नई दिल्ली. टीम इंडिया के कई ऐसे पूर्व और मौजूदा खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपनी उम्र से बड़ी लड़की को जीवनसाथी बनाया. इन सबकी प्रेम कहानी उम्र के फासले के बावजूद मिसाल बनी. सारे ही क्रिकेटर्स ने यह साबित किया कि रिश्तों में उम्र नहीं, बल्कि आपसी समझ, विश्वास और सम्मान सबसे अहम होते हैं. आइए जानते हैं ऐसे कुछ चर्चित भारतीय क्रिकेटरों के बारे में.
क्रिकेट के कोहिनूर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की शादी इसका सबसे बड़ा मिसाल है. उनकी पत्नी अंजलि पेशे से बाल रोग विशेषज्ञ (पीडियाट्रिशियन) हैं. अंजलि उम्र में सचिन से लगभग 6 साल बड़ी हैं. दोनों की पहली मुलाकात एयरपोर्ट पर हुई थी और 1995 में दोनों ने शादी कर ली.

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद की पत्नी की उम्र भी उनसे ज्यादा है. जयंती उनसे करीब 9 साल बड़ी हैं. दिलचस्प बात यह है कि जयंती ने ही पहले वेंकटेश को शादी के लिए प्रपोज किया था. दोनों की जोड़ी भारतीय क्रिकेट की सबसे चर्चित प्रेम कहानियों में शामिल है.
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे की लव स्टोरी काफी चर्चा में रही थी. उन्होंने लंबे समय तक दूसरे धर्म की लड़की को डेट किया. साल 2021 में अंजुम खान से हिन्दू और मुस्लिम दोनों रीति रिवाज से शादी की थी. अंजुम शिवम से करीब 6 साल से अधिक बड़ी हैं.
भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन एक पॉपुलर स्पोर्ट्स प्रेजेंटर हैं. संजना बुमराह से लगभग 2 साल 7 महीने बड़ी हैं. दोनों ने मार्च 2021 में शादी की थी. दोनों का रिश्ता ऑन और ऑफ कैमरा बेहद प्यारा है. दोनों के बीच की कैमिस्ट्री अक्सर नजर आ जाती है.
पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की पत्नी आरती अहलावत उनसे कुछ महीने बड़ी हैं. दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते थे और लंबे समय तक रिश्ते में रहने के बाद 2004 में शादी की.

