
क्या सुपर कूल हैं हम, यमला पगला दीवाना 2, तुम बिन 2 और मुबारकां जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी नेहा शर्मा
Neha Sharma, (द भारत ख़बर), मुंबई: नेहा शर्मा को बॉलीवुड में लगभग 16 साल हो चुके हैं, वह अब तक क्या सुपर कूल हैं हम, यमला पगला दीवाना 2, तुम बिन 2 और मुबारकां जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में नेहा शर्मा जबरदस्त ट्रोलिंग का शिकार हुई। कुछ यूजर्स का इस बात पर ध्यान गया कि वह इंस्टाग्राम पर एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए हर महीने 290 रुपये चार्ज करती हैं।
एक्सक्लूसिव कंटेंट से कमाए लाखों रुपए
जो एक्सक्लूसिव कंटेंट नेहा शर्मा शेयर करती हैं, उसे 10 हजार लोगों ने सब्सक्राइब किया है। इस तरह नेहा शर्मा ने अब तक इस कंटेंट से लगभग 29 लाख रुपये का रेवेन्यू कमाया है। लेकिन इस कंटेंट को लेकर कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। यह कंटेंट सिर्फ सब्सक्राइब करने वालों को दिखता है तो पता नहीं है कि नेहा शर्मा इसमें क्या शेयर करती हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स ने किया ट्रोल
जब सोशल मीडिया यूजर्स को पता लगा कि नेहा शर्मा एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए 290 रुपये हर महीने चार्ज करती हैं तो उन्हें इस बात के लिए जमकर ट्रोल किया गया।
एक यूजर ने लिखा, इतनी प्रॉपर्टी होने के बावजूद इनके पास उसूल नहीं हैं। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, हम नेहा शर्मा को इसके लिए ट्रोल कर सकते हैं। लेकिन आजकल यह सामान्य बात है। लोग अपना एक्सक्लूसिव कंटेंट कुछ लोगों को ही दिखाते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, ट्रोलिंग के कारण नेहा शर्मा के सब्सक्राइब बढ़ गए हैं।
ये भी पढ़ें: रणबीर कपूर की हीरोइन का टूटा रिश्ता! 5 साल बाद तलाक तय
