Close Menu
    What's Hot

    Sonam Wangchuk Will End Fast : सोनम वांगचुक भूख हड़ताल तोड़ने के लिए तैयार! सरकार के सामने रखी शर्त | National

    July 23, 2026

    हरियाणा पुलिस का गजब हाल, थाना प्रभारी ने अपने ही पूर्व सब-इंस्पेक्टर से मांगी रिश्वत, ₹2 लाख रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    July 23, 2026

    वैभव सूर्यवंशी ने प्लेइंग XI से निकाले जाने पर तोड़ी चुप्पी! जानिए कोच गौतम गंभीर के बारे में क्या कहा | Sports

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Sonam Wangchuk Will End Fast : सोनम वांगचुक भूख हड़ताल तोड़ने के लिए तैयार! सरकार के सामने रखी शर्त | National

      July 23, 2026

      उनसे कहा आप अनशन तोड़ दें…जेपी नड्डा ने सोनम वांगचुक से की मुलाकात बोले- सरकार आपके पत्र का जवाब देगी | National

      July 22, 2026

      पुलिस का दावा, CJP प्रोटेस्ट में हिंसा, जंतर-मंतर के पास पत्थरबाजी, पथराव में ACP घायल | National

      July 22, 2026

      NEET पेपर लीक पर संसद में चर्चा को तैयार सरकार, राहुल गांधी से राजनीति नहीं करने की अपील: जेपी नड्डा | National

      July 22, 2026

      जम्मू-कश्मीर में 23, 24 और 25 जुलाई को स्कूल रहेंगे बंद, सरकार ने जारी किया आदेश

      July 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, July 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»कोलकाता नाइट राइडर्स की आईपीएल 2026 में पहली जीत
    खेल

    कोलकाता नाइट राइडर्स की आईपीएल 2026 में पहली जीत

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानApril 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    KKR vs RR Match Highlights : कोलकाता नाइट राइडर्स की आईपीएल 2026 में पहली जीत
    KKR vs RR Match Highlights : कोलकाता नाइट राइडर्स की आईपीएल 2026 में पहली जीत

    एक बार फिर से रिंकू सिंह बने टीम के संकटमोचक, खेली नाबाद अर्द्धशतकीय पारी

    KKR vs RR Match Highlights (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : आईपीएल सीजन 2026 में खराब दौर से गुजर रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को आखिरकार जीत मिल ही गई। टीम ने गत दिवस खेले गए अहम मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को चार विकेट से हरा दिया। टीम की इस जीत में मध्यमक्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह का अहम योगदान रहा।

    केकेआर के लिए रिंकू सिंह ने अर्धशतक लगाया और टीम को जीत दिलाकर ही पवेलियन लौटे। केकेआर के लिए रिंकू सिंह ने 34 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 53 रन बनाए। यह केकेआर की ओर से सफल रन चेज में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए चौथा सर्वोच्च स्कोर है।

    केकेआर के लिए सातवें विकेट ने निभाई निर्णायक साझेदारी

    केकेआर के लिए मौजूदा सीजन अच्छा नहीं रहा है, लेकिन रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय ने सातवें विकेट के लिए दमदार साझेदारी कर केकेआर के लिए जीत का खाता खोला। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 155 रन बनाए। जवाब में केकेआर ने 19.4 ओवर में छह विकेट पर 161 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और टीम ने 85 रन के स्कोर पर छह विकेट गंवा दिए थे।

    जोफ्रा आर्चर ने पहली ही गेंद पर टिम सीफर्ट को पवेलियन की राह दिखाई और फिर नांद्रे बर्गर ने दूसरे ओवर में कप्तान अजिंक्य रहाणे को अपना शिकार बनाया। केकेआर को दोनों सलामी बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल सके। इसके बाद टीम ने कैमरन ग्रीन (27), अंगकृष रघुवंशी (10), रोवमैन पॉवेल (23) और रमनदीप सिंह (10) के विकेट नियमित अंतराल पर ही गंवा दिए। उस वक्त केकेआर की टीम मुश्किल में नजर आ रही थी।

    सही समय पर चमका रिंकू का बल्ला

    रिंकू सिंह मौजूदा सीजन में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, लेकिन आज सही समय पर उनके बल्ले से रन निकले। रिंकू केकेआर में फिनिशर की भूमिका के लिए जाने जाते हैं और राजस्थान के खिलाफ वह ऐसा करने में सफल भी रहे। छह विकेट गिरने के बाद रिंकू सिंह ने अनुकूल रॉय के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 37 गेंदों पर 76 रनों की अविजित साझेदारी की। यह आईपीएल में सफल रन चेज में सातवें या इससे निचले क्रम के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभूत बांग्ला के बाद, हेरा फेरी 3 का क्या? अक्षय कुमार ने दिया बड़ा अपडेट
    Next Article हरियाणा में बढ़ेगी तपिश, कई जिलों में लू का अलर्ट जारी
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      वैभव सूर्यवंशी ने प्लेइंग XI से निकाले जाने पर तोड़ी चुप्पी! जानिए कोच गौतम गंभीर के बारे में क्या कहा | Sports

      July 22, 2026

      मारपीट के बाद अचानक लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, अब इंग्लैंड में ठोकी धमाकेदार सेंचुरी | Sports

      July 22, 2026

      गौतम गंभीर ने इंग्लैंड दौरे पर नहीं दिया मौका, कुलदीप यादव ने उठाया बड़ा कदम, अब यॉर्कशायर के लिए खेलेंगे | Sports

      July 22, 2026

      क्या 16 साल बाद भारत लौटेंगे ललित मोदी! FEMA मामले में बड़ी राहत मिलने के बाद किया ऐलान | Sports

      July 22, 2026

      Ind vs Zim T20 Series: संजू सैमसन OUT, 6 खिलाड़ी IN! जिम्बाब्वे के खिलाफ संभावित प्लेइंग XI | Sports

      July 22, 2026

      Ind Vs Zim Live Streaming 1st T20I: कब शुरू होगा भारत-जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20, किस चैनल पर दिखेगा, लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी | Sports

      July 22, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Sonam Wangchuk Will End Fast : सोनम वांगचुक भूख हड़ताल तोड़ने के लिए तैयार! सरकार के सामने रखी शर्त | National

      By अंकित कुमारJuly 23, 2026

      सोनम वांगचुक ने सरकार के सामने रखी शर्त नई दिल्ली. NEET पेपर लीक मामले को…

      हरियाणा पुलिस का गजब हाल, थाना प्रभारी ने अपने ही पूर्व सब-इंस्पेक्टर से मांगी रिश्वत, ₹2 लाख रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

      July 23, 2026

      वैभव सूर्यवंशी ने प्लेइंग XI से निकाले जाने पर तोड़ी चुप्पी! जानिए कोच गौतम गंभीर के बारे में क्या कहा | Sports

      July 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.