- गंभीर रूप से घायल व लहूलुहान युवती सड़क पर पड़ी थी
- अस्पताल समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
Chandigarh News, (द भारत ख़बर), चंडीगढ़: हमेशा परोपकार का काम करने वाले सांसद कार्तिकेय शर्मा ने जनसेवा और मानवता का परिचय देते हुए ऐसी ही एक और मिसाल पेश की है। उन्होंने हरियाणा के पंचकूला में
चंडीमंदिर टोल के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व लहूलुहान एक युवती की तत्काल मदद कर उसकी जान बचाई है।
कार्यक्रम से लौट रहे थे सांसद

कार्तिकेय शर्मा किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे और जैसे ही उनका काफिला चंडीमंदिर के पास पहुंचा तो वहां एक युवती हादसे का शिकार होकर सड़क पर गिरी थी। सांसद ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और घायल बेटी को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाकर भर्ती करवाया।
मदद करना हम सभी का नैतिक दायित्व : कार्तिकेय शर्मा

कार्तिकेय शर्मा ने अस्पताल में डॉक्टरों से घायल युवती के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उसके समुचित उपचार एवं सभी आवश्यक स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने युवती के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि मुश्किल समय में जरूरतमंद की मदद करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। राज्यसभा सांसद ने ईश्वर से प्रार्थना की कि घायल बेटी जल्द स्वस्थ होकर अपने परिवार के बीच सुरक्षित लौटे।

