छूट गए फैंस के पसीने
Kylie Jenner, (द भारत ख़बर), मुंबई: अमेरिकन सोशलाइट और बिजनेस वुमन काइली जेनर अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर ऐसी तस्वीरें शेयर करती हैं, जिन्हें देखकर फैंस हैरान रह जाते हैं। उनकी लेटेस्ट फोटोज ने तो इंटरनेट पर तहलका ही मचा दिया है। काइली जेनर ने कुछ घंटे पहले ही अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर हद से ज्यादा बोल्ड तस्वीरें शेयर की, जो देखते ही देखते वायरल हो गई हैं।
इन तस्वीरों में काइली बेबी पिंक रंग की बिकिनी में अपनी हॉटनेस दिखा रही हैं। अमेरिकन सोशलाइट काइली जेनर सोशल मीडिया की एक बड़ी हस्ती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर किम-क्लोई और केंडल जेनर से अधिक फॉलोअर्स हैं। उनके चाहने वालों की लिस्ट सोशल मीडिया पर 382 मिलियन की है। वह खुद का मेकअप ब्रांड भी चलाती हैं।
पिंक बिकिनी के साथ पहनी छोटी सी स्कर्ट

इस बेबी पिंक बिकिनी के साथ काइली जेनर ने छोटी सी सेम रंग की स्कर्ट पहनी है, जिसमें वह हद से ज्यादा बोल्ड और गॉर्जियस लग रही हैं। वह समुद्र के सामने एक लकड़ी के फट्टे पर खड़ी हैं और बड़े ही कातिलाना स्टाइल में एकटक कैमरे की तरफ निहारते हुए अपने बालों को संवार रही हैं।
2 बच्चों की मां हैं काइली जेनर
28 साल की काइली जेनर 2 बच्चों की मां हैं, उनकी पहली बेटी का जन्म साल 2018 में हुआ था और बेटे ऐर वेबस्टर 2022 में पैदा हुआ। हालांकि, मां बनने के कुछ सालों में ही एक बार फिर से काइली बिल्कुल परफेक्ट शेप में आ चुकी हैं, जिसका अंदाजा आप उनकी बीच फोटो से लगा सकते हैं।

विला में दोस्तों के साथ चिल करती दिखीं काइली जेनर
इन तस्वीरों में काइली जेनर अपने दोस्तों के साथ चिल करते हुए सनसेट में डिनर का आनंद लेते दिहाई दीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपनी दो दोस्तों के साथ डिनर टेबल पर बैठी हैं और अलग-अलग पोज दे रही हैं। वह इस दौरान दोस्तों संग काफी अच्छा समय बिताती दिखीं।
फेवरेट कलर है पिंक
जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि पिंक काइली जेनर का फेवरेट कलर है। वह इस रंग से कितनी आॅब्सेस्ड हैं, इस बात का अंदाजा आप उनके इंस्टाग्राम से लगा सकते हैं। एक तस्वीर में जहां काइली नीचे देख रही हैं और उन्होंने स्कर्ट पकड़ी है। तो वहीं अन्य फोटो में वह साइड लुक देकर अपने बाल पर हाथ फेर रही हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस ने लुटाया लुक पर प्यार
काइली जेनर का यह हद से ज्यादा बोल्ड और ग्लैमरस लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, आप पिंक प्रिंसेस हो। दूसरे यूजर ने लिखा, पिंक रंग आपके लिए ही बना है। एक अन्य यूजर ने लिखा, आपकी रियल लाइफ भी फेयरीटेल वाली है।
ये भी पढ़ें: सोनल चौहान की फोटोज ने इंटरनेट पर बढ़ाई गर्मी

