प्रोड्यूसर ने बताया शाहिद कपूर की फिल्म का सच
Cocktail 2, (द भारत ख़बर), मुंबई: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर कॉकटेल 2 का ट्रेलर जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, फैंस के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। ट्रेलर में कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की जबरदस्त केमिस्ट्री को देखकर ये अंदाजा लगाया जाने लगा कि फिल्म में शायद एक लेस्बियन लव ट्रैक है। अब फिल्म के मेकर्स और खुद स्टारकास्ट ने इन अफवाहों पर न सिर्फ सफाई दी है, बल्कि पूरे मामले का सच भी सामने रखा है।
ट्रेलर लॉन्च के दौरान रश्मिका मंदाना ने बताया कि उनकी और कृति की दोस्ती की शुरूआत जिम में हुई थी। रश्मिका ने कहा कि पहली मुलाकात से ही उनके बीच अच्छी बॉन्डिंग बन गई और तब से वो दोनों काफी अच्छी दोस्त हैं। जब इवेंट के दौरान शाहिद कपूर ने मस्ती-मजाक में ये कह दिया कि फिल्म में दोनों एक कपल (जोड़े) की तरह दिख रही हैं, तब सभी को यकीन हो गया कि ये शायद एक लेस्बियन लव स्टोरी है।
क्यों कृति को रास नहीं आई ये अफवाह?
कृति सेनन ने इस विषय पर दुख जताते हुए कहा, ये वाकई दुखद है। अगर दो लड़के स्क्रीन पर साथ दिखते हैं, तो लोग उसे ब्रोमांस या रोमांस का नाम दे देते हैं, लेकिन दो लड़कियां अगर साथ हों, तो या तो उन्हें दुश्मन मान लिया जाता है या फिर लोग कहते हैं कि उनके बीच कुछ और चल रहा है। लोगों को ये यकीन ही नहीं होता कि दो लड़कियां सिर्फ बेस्ट फ्रेंड्स भी हो सकती हैं।
डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ने क्या कहा?
फिल्म के निर्देशक होमी अदजानिया ने पूरे मामले पर दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने कहा, सेट पर कृति और रश्मिका काफी मस्ती करती थीं और उनकी दोस्ती काफी कडल (प्यारी) वाली है। हमने (मजाक में) ये भी सोचा था कि अगर शाहिद कपूर को इस ग्रुप का थर्ड व्हील बना दें, तो कहानी कैसी होगी।
ईमानदारी से कहूं, तो मुझे उन पर ऐसी फिल्म (लेस्बियन) बनाने में कोई आपत्ति नहीं होती। वहीं, प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने पूरी बहस को खत्म करते हुए स्पष्ट किया, मैं ये साफ कर देना चाहता हूं कि कॉकटेल 2 के ट्रेलर में दो लव स्टोरीज हैं, एक पुरानी और एक नई फिल्म में कोई लेस्बियन लव स्टोरी नहीं है।
19 जून को रिलीज होगी फिल्म
कॉकटेल 2 एक रोमांटिक ड्रामा है, जो अपने पहले पार्ट की तरह ही प्यार और दोस्ती के उलझे हुए रिश्तों को पर्दे पर दिखाएगी। फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया कर रहे हैं और इसे मैडॉक फिल्म्स और लव फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। ये फिल्म 19 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें: पिता से 4 साल छोटे एक्टर की हीरोइन बनीं सोनाक्षी सिन्हा

