Stock market opening 14 October 2026: कारोबारी सत्र के तीसरे दिन बुधवार को शेयर बाजार मिले-जुले रुख के साथ खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 15.98 अंक उछलकर 73,049.76 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 6.2 अंक लुढ़ककर 22,715.75 पर खुला।
बीएसई पर 13 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, जबकि 17 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर खुले। सुबह 10.25 बजे सेंसेक्स 46.78 अंक लुढ़कर 73,000.95 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 30.20 अंकों की गिरावट के साथ 22,693.25 पर कारोबार कर रहा था।
इन कंपनियों के शेयरों में तेजी
बीएसई पर इन्फोसिस, TCS, कोटक बैंक, HCLTECH, हिंदुस्तान लीवर, टेक महिंद्रा, BEL, रिलायंस, मारुति, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, इंडिगो, एक्सिस बैंक एवं एशियन पेंट के शेयर में तेजी देखी जा रही है। इन्फोसिस के शेयर में सबसे ज्यादा 2.25% की तेजी देखी जा रही है।
इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट
HDFC बैंक, सन फार्मा, ITC, NTPC, एलएंडटी, ICICI बैंक, पावरग्रिड, अल्ट्रासेमको, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, SBIN, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, टाइटन, इटरनल के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। बजाज फिन्सर्व के शेयर में सबसे ज्यादा 1.10% की गिरावट देखी जा रही है।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 के शेयरों में 0.10% और निफ्टी मिडकैप 100 के शेयरों में 0.06% की गिरावट और निफ्टी स्मॉलकैप 100 के शेयरों में 0.11% की तेजी देखी जा रही है।
कच्चे तेल की कीमत
ब्रेंट क्रूड बुधवार को सुबह 10.35 बजे 0.06% उछलकर प्रति बैरल 106.3 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।
उछलकर बंद हुआ था बाजार
IT और बैंकिंग के शेयरों में जबरदस्त तेजी से कारोबारी सत्र के दूसरे दिन शेयर बाजार 1,109 अंक उछलकर हरे निशान पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1,109.10.65 अंक उछलकर 73,033.78 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 358.60 अंकों की तेजी के साथ 22,721.95 पर बंद हुआ।

