Close Menu
    What's Hot

    डीके शिवकुमार ने गवर्नर थावर चंद गहलोत से की मुलाकात, शाम 4 बजे सीएलपी की मीटिंग

    May 30, 2026

    केजरीवाल बोले- पंजाब की जनता ने मान सरकार के ‘काम’

    May 30, 2026

    PM मोदी ने राम चरण को सुनाया पश्चिम बंगाल का प्रेरणादायक किस्सा, ‘पेड्डी’ पर पूछ लिया ऐसा सवाल

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      डीके शिवकुमार ने गवर्नर थावर चंद गहलोत से की मुलाकात, शाम 4 बजे सीएलपी की मीटिंग

      May 30, 2026

      मानसून को रोक रही हीट वेव : आईएमडी

      May 29, 2026

      अमेरिका-ईरान समझौता वार्ता अंतिम दौर में पहुंची : वेंस

      May 29, 2026

      एनआईए की चार राज्यों में छापेमारी

      May 29, 2026

      यूपी के हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरने से 6 की मौत

      May 29, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, May 30
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»केजरीवाल बोले- पंजाब की जनता ने मान सरकार के ‘काम’
    पंजाब

    केजरीवाल बोले- पंजाब की जनता ने मान सरकार के ‘काम’

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानMay 30, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    नई दिल्ली : पंजाब विधानसभा चुनाव से चंद माह पहले शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत ने पूरी पार्टी को जोश से भर दिया है। इस शानदार जीत के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत तमाम नेताओं ने सीएम भगवंत सिंह मान की ‘‘काम की राजनीति’’ को सराहने के लिए पंजाब की जनता का धन्यवाद किया है।

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लोगों ने ये ऐतिहासिक वोट देकर भगवंत मान सरकार के कामों को शाबाशी दी है। ऐसे ही हम अच्छे काम आगे भी करते रहेंगे। वहीं ईडी पार्टी का सफ़ाया हो गया। ईडी पार्टी ने पंजाब के छोटे-छोटे व्यापारियों पर जो इतनी रेड करवा कर लोगों को परेशान किया, आज लोगों ने उसका बदला लिया।

    अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सभी व्यापारियों को सचेत करते हुए कहा कि शुक्रवार को आए निकाय चुनावों के नतीजों के बाद आने वाले दिनों में ईडी पार्टी कई व्यापारियों पर ईडी रेड की प्लानिंग कर रही है। सभी व्यापारी सतर्क रहें। हमारी सरकार पूरी तरह से सभी व्यापारियों के साथ खड़ी है। ईडी पार्टी को पूरी तरह से पंजाब से भगाना है।

    सोशल मीडिया एक्स पर अरविंद केजरीवाल ने एक वीडिया साझा कर कहा कि पंजाब में आज नगर निगम और शहरी निकायों के नतीजे आए हैं और आम आदमी पार्टी ने पूरे पंजाब के अंदर पूरा स्वीप किया है। सभी शहरी निकायों के अंदर पार्टी की जबरदस्त जीत हुई है। अभी थोड़े दिन पहले पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद के ग्रामीण निकायों के नतीजे आए थे। उसमें भी “आप” की जबरदस्त जीत हुई थी। और अब आज शहरी क्षेत्रों के नतीजे आए हैं, इसमें भी जबरदस्त जीत हुई है।

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं पंजाब के लोगों को बहुत बहुत बधाई देना चाहता हूं। उनका बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने आम आदमी पार्टी के कामों पर और पार्टी के ऊपर इतना भरोसा किया। “आप” के जो अच्छे काम हैं, उस पर एक तरह से पंजाब के लोगों ने मोहर लगाई है और शाबाशी दी है कि अच्छा कर रहे हो, लगे रहो। कुछ लोग कह रहे थे कि “आप” शहरों में कमजोर है। आज यह साबित हो गया कि पार्टी शहरों में भी बहुत मजबूत है और मजबूती के साथ काम कर रही है। शहर के लोगों का भी आम आदमी पार्टी के ऊपर पूरी तरह से उतना ही भरोसा है जितना ग्रामीण इलाकों के लोगों का है।

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ईडी पार्टी कह रही थी कि वह शहरों में मजबूत है। आज यह पता चल गया कि शहरों से ईडी पार्टी का बिल्कुल सफाया हो गया है। खासतौर से जिस तरह से ईडी पार्टी ने ईडी का इस्तेमाल करके पिछले दिनों में पूरे पंजाब में छोटे-छोटे व्यापारियों के ऊपर रेड करवाई है, आम व्यापारियों और हिंदू व्यापारियों को जिस तरह से ईडी पंजाब के अंदर परेशान कर रही है, उसका लोगों ने ईडी पार्टी से बदला लिया है और पूरे पंजाब के अंदर ईडी पार्टी का पूरा सफाया कर दिया गया है। मैं पंजाब के लोगों को फिर से बहुत-बहुत बधाई देता हूं और आश्वासन देता हूं कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जो अच्छा काम कर रहे हैं, ऐसे ही अच्छा काम जारी रहेगा। बस जनता अपना प्यार और भरोसा बनाए रखे।

    पंजाब निकाय चुनाव में मिली शानदार जीत के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक्स पर कहा कि पंजाबियों ने एक बार फिर ‘‘आप की सरकार’’ के कामों पर मुहर लगा दी है। विधानसभा, लोकसभा, पंचायत चुनावों और अब नगर निगम तथा नगर पंचायत चुनावों में भी आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है। 90 फीसद से ज्यादा नगर परिषदों में हमारे उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा जैसी सभी विरोधी पार्टियों के कुल वोट भी मिला लिए जाएं, तो भी वे “आप” के बराबर नहीं पहुंचते। भाजपा तो खिसक कर पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। यह जीत जनता को मिल रही मुफ्त बिजली, आम आदमी क्लीनिक, बेहतरीन स्कूलों और पारदर्शी तरीके से मिल रही नौकरियों की जीत है। जीतने वाले सभी उम्मीदवारों और पार्टी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई। अब कोई भेदभाव नहीं होगा। हर शहर, कस्बे और गांव का एक समान विकास होगा। हम सकारात्मक और विकास की राजनीति करने वाले लोग हैं।

    उधर, पंजाब ‘‘आप’’ के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने पंजाब की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि पंजाब में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी बड़ी जीत दर्ज की है। ये जीत जनता का संदेश है कि भगवंत सिंह मान सरकार के काम से जनता खुश है। साथ ही जनता का संदेश है कि ईडी पार्टी की घटिया राजनीति पंजाब की जनता को स्वीकार नहीं है। पंजाब में ईडी पार्टी के 1142 कैंडिडेट्स की ज़मानत जप्त हो गई है। पंजाब में ईडी पार्टी की दहशत, नफ़रत और ग़द्दारी की राजनीति नहीं चलती। उन्होंने कहा कि ये केवल एक चुनावी जीत नहीं है। बल्कि पंजाब की जनता का साफ़ संदेश है कि गद्दारी और धोखे की राजनीति के साथ खड़े नहीं होंगे। ईमानदारी के साथ खड़े होंगे। काम की राजनीति के साथ खड़े होंगे।

    वहीं, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पंजाब के निकाय चुनाव के नतीजों से यह साबित हो गया है कि जनता हमेशा अन्याय के खिलाफ खड़ी होती है। जब किसी के साथ नाइंसाफी होती है और उसे दबाने की कोशिश की जाती है, तो लोग उसके समर्थन में एकजुट हो जाते हैं। पिछले दो महीने से ईडी ने पंजाब में अपना डेरा डाला हुआ है। पहले हमारे सांसदों के घरों पर छापे मारे गए, जिसके बाद कुछ ने डर से या लालच में आकर भाजपा में शामिल होने का फैसला कर लिया। इसके बावजूद हमारे मंत्रियों, विधायकों और सरकारी दफ्तरों पर लगातार छापे पड़ रहे हैं। लगभग हर हफ्ते दो-तीन जगह ईडी की कार्रवाई हो रही है। पंजाब के लोग यह सब देख रहे हैं कि केंद्र में बैठी भाजपा पूरी तरह से आम आदमी पार्टी को खत्म करने के चक्कर में है। यही कारण है कि पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी के साथ खड़े हो गए हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePM मोदी ने राम चरण को सुनाया पश्चिम बंगाल का प्रेरणादायक किस्सा, ‘पेड्डी’ पर पूछ लिया ऐसा सवाल
    Next Article डीके शिवकुमार ने गवर्नर थावर चंद गहलोत से की मुलाकात, शाम 4 बजे सीएलपी की मीटिंग
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      मनीष सिसोदिया बोले- पंजाब के में लोगों ने स्पष्ट संदेश

      May 30, 2026

      Punjab News: फरीदकोट नगर परिषद चुनावों में सास-बहू की जोड़ी जीती

      May 29, 2026

      कोटकपूरा नगर परिषद चुनाव में आम आदमी पार्टी की बड़ी…

      May 29, 2026

      बिहार के एक युवक ने लुधियाना में जीती 3 करोड़ रुपये की…

      May 29, 2026

      भारत दुनिया के शीर्ष 15 निवेश स्थलों की सूची से बाहर

      May 29, 2026

      मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए दिया बड़ा तोहफा

      May 28, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      डीके शिवकुमार ने गवर्नर थावर चंद गहलोत से की मुलाकात, शाम 4 बजे सीएलपी की मीटिंग

      By अंकित कुमारMay 30, 2026

      Karnataka: डीके शिवकुमार ने गवर्नर थावर चंद गहलोत से की मुलाकात, शाम 4 बजे सीएलपी…

      केजरीवाल बोले- पंजाब की जनता ने मान सरकार के ‘काम’

      May 30, 2026

      PM मोदी ने राम चरण को सुनाया पश्चिम बंगाल का प्रेरणादायक किस्सा, ‘पेड्डी’ पर पूछ लिया ऐसा सवाल

      May 30, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.