Close Menu
    What's Hot

    आईपीएसी रेड मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने टीएमसी की याचिका खारिज की

    January 14, 2026

    हरियाणा में कड़ाके की ठंड का असर, बढ़ सकती हैं स्कूलों की छुट्टियां, चंडीगढ़ में 4 दिन बंद हुए स्कूल

    January 14, 2026

    पवन सिंह फिर प्यार में? महिमा सिंह संग बढ़ी नजदीकियां, चर्चा तेज

    January 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      आईपीएसी रेड मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने टीएमसी की याचिका खारिज की

      January 14, 2026

      डिजिटल अरेस्ट मामले को लेकर केंद्र सरकार ने बनाई हाई-लेवल कमेटी

      January 14, 2026

      अमेरिका और ग्रीनलैंड के बीच बढ़ा तनाव

      January 14, 2026

      राजौरी में एक बार फिर पाकिस्तान की ड्रोन घुसपैठ

      January 14, 2026

      उत्तर भारत में अभी और गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

      January 14, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, January 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»MP Kartikeya Sharma ने राज्यसभा में उठाया हवाई यात्रियों के अधिकारों का मुद्दा 
    दिल्ली

    MP Kartikeya Sharma ने राज्यसभा में उठाया हवाई यात्रियों के अधिकारों का मुद्दा 

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    MP Kartikeya Sharma ने राज्यसभा में उठाया हवाई यात्रियों के अधिकारों का मुद्दा 
    MP Kartikeya Sharma ने राज्यसभा में उठाया हवाई यात्रियों के अधिकारों का मुद्दा 

    MP Kartikeya Sharma, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली/चण्डीगढ़ : राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने आज राज्यसभा में हवाई यात्रियों के अधिकारों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यात्रियों को उनके अधिकारों की स्पष्ट जानकारी और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है, ताकि उड़ान में देरी, रद्दीकरण या अन्य व्यवधान की स्थिति में वे भ्रम और असमंजस का शिकार न हों। प्रश्नकाल के दौरान श्री शर्मा ने कहा कि देश में नागरिक उड्डयन क्षेत्र का तेज़ी से विस्तार हुआ है, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में यात्री, विशेष रूप से पहली बार हवाई यात्रा करने वाले, गैर-महानगरीय क्षेत्रों के यात्री, वरिष्ठ नागरिक और भाषा संबंधी कठिनाइयों का सामना करने वाले लोग, अपने अधिकारों से अनजान रहते हैं।

    अधिकारों से संबंधित जानकारी विमानों के भीतर सीटों के पीछे भी प्रदर्शित किया जाना चाहिए

    उन्होंने मंत्रालय से यह जानना चाहा कि क्या यात्रियों को उनके अधिकारों की पर्याप्त जानकारी दी जा रही है, जैसे उड़ान में देरी की स्थिति में भोजन और जलपान, रात भर रुकने पर होटल सुविधा, उड़ान रद्द होने पर वैकल्पिक उड़ान या पूर्ण धनवापसी, तथा ओवरबुकिंग की स्थिति में मुआवजा। कार्तिकेय शर्मा ने सुझाव दिया कि यात्रियों के अधिकारों से संबंधित जानकारी को हवाई अड्डों, एयरलाइन काउंटरों, बोर्डिंग गेट्स, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ-साथ विमानों के भीतर सीटों के पीछे (सीट-बैक) भी प्रदर्शित किया जाना चाहिए, ताकि यात्री यात्रा के दौरान भी अपने अधिकारों को आसानी से जान सकें।

    यात्रियों का तनाव काफी हद तक किया जा सकता है कम

    उन्होंने एयर सेवा पोर्टल और यात्री चार्टर की सराहना करते हुए कहा कि यदि अधिकारों की जानकारी सरल भाषा और वास्तविक परिस्थितियों के उदाहरणों के माध्यम से दी जाए, तो यात्रियों का तनाव काफी हद तक कम किया जा सकता है। सदन में उत्तर देते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने डीजीसीए के नियमों और यात्री चार्टर के अंतर्गत उपलब्ध हवाई यात्रियों के प्रमुख अधिकारों की जानकारी दी, जिन्हें एयर सेवा पोर्टल के माध्यम से यात्रियों तक पहुँचाया जा रहा है।

    मंत्रालय द्वारा बताए गए प्रमुख अधिकारों में शामिल हैं:

    • उड़ान में देरी होने पर यात्रियों को निःशुल्क भोजन और जलपान की सुविधा
    • लंबी देरी या रात भर रुकने की स्थिति में होटल आवास और परिवहन
    • उड़ान रद्द होने पर वैकल्पिक उड़ान या पूर्ण धनवापसी, निर्धारित परिस्थितियों में मुआवजा
    • ओवरबुकिंग के कारण बोर्डिंग से वंचित यात्रियों को मुआवजा या धनवापसी
    • रद्द टिकटों के लिए समयबद्ध रिफंड
    • सामान के खोने, देरी या क्षति की स्थिति में अधिकार
    • हवाई अड्डों पर चिकित्सा आपात सहायता
    • दिव्यांग यात्रियों को प्राथमिकता और विशेष सहायता

    स्पष्ट और दृश्य जानकारी यात्रियों के विश्वास और आत्मविश्वास को और मजबूत करेगी

    शिकायत समाधान और एस्केलेशन का अधिकार, एयरलाइन हेल्पडेस्क और एयर सेवा पोर्टल के माध्यम से मंत्रालय ने बताया कि एयर सेवा पोर्टल को इस उद्देश्य से विकसित किया गया है कि यात्री अपनी स्थिति के अनुसार अधिकारों को सरल और स्पष्ट रूप से समझ सकें। उत्तर का स्वागत करते हुए कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि अधिकारों की स्पष्ट और दृश्य जानकारी, विशेष रूप से विमान के भीतर, यात्रियों के विश्वास और आत्मविश्वास को और मजबूत करेगी।

    उन्होंने कहा कि जागरूक यात्री ही सशक्त यात्री होता है। श्री शर्मा ने दोहराया कि नागरिक उड्डयन का विकास तभी सार्थक होगा जब वह यात्री की गरिमा, सुविधा और भरोसे के साथ आगे बढ़े, और उन्होंने आश्वासन दिया कि वे यात्रियों के हित से जुड़े मुद्दों को संसद में लगातार उठाते रहेंगे।

    ये भी पढ़ें : MP Kartikeya Sharma ने की केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात, अंबाला सिविल एन्क्लेव एयरपोर्ट के मुद्दे पर हुई चर्चा

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमान सरकार ने जनहित में सुनाए कड़े फैसले, मरीज़ों के अधिकारों की होगी सुरक्षा, प्राइवेट अस्पतालों को किया सावधान!
    Next Article रणवीर सिंह का तूफान आना बाकी! Dhurandhar 2 की कहानी पर R Madhavan ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिल्ली के लोगों पर मौसम का डबल अटैक

      January 14, 2026

      प्रदूषण के आगे बेबस हुई देश की राजधानी

      January 11, 2026

      दिल्ली में ठंड ने तोड़ा डेढ़ दशक का रिकॉर्ड

      January 11, 2026

      बेहद खराब श्रेणी में राजधानी में हवा की गुणवत्ता

      January 7, 2026

      वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

      January 6, 2026

      डीएमआरसी क्वार्टर में आग, तीन की मौत

      January 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      आईपीएसी रेड मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने टीएमसी की याचिका खारिज की

      By अंकित कुमारJanuary 14, 2026

      IPAC ED Raid Case: आईपीएसी रेड मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने टीएमसी की याचिका खारिज…

      हरियाणा में कड़ाके की ठंड का असर, बढ़ सकती हैं स्कूलों की छुट्टियां, चंडीगढ़ में 4 दिन बंद हुए स्कूल

      January 14, 2026

      पवन सिंह फिर प्यार में? महिमा सिंह संग बढ़ी नजदीकियां, चर्चा तेज

      January 14, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.