Close Menu
    What's Hot

    पंजाब में पुराने औद्योगिक घरानों ने भी निवेश बढ़ाने का भरोसा दिखाया

    November 13, 2026

    IMD Weather Update Today: आज हिमाचल में बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-हरियाणा-पंजाब का हाल | National

    November 13, 2026

    गाड़ी के आगे-पीछे लिखा था एंबुलेंस, पुलिस ने रोककर पूछा-अंदर क्या है? डिग्गी खोलते ही उड़े होश, शराब तस्करी के अनोखे तरीके का हुआ खुलासा

    November 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IMD Weather Update Today: आज हिमाचल में बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-हरियाणा-पंजाब का हाल | National

      November 13, 2026

      Kerala News: केरल में मुस्लिम भाइयों ने हिंदू महिला को दी मुखाग्नि, मस्जिद ने भी मदद के लिए खोले दरवाजे | National

      November 13, 2026

      PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल | National

      November 13, 2026

      IMD Weather Update: आज हिमाचल और पंजाब में होगी बारिश ! जानें दिल्ली-हरियाणा समेत देशभर का मौसम | National

      November 12, 2026

      Indore News: किसान की कार से मिले 80 लाख रुपये, जमीन बिक्री की रकम बताई, नहीं दिखा सके कागज | National

      November 12, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, November 13
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»Kumari Selja ने नशे का मुद्दा संसद के पटल पर रखा
    दिल्ली

    Kumari Selja ने नशे का मुद्दा संसद के पटल पर रखा

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Kumari Selja ने नशे का मुद्दा संसद के पटल पर रखा
    Kumari Selja ने नशे का मुद्दा संसद के पटल पर रखा

    Kumari Selja, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली/चण्डीगढ़ : सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने प्रदेश में तेजी से फैल रहे नशे के खतरे पर गंभीर चिंता जताई और सरकार से तुरंत प्रभावी कदम उठाने की मांग की। सांसद ने कहा कि हरियाणा, विशेषकर सिरसा क्षेत्र, नशे की चपेट में तेजी से आता जा रहा है और युवा पीढ़ी इसके कारण सबसे अधिक प्रभावित हो रही है। सांसद कुमारी सैलजा ने सदन में कहा कि नशे की वजह से सैकड़ों युवाओं की मौत हो चुकी है और असंख्य परिवार टूट गए हैं।

    आने वाली पीढ़ियों का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा

    सांसद ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो स्थिति और भयावह हो सकती है, जिससे आने वाली पीढ़ियों का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। सरकार के नशा-नियंत्रण दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जमीनी स्तर की वास्तविकता इसके बिल्कुल विपरीत है। नशा-कारोबार बेखौफ तरीके से जारी है और किसी भी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई दिखाई नहीं देती। लगभग हर जिले में नशे का जाल फैल रहा है, जिसे रोकने में प्रशासनिक तंत्र असफल सिद्ध हो रहा है।

    नशे के प्रसार पर रोक लगाने के लिए अब तक कौन से ठोस कदम उठाए ?

    केंद्र और राज्य सरकार से जवाब मांगते हुए उन्होंने कहा कि नशे के प्रसार पर रोक लगाने के लिए अब तक कौन से ठोस कदम उठाए गए हैं, यह स्पष्ट किया जाए। कुमारी सैलजा ने पूछा कि नशा-कारोबारियों पर कड़ी कार्रवाई क्यों नहीं हो रही और नशे की गिरफ्त में आए युवाओं के पुनर्वास के लिए समन्वित नीति आज तक क्यों तैयार नहीं की गई। उन्होंने यह भी सवाल पूछा कि आखिर किसके संरक्षण में इतना बड़ा अवैध नशा-कारोबार चल रहा है और सरकार इस पर जवाब देने से क्यों बच रही है।

    युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना भी उतना ही जरूरी

    सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए केवल बयानबाज़ी पर्याप्त नहीं है। इसके लिए मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति, प्रभावी पुलिस कार्रवाई, अधिक पुनर्वास केंद्रों की स्थापना और व्यापक जन जागरूकता अभियान शुरू करना आवश्यक है। उन्होंने बेरोजगारी को भी नशे के फैलाव का एक बड़ा कारण बताते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना भी उतना ही जरूरी है। कुमारी सैैलजा ने कहा कि नशा-समस्या किसी एक जिले या राज्य तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय महत्व का मुद्दा है। उन्होंने सरकार से अपेक्षा की कि इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तत्काल सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि युवाओं और समाज को इस गंभीर खतरे से सुरक्षित किया जा सके।

    ये भी पढ़ें : Mahendragarh News : टूरिज्म और अपनी ऐतिहासिक पहचान को लेकर जल्द ही विश्व के मानचित्र पर होगा ‘महेंद्रगढ़’

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआप काम करते रहिए यह मजदूर आपके पीछे खड़ा है : प्रधानमंत्री
    Next Article Pawan Singh की हालत खराब, खाना बनाते-बनाते बोले—‘कैसा शो है ये, हम पागल हो जाएंगे
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Delhi Air Quality: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के पार पहुंचा, फिलहाल राहत के आसार कम | Delhi

      November 13, 2026

      DTC Bus Fire: शास्त्री पार्क अंडरपास के पास DTC की इलेक्ट्रिक बस में भीषण आग, टला बड़ा हादसा | Delhi

      November 12, 2026

      Delhi News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को दिल्ली में छुट्टी, हाईकोर्ट और जिला अदालतों में भी नहीं होगा काम ! | Delhi

      November 11, 2026

      Delhi News: दिल्ली के नांगली विहार में खुले सीवर में गिरा 4 साल का बच्चा, कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं | Delhi

      November 11, 2026

      Delhi Crime: दिल्ली के रोहिणी में शॉपिंग मॉल के पास मर्डर, 35 वर्षीय युवक को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा | Delhi

      November 10, 2026

      Delhi Tourism: दिल्ली में आज से शुरू होगी नमो यमुना रिवर सफारी, 500 रुपये में 40 मिनट का सफर | Delhi

      November 10, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पंजाब में पुराने औद्योगिक घरानों ने भी निवेश बढ़ाने का भरोसा दिखाया

      By श्वेता चौहानNovember 13, 2026

      कपड़ा उद्योग को मिलेगी नई ताकत, जेएल ओसवाल ग्रुप करेगा ₹1,550 करोड़ का निवेश पंजाब…

      IMD Weather Update Today: आज हिमाचल में बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-हरियाणा-पंजाब का हाल | National

      November 13, 2026

      गाड़ी के आगे-पीछे लिखा था एंबुलेंस, पुलिस ने रोककर पूछा-अंदर क्या है? डिग्गी खोलते ही उड़े होश, शराब तस्करी के अनोखे तरीके का हुआ खुलासा

      November 13, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.