सुधार रहे

      August 19, 2026

      JP Nadda Discharged: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा एंजियोप्लास्टी के बाद AIIMS से डिस्चार्ज, देखें लेटेस्ट वीडियो | National

      August 19, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.