फंक्शन में बिखेरा फैशन का जलवा
Anshula Pre Wedding Ceremony, (द भारत ख़बर), मुंबई: कपूर खानदान में शादी समारोह शुरू हो गया है। अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं और उनकी प्री-वेडिंग सेरेमनी भी शुरू हो गई हैं। बीते दिन अंशुला कपूर की शादी की रस्में शुरू हुई।

पहले दिन माता की चौकी थी और इस फंक्शन में पूरा कपूर खानदान शामिल हुआ। अंशुला की प्री-वेडिंग सेरेमनी में सबसे ज्यादा उनकी सौतेली बहन खुशी कपूर बन-ठनकर आई थीं। उन्होंने अपनी दीदी के प्री-वेडिंग फंक्शन की झलकियां शेयर की हैं।
लिखा, और शुरू होता है। शादी टाइम

खुशी कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्री-वेडिंग सेरेमनी से लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं जिसमें दीदी अंशुला और होने वाले जीजू की झलकियां भी शामिल हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, और शुरू होता है। शादी टाइम। प्री-वेडिंग फंक्शन में खुशी कपूर ने पीच कलर का आॅफ शोल्डर शरारा सेट कैरी किया था जिसे उन्होंने मैचिंग कलर के मिनी हैंड बैग से स्टाइल किया।
6 जुलाई शादी के बंधन में बंधेंगी अंशुला

खुशी कपूर ने अपने लुक को ग्रीन पर्ल नेकलेस और इयररिंग्स से स्टाइल किया। हाफ क्लच हेयर और न्यूड मेकअप में वह बहुत ही हसीन लग रही थीं। अंशुला कपूर अपने मंगेतर रोहन ठक्कर के साथ 6 जुलाई 2026 को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। अंशुला के होने वाले पति स्क्रीनराइटर हैं।
ये भी पढ़ें: सोनम बाजवा ने ब्लैक ड्रेस में लगाया हॉटनेस का तड़का

