Close Menu
    What's Hot

    Delhi Traffic Alert: स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली की ये सड़कें रहेंगी बंद, घर से निकलने से पहले चेक करें अपडेट | Delhi

    August 14, 2026

    नहीं सुधर रही स्टॉक मार्केट की सेहत, गिरावट पर बंद हुआ बाजार, कच्चा तेल हुआ महंगा

    August 14, 2026

    स्वतंत्रता दिवस पर 27 जानी-मानी हस्तियों को किया जाएगा…

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ पुलिस के 153 अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक, वीरता के लिए 141 होंगे सम्मानित | National

      August 14, 2026

      Amrit Udyan 2026: अमृत उद्यान घूमने का अच्छा मौका, 16 अगस्त से करें विजिट, जानें टाइमिंग और ऑनलाइन बुकिंग | National

      August 14, 2026

      नांदेड़ हमले के बाद सुखबीर सिंह बादल बोले- न डरा हूं, न डरूंगा, कुछ लोग पंजाब का माहौल करना चाहते हैं खराब | Punjab

      August 14, 2026

      फूंक मारते ही पता चलेगा ब्लड प्रेशर, IIT मंडी और AIIMS बिलासपुर ने बनाया नया डिवाइस

      August 14, 2026

      IMD Weather Alert: देश के 17 राज्यों में जमकर होगी बारिश, आपके शहर का कैसा रहेगा आज मौसम | National

      August 14, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, August 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»MP: कूनो नेशनल पार्क में 2 और नन्हें चीता शावकों ने दम तोड़ा, अब तक 4 में से 3 चीता शावकों की मौत
    Breaking News

    MP: कूनो नेशनल पार्क में 2 और नन्हें चीता शावकों ने दम तोड़ा, अब तक 4 में से 3 चीता शावकों की मौत

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाMay 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में चीते और उनके शावकों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता ज्वाला के 2 और शावकों ने दम तोड़ दिया। इससे पहले मंगलवार को एक शावक की मौत हुई थी। चीता ज्वाला ने 27 मार्च को चार शावकों को जन्म दिया था। इनमें से अब एक ही बचा है। कूनो में दो महीने में छह चीतों की मौत हो चुकी है।

    पीसीसीएफ जेएस चौहान ने बताया कि कूनो नेशनल पार्क में एक शावक की मौत के बाद 3 अन्य शावकों की स्थिति भी ठीक नहीं लग रही थी, इसे ध्यान में रखते हुए कूनो वन्य प्राणी चिकित्सकों की देखरेख में तीनों शावकों को रखा गया था। अधिक तापमान होने और लू के चलते इनकी तबीयत खराब होने की बात सामने आई है। गुरुवार को इलाज के दौरान इनमें से दो की मौत हो गई है। एक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

    कूनो में अब 18 चीते ही बचे

    पहली खेप में नामीबिया से 8 चीतों को कूनो नेशनल पार्क लाया गया था। 17 सितंबर को अपने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्हें बाड़े में रिलीज किया था। इसके बाद 18 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते कूनो लाए गए थे। नामीबिया से लाई गई मादा चीता ज्वाला ने 4 शावकों को जन्म दिया था। पहले 3 चीतों और फिर एक-एक कर 3 चीता शावकों की मौत हो गई। अब कूनो में 18 चीते ही रह गए हैं।

    कमजोर, कम वजन और डिहाइड्रेटेड पाए गए थे शावक

    मादा चीता ज्वाला स्वस्थ है। उसकी सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है। कूनो प्रबंधन ने बताया कि उसके सभी शावक कमजोर, सामान्य से कम वजन और बहुत डिहाइड्रेटेड थे। ज्वाला पहली बार मां बनी है। चीता शावकों की उम्र लगभग 8 हफ्ते है। इस उम्र में वे चीजों को समझने की कोशिश करते हैं और मां के साथ लगातार चलते हैं। शावकों ने अभी लगभग 8-10 दिन पहले ही मां ज्वाला के साथ घूमना शुरू किया था। 

    कब-कब हुई चीतों की मौत

    26 मार्च को नामीबिया से लाई गई मादा चीता साशा की मौत

    23 अप्रैल को साउथ अफ्रीका से लाए गए चीता उदय की मौत

    9 मई को दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता दक्षा की मौत

    23 मई को नामीबिया से लाई गई ज्वाला के एक शावक की मौत

    25 मई को ज्वाला के दो और शावकों की मौत

    चीतों को बचाने के लिए 11 सदस्यीय कमेटी का गठन

    नेशनल टाइगर अथॉरिटी ने चीतों को बचाने के लिए चीता स्टीयरिंग कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी ग्लोबल टाइगर फोरम के चेयरमैन राजेश गोपाल की अगुवाई में बनाई गई है। 11 सदस्यीय कमेटी कूनो में चीतों को बचाने का एक्शन प्लान तैयार करेगी।

    पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने उठाए सवाल

    कूनो में लगातार हो रही चीतों और शावकों की मौत पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि कूनो नेशनल पार्क में अब तक 3 वयस्क चीता और 3 शावकों की मौत हो चुकी है। और फिर भी, पीड़ा का एक शब्द नहीं, न ही स्वयंभू चीता प्रेमी की ओर से कोई ठोस कार्रवाई। जयराम रमेश ने ये ट्वीट किया –

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleLok Sabha Elections 2024: हरियाणा AAP में बड़ा फेरबदल, अब सुशील गुप्ता होंगे प्रदेश अध्यक्ष, यहां देखें पूरी लिस्ट
    Next Article CBI Director: प्रवीण सूद ने CBI के नए निदेशक का पदभार संभाला,
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ पुलिस के 153 अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक, वीरता के लिए 141 होंगे सम्मानित | National

    August 14, 2026

    Amrit Udyan 2026: अमृत उद्यान घूमने का अच्छा मौका, 16 अगस्त से करें विजिट, जानें टाइमिंग और ऑनलाइन बुकिंग | National

    August 14, 2026

    नांदेड़ हमले के बाद सुखबीर सिंह बादल बोले- न डरा हूं, न डरूंगा, कुछ लोग पंजाब का माहौल करना चाहते हैं खराब | Punjab

    August 14, 2026

    फूंक मारते ही पता चलेगा ब्लड प्रेशर, IIT मंडी और AIIMS बिलासपुर ने बनाया नया डिवाइस

    August 14, 2026

    IMD Weather Alert: देश के 17 राज्यों में जमकर होगी बारिश, आपके शहर का कैसा रहेगा आज मौसम | National

    August 14, 2026

    अब सड़क पर खुले नहीं दौड़ेंगे डंपर और टिपर

    August 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Delhi Traffic Alert: स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली की ये सड़कें रहेंगी बंद, घर से निकलने से पहले चेक करें अपडेट | Delhi

    By परवेश चौहानAugust 14, 2026

    दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की वजह से कई रास्तों पर ट्रैफिक बंद रहेगा। Delhi…

    नहीं सुधर रही स्टॉक मार्केट की सेहत, गिरावट पर बंद हुआ बाजार, कच्चा तेल हुआ महंगा

    August 14, 2026

    स्वतंत्रता दिवस पर 27 जानी-मानी हस्तियों को किया जाएगा…

    August 14, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.