Close Menu
    What's Hot

    पाकिस्तान छोड़ बने ब्रिटिश नागरिक, क्या अब IPL खेलेंगे मोहम्मद आमिर? पहली बार दिया बयान | Sports

    August 4, 2026

    रोडवेज, पनबस और PRTC कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

    August 4, 2026

    तमिलनाडु में पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन रिहा

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      तमिलनाडु में पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन रिहा

      August 4, 2026

      आतंकी हमले के बाद हरकत में आया जम्मू-कश्मीर प्रशासन, प्रवासी मजदूरों के लिए क्लस्टर बनेंगे

      August 4, 2026

      मोदी सरकार की बड़ी कामयाबी ! पिछले 7 साल में 274 भगोड़े अपराधी भारत लाए गए, 17 हजार करोड़ की संपत्तियां जब्त | National

      August 4, 2026

      Assam News: असम में CRPF जवान ने 2 साथियों को मारी गोली, फिर खुद भी दे दी जान, आपसी बहस के बाद हुई घटना | National

      August 4, 2026

      Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा की वजह से दिल्ली-हरिद्वार हाईवे 12 अगस्त तक रहेगा बंद, गाजियाबाद में स्कूलों की छुट्टी | Delhi

      August 4, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, August 4
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Khelo India 2024: खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा का तीसरा स्थान, तीन साल में सबसे कम पदक
    Breaking News

    Khelo India 2024: खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा का तीसरा स्थान, तीन साल में सबसे कम पदक

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाFebruary 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Khelo India 2024


    Khelo India 2024: खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा खिलाड़ी छाए रहे। राज्य के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन कर तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में 35 स्वर्ण सहित 103 पदक जीते। 

    प्रतियोगिता में 57 स्वर्ण सहित 158 पदक जीतकर महाराष्ट्र समग्र विजेता रहा। जबकि मेजबान तमिलनाडु की टीम 38 स्वर्ण समेत 98 पदक जीतकर दूसरे स्थान पर रही।

    बुधवार को तमिलनाडु में आयोजित खेलो इंडिया प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाड़ी कोई पदक नहीं जीत सके। मंगलवार रात हरियाणा के थांग-ता में स्वर्ण जीतकर उन्होंने अपने पदकों की संख्या 103 पहुंचा दी, जिसमें 35 स्वर्ण, 22 रजत और 46 कांस्य पदक शामिल हैं। 

    पदक तालिका में महाराष्ट्र पहले स्थान पर रहा। महाराष्ट्र की टीम ने 57 स्वर्ण, 48 रजत और 53 कांस्य सहित 158 पदक जीते। मेजबान तमिलनाडु को दूसरा स्थान मिला। तमिलनाडु की टीम ने 38 स्वर्ण, 21 रजत और 39 कांस्य सहित 98 पदक जीते।

    तमिलनाडु में आयोजित प्रतियोगिता में राज्य के 491 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इस बार राज्य के खिलाड़ी वर्ष 2022 और 2023 की तुलना में कम पदक जीत सके। प्रतियोगिता में हरियाणा ने वर्ष 2023 में 128 पदक और वर्ष 2022 में 137 पदक जीते थे। इस वर्ष यह आंकड़ा 103 ही रह गया।

    कुश्ती और बॉक्सिंग में हरियाणा के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। पहलवानों ने 9 स्वर्ण, 4 रजत और 10 कांस्य सहित 23 पदक जीते। बॉक्सिंग में 7 स्वर्ण, 3 रजत और 6 कांस्य सहित 16 पदक जीते। तलवारबाजी में 5 स्वर्ण, 4 रजत और 5 कांस्य सहित 14 पदक जीते। एथलेटिक्स में राज्य ने 3 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य सहित 11 पदक जीते।

    निशानेबाजी में 3 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य सहित सात पदक जीते। तीरंदाज़ी में 1 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक प्राप्त किया। जूडो में 1 स्वर्ण, 1 रजत और 5 कांस्य सहित 7 पदक जीते। 

    हॉकी में 1 स्वर्ण और 1 रजत पदक प्राप्त किया। कबड्डी के दोनों स्वर्ण हरियाणा की झोली में आए। कलारीपयट्टू (मार्शल आर्ट) में 1 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक प्राप्त किये। भारोत्तोलन में 1 स्वर्ण, 1 रजत, 2 कांस्य, थांग-ता (मार्शल आर्ट) में स्वर्ण, वॉलीबॉल में 1 रजत, जिमनास्टिक में 4 कांस्य, गतका में 2 कांस्य, फुटबॉल और साइकिलिंग में एक-एक कांस्य।

    बैडमिंटन, बास्केटबॉल, खो-खो, मलखंभ, स्क्वैश, तैराकी, टेबल टेनिस, टेनिस और योगा में हरियाणा की टीम को कोई पदक नहीं मिला।

    source https://www.nayaharyana.com/2024/02/khelo-india-haryana-finished-third-by-winning-103-medals-including-35-gold-nayaha.html

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleHaryana News: इनेलो के फर्जी प्रमाणपत्रों के जरिए अमेरिका में शरण लेने के मामले में 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, जानें पूरा मामला
    Next Article Haryana News: हरियाणा के सभी जिलों में होगी 22 आयुष योग निरीक्षकों/प्रशिक्षकों की भर्ती, सरकार ने दी मंजूरी
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    तमिलनाडु में पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन रिहा

    August 4, 2026

    आतंकी हमले के बाद हरकत में आया जम्मू-कश्मीर प्रशासन, प्रवासी मजदूरों के लिए क्लस्टर बनेंगे

    August 4, 2026

    मोदी सरकार की बड़ी कामयाबी ! पिछले 7 साल में 274 भगोड़े अपराधी भारत लाए गए, 17 हजार करोड़ की संपत्तियां जब्त | National

    August 4, 2026

    Assam News: असम में CRPF जवान ने 2 साथियों को मारी गोली, फिर खुद भी दे दी जान, आपसी बहस के बाद हुई घटना | National

    August 4, 2026

    Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा की वजह से दिल्ली-हरिद्वार हाईवे 12 अगस्त तक रहेगा बंद, गाजियाबाद में स्कूलों की छुट्टी | Delhi

    August 4, 2026

    Supreme Court: कार में मौत का मतलब हमेशा ‘एक्सीडेंट’: सुप्रीम कोर्ट

    August 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    पाकिस्तान छोड़ बने ब्रिटिश नागरिक, क्या अब IPL खेलेंगे मोहम्मद आमिर? पहली बार दिया बयान | Sports

    By परवेश चौहानAugust 4, 2026

    पाकिस्तान छोड़ बने ब्रिटिश नागरिक, क्या अब IPL खेलेंगे मोहम्मद आमिर? नई दिल्ली. भारत और…

    रोडवेज, पनबस और PRTC कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

    August 4, 2026

    तमिलनाडु में पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन रिहा

    August 4, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.