Stock market opening 23 july : मध्यपूर्व में जारी संघर्ष के और भीषण होने और लाल सागर में यमन के ईरान-समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा कॉमर्शियल और तेल टैंकर जहाजों को निशाना बनाने की घटना से शेयर बाजार सहमा हुआ है। कारोबारी सत्र के लगातार चौथे दिन गुरुवार को भी शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का sensex 240 अंकों की गिरावट के साथ 76,755 पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेज (NSE) का Nifty 92 अंकों की गिरावट के साथ 23,996 पर खुला। सुबह 10.44 बजे sensex 76,674 पर, जबकि Nifty 23,973 पर कारोबार कर रहा था।
BSE पर 12 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर, जबकि 18 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। तिमाही नतीजों से उत्साहित Iternal के शेयर में गुरुवार को 3.76% की तेजी देखी जा रही है।
इन शेयरों में तेजी
Iternal, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक बैंक, ITC, HCLTECH, TCS, ITC, ट्रेंट, हिंदुस्तान लीवर, अल्ट्रासेमको, टेक महिंद्रा, LT, मारुति और सन फार्मा के शेयर में तेजी देखी जा रही है।
इन शेयरों में गिरावट
ICICI बैंक, इंडिगो, रिलायंस, BEL, एशियन पेंट, एक्सिस बैंक, टाइटन, SBIN, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, HDFC बैंक, NTPC, अडाणी पोर्ट्स और बजाज फाइनेंस के शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
Iternal के शेयर झूमे
जून तिमाही में बेहतर नतीजों से उत्साहित Iternal के शेयर में गुरुवार को जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। बीएसई पर कंपनी के शेयर सबसे ज्यादा तेजी 3.79% की तेजी देखी जा रही है। फूडटेक एवं क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Eternal (पहले Zomato) को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जबरदस्त मुनाफा हुआ है। कंपनी ने जून तिमाही के वित्तीय नतीजे बुधवार को जारी दिए। कंपनी को इस तिमाही में साल दर साल आधार पर 92 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है।
कच्चे तेल की कीमतें बढ़ीं
मध्यपूर्व में जारी संघर्ष और तेज होने तथा हुती विद्रोहियों द्वारा लाल सागर में तेल लदे जहाजों को निशाना बनाने से कच्चे तेल की कीमत में तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत 2.24% उछलकर 96.18 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
Nifty 100 में 0.05%, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.16%, निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.06% की गिरावट देखी जा रही है।

