Close Menu
    What's Hot

    ‘झूठ और गाली’ पर चलती है TMC! बंगाल रैली में पीएम मोदी का करारा हमला

    April 27, 2026

    हरियाणा के सिरसा में ई-रिक्शा चालक के साथ लूट और मारपीट, जबरन ट्रांसफर करवाए पैसे

    April 27, 2026

    मशहूर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पाला जलालपुरिया AAP में शामिल

    April 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ‘झूठ और गाली’ पर चलती है TMC! बंगाल रैली में पीएम मोदी का करारा हमला

      April 27, 2026

      AAP के 7 सांसदों का BJP में विलय मंजूर… NDA का आंकड़ा 148

      April 27, 2026

      पश्चिम बंगाल में दूसरे दौर के मतदान की तैयारियां पूरी

      April 27, 2026

      पीएम आज सिक्किम को चार हजार करोड़ की देंगे सौगात

      April 27, 2026

      हर साल बढ़ती गर्मी कृषि पद्धति के लिए हानिकारक : एफएओ

      April 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, April 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»हांगकांग में ऊंची रिहायशी इमारत में आग, 50 से ज्यादा की मौत
    Breaking News

    हांगकांग में ऊंची रिहायशी इमारत में आग, 50 से ज्यादा की मौत

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारNovember 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Hong Kong building fire : हांगकांग में ऊंची रिहायशी इमारत में आग, 50 से ज्यादा की मौत
    Hong Kong building fire : हांगकांग में ऊंची रिहायशी इमारत में आग, 50 से ज्यादा की मौत

    250 से ज्यादा लापता, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा

    Hong Kong building fire (द भारत ख़बर), हांगकांग : हांगकांग में ताई पो शहर में एक ऊंची रिहायशी इमारत में आग लगने से 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। आग बहुत तेजी से फैली और जब तक इसे बुझाने की कोशिश की जाती तब तक वह इमारत के काफी बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले चुकी थी। इस घटना में 250 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या में काफी ज्यादा इजाफा हो सकता है।

    फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि उन्हें असंख्य इमरजेंसी कॉल्स मिलीं। मौके पर 140 से अधिक फायर ट्रक, 60 से ज्यादा एम्बुलेंस, सैकड़ों फायरफाइटर और पुलिसकर्मी तैनात किए गए। एक 37 वर्षीय फायरफाइटर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य को हीट एक्सॉशन के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    चीन के शहर शेनझेन के पास स्थित है ताईपो

    यह हांगकांग में एक उपनगरीय इलाका है, जो चीन के शहर शेनझेन की सीमा के पास स्थित है। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, आग शाम तक सात इमारतों में फैल गई, जबकि एक इमारत में लगी आग ने आसपास के टावरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद 900 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया और सैकड़ों को अस्थायी कैंपों में शिफ्ट किया गया है।

    अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में एक निर्माण कंपनी के दो निदेशकों और एक सलाहकार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का आरोप है कि उन्होंने गंभीर लापरवाही की। जांच में कई फ्लैटों की खिड़कियों पर अत्यधिक ज्वलनशील पॉलीस्टाइरीन बोर्ड लगे मिले, जिन पर कंपनी का नाम था।

    आग के कारणों की हो रही जांच

    हांगकांग के मुख्य कार्यकारी जॉन ली ने बताया कि पुलिस और फायर सर्विसेज विभाग ने मिलकर एक विशेष जांच टीम गठित कर दी है जो आग के कारणों की गहराई से जांच करेगी। तेजी से फैलती आग ने बांस के मचान को अपनी चपेट में ले लिया, जो इमारत के बाहरी हिस्से पर लगाया गया था। इसके बाद इमारत के अंदर फंसे लोग बाहर नहीं आ पाए और धुएं की वजह से उनका दम घुट गया। जिससे उनकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि धुआं कम होने के बाद ही इमारत के अंदर पहुंचा जाएगा और लापता लोगों की तलााश की जाएगी।

    ये भी पढ़ें : Washington Firing : अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास फायरिंग

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleSYL विवाद पर केंद्र ने हाथ खींचे, पंजाब-हरियाणा को कहा- खुद निकालें समाधान, चुनाव में नहीं लेना चाहती जोखिम
    Next Article पूर्व पाक PM इमरान खान की मौत पर सस्पेंस, बॉलीवुड हसीनाओं संग लिंकअप की पुरानी कहानियां वायरल
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      ‘झूठ और गाली’ पर चलती है TMC! बंगाल रैली में पीएम मोदी का करारा हमला

      April 27, 2026

      AAP के 7 सांसदों का BJP में विलय मंजूर… NDA का आंकड़ा 148

      April 27, 2026

      पश्चिम बंगाल में दूसरे दौर के मतदान की तैयारियां पूरी

      April 27, 2026

      पीएम आज सिक्किम को चार हजार करोड़ की देंगे सौगात

      April 27, 2026

      हर साल बढ़ती गर्मी कृषि पद्धति के लिए हानिकारक : एफएओ

      April 23, 2026

      मिर्जापुर हाईवे पर चार वाहन टकराए, 11 की मौत

      April 23, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      ‘झूठ और गाली’ पर चलती है TMC! बंगाल रैली में पीएम मोदी का करारा हमला

      By अंकित कुमारApril 27, 2026

      Narendra Modi Bengal Rally: ‘झूठ और गाली’ पर चलती है TMC! बंगाल रैली में पीएम…

      हरियाणा के सिरसा में ई-रिक्शा चालक के साथ लूट और मारपीट, जबरन ट्रांसफर करवाए पैसे

      April 27, 2026

      मशहूर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पाला जलालपुरिया AAP में शामिल

      April 27, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.